Back
गैस किल्लत से सूरत के सामूहिक विवाह में लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल
CPCHETAN PATEL
Mar 14, 2026 06:45:22
Surat, Gujarat
gas संकट और सामूहिक विवाह
गोडादरा, सूरत
चेतन की खास रिपोर्ट
सूरत में गैस संकट का असर अब मंगल कार्यों पर भी दिखने लगा है। गोडादरा में आयोजित उत्तर भारतीय समाज के एक बड़े सामूहिक विवाह सम्मेलन में गैस की किल्लत की वजह से आयोजकों को बैक टू बेसिक जाना पड़ा। आलम यह है कि 15 हजार मेहमानों का खाना बनाने के लिए गैस के बर्नर नहीं, बल्कि लकड़ी के चूल्हों का सहारा लिया गया है। पेश है हमारे संवाददाता चेतन की यह खास रिपोर्ट।
डायमंड सिटी सूरत का गोडादरा इलाका जहां उत्तर भारतीय समाज के सामूहिक विवाह की धूम है। दो महीने पहले इस बड़े आयोजन की तैयारी शुरू हुई थी। लेकिन ऐन वक्त पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आयोजकों और रसोइयों की टेंशन बढ़ा दी। 15 हजार लोगों का खाना समय पर तैयार हो सके, इसके लिए रसोइयों ने हार नहीं मानी और पुरानी परंपरा को ढाल बनाया।
वही रसोइये जो कल तक हाई-प्रेशर गैस बर्नर पर खाना बनाते थे, today सुबह से ही धधकते चूल्हों के सामने पसीना बहा रहे हैं। कमर्शियल गैस की सप्लाई चेन टूटने की वजह से सिलेंडरों का मिलना मुश्किल हो गया था। मेहमानों की भारी तादाद को देखते हुए भारी मात्रा में लकड़ियां मंगवाई गईं और गोडादरा के इस मैदान में दर्जनों चूल्हे तैयार किए गए।
Walk Through - Reporter Chetan: मैं इस वक्त सूरत के गोडादरा में हूं, जहां आज उत्तर भारतीय समाज का बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। आमतौर पर ऐसे आयोजनों में हम गैस की लंबी कतारें देखते थे, लेकिन आज यहाँ का नजारा अलग है। गैस सिलंडरों की भारी किल्लत की वजह से यहाँ 15,000 लोगों का भोजन पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों पर बना रहा है। रसोइयों का कहना है कि गैस के भरोसे रहते तो शायद मेहमानों को भूखा रहना पड़ता, इसलिए मजबूरी में ही सही लेकिन पुरानी पद्धति ने आज इस बड़े आयोजन की लाज बचा ली है। कैमरा पर्सन के साथ, चेतन, सूरत.
आयोजकों का कहना है कि भले ही इस तरीके से मेहनत ज्यादा लग रही है और धुआँ भी हो रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि किसी भी बाधा के बिना बेटियां विदा होंगी और मेहमानों को चूल्हे पर बनी सौंधी और स्वादिष्ट रसोइ मिलेगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RTRAJENDRA THACKER
FollowMar 14, 2026 07:31:400
Report
AKAshok Kumar
FollowMar 14, 2026 07:18:1594
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowMar 14, 2026 07:06:22131
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 14, 2026 06:19:24104
Report
NJNILESH JOSHI
FollowMar 14, 2026 06:05:25114
Report
AKArpan Kaydawala
FollowMar 14, 2026 04:17:04155
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 04:03:22101
Report
CPCHETAN PATEL
FollowMar 14, 2026 03:33:1980
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowMar 13, 2026 17:17:13191
Report
BPBurhan pathan
FollowMar 13, 2026 16:02:01174
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowMar 13, 2026 13:45:38171
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowMar 13, 2026 13:31:14164
Report
ARAlkesh Rao
FollowMar 13, 2026 13:17:03140
Report
GDGaurav Dave
FollowMar 13, 2026 12:21:18167
Report