icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713347
ARAman RayFollow1 Mar 2026, 05:02 am

होली पर पुलिस की कड़ी नजर: शांति बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा

Raniganj, West Bengal:होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए रानीगंज थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने कहा,"हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे, कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।" पुलिस ने निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न डाला जाए और सड़कों पर नियमों के विरुद्ध डीजे न बजाया जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त बढ़ाई जाएगी।अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खंडेला के शिक्षक संघ चुनाव में नेहरा अध्यक्ष, सांई मंत्री निर्वाचित

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला, सीकर शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव संपन्न नेहरा अध्यक्ष एवं सांई मंत्री निर्वाचित राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा खण्डेला का वार्षिक अधिवेशन व निर्वाचन खण्डेला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। निर्वाचन अधिकारी देवकरण मीणा एवं पर्यवेक्षक नागरमल गढ़वाल ने बताया कि ब्लॉक निर्वाचन में कैलाश नेहरा अध्यक्ष, प्रकाश सांई को मंत्री निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी में 11 सदस्यों को शामिल किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
0
0
Report

कोटा बस हादसे में तीन मृत, यात्रियों की भीड़भाड़ से हादसे की वजह जांच

Kota, Rajasthan:कोटा में हुए भीषण बस हादसे से जुड़ी खबर. घटना में तीनों मृतकों का हुआ पोस्टमार्टम. क्षमता से अधिक यात्री बस में थे सवार, 70 यात्री थे सवार, 40 के मिले टिकट. सभी सम्भावनाओ के बीच हादसे का वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी RK पुरम थाना पुलिस. हादसे की खबर कोटा बाईपास पर हर कृष्णा मंदिर के समीप तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस में सवारियाँ ठूंठ कर भरी हुई थीं. दो लोगों के लिए बने स्लीपर में चार-पाँच लोग तक बैठे हुए थे. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया था; पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अधिकांश सामान कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया, जिन्हें सुबह यात्रियों को लौटाया गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों के परिजन कोटा पहुंचे, पोस्टमार्टम करवाया गया, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें से तीन-चार लोग गंभीर बने हुए हैं. अस्पताल में उपचार चल रहा है. यात्रियों का कहना है कि बस को क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. केबिन में छह लोग बैठे थे. पूरी बस इसी तरह भरी हुई थी. गैलरी और स्लीपर में खचाखच लोग भरे थे. आरके पुरम थानाधिकारी संतोष चंद्रावत ने बताया कि बस में करीब 75 यात्री सवार थे. मृतक धर्मेंद्र की पत्नी अस्पताल में हैं. एक अन्य मृतक किशन की बहन पूजा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए.
0
0
Report

खंडेला में जनसुनवाई: साल से बकाया मनरेगा मजदूरी ने परिवारों को संकट में डाला

Sikar, Rajasthan:खण्डेला, सीकर एसडीएम ने सुनी आमजन की फरियादें मनरेगा श्रमिकों ने बयां की मजदूरी को लेकर पीड़ा एक वर्ष से शहरी मनरेगा का नहीं मिला भुगतान बकाया भुगतान के अभाव में उठानी पड़ रही परेशानी सीकर जिले के खंडела में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविर में शहरी नरेगा मजदूरों ने अपनी बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को उठाया। मनरेगा श्रमिकों ने बताया कि खंडेला नगर पालिका क्षेत्र के शहरी नरेगा मजदूरों को पिछले एक वर्ष से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। मजदूरों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है परिवार चलाना तक मुश्किल हो गया है। जनसुनवाई शिविर प्रभारी को ज्ञापन देकर मांग की गई कि शीघ्र ही बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाए। यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो शहरी नरेगा मजदूर संगठित होकर नगर पालिका कार्यालय खंडेला का घेराव करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

भबराना पुल मरम्मत मामले में ठेकेदार के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई

Udaipur, Rajasthan:भबराना में सोम नदी पर पुल के मरम्मत कार्य में आईं गंभीर अनियमितताएं ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति पुराना पुल तोड़ने का मामला आया सामने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और तकनीकी नियमों की अनदेखी भी उजागर विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस अधिकारियों के आदेश पर भारी पड रही है ठेकेदार की हठधर्मिता ग्रामीण परेशान पुल तोड़ नदी पेटे में बनाया बाईपास पानी में डूबा 8 दिनों से आवागमन बंद विभागीय दिशा-निर्देशों के विपरीत एजेंसी कर रही है कार्य हादसे की आशंका विभाग ने गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देते उच्च स्तर पर कार्रवाई की दी चेतावनी ग्रामीणो ने भी कार्य में लापरवाही पर जनआंदोलन करने की दी चेतावनी
0
0
Report
Advertisement

Vedanta Power Plant Boiler Explosion: 20 Dead, 15 Injured; Investigation Begins

Sakti, जिला सक्ती के थाना डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दोपहर बायलर-01 में भीषण विस्फोट की घटना घटित हुई जिसमें भारी जनहानि हुई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक प्रारम्भिक जाँच कार्यवाही की गई। दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों को उपचार हेतु त्वरित व्यवस्था के तहत रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों—मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, मेट्रो अस्पताल एवं अन्य उपचार केंद्रों—में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कुल 20 श्रमिकों की मृत्यु होना पाया गया, जबकि 15 घायल श्रमिकों का उपचार जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृत एवं घायल श्रमिकों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना स्थल पर बायलर मुख्य निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रारम्भिक तकनीकी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि बायलर फर्नेस के भीतर अत्यधिक मात्रा में ईंधन के जमा हो जाने के कारण तेज दबाव उत्पन्न हुआ, जिससे बायलर में विस्फोट हुआ। उत्पन्न दबाव के कारण बायलर का निचला पाइप अपनी निर्धारित स्थिति से हट गया, जिसके परिणामस्वरूप यह गंभीर दुर्घटना हुई। इसी प्रकार एफएसएल सक्ती द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट में भी यह पुष्टि की गई है कि अत्यधिक ईंधन संचय और उससे उत्पन्न अतिरिक्त दबाव ही विस्फोट की मुख्य वजह रहे। जाँच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वेदांता कंपनी तथा एन.जी.एस.एल. द्वारा मशीनरी एवं उपकरणों के रख-रखाव तथा संचालन संबंधी मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया। उपकरणों की देखरेख में लापरवाही एवं संचालन में उपेक्षा के कारण बायलर के दबाव में अचानक उतार–चढ़ाव आया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना घटी। उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी रिपोर्टों के आधार पर घटना में लापरवाही परिलक्षित हुई है। उक्त परिस्थितियों के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, कंपनी प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 106(1), 289, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस विभाग द्वारा तकनीकी विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत विवेचना की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना के लिए पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता, फोरेंसिक अधिकारी सृष्टि सिंह एवं थाना प्रभारी डभरा राजेश पटेल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

बिहार भोजपुर में सरकार परिवर्तन के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड निरीक्षण

Mumbai, Maharashtra:बिहार में सरकार के बदलते ही हर तरफ सरगर्मी दिखाई देने लगा है। इस कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र, भोजपुर (आरा) में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों का परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड कौशल का निरीक्षण किया। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report

HSSC के विज्ञापन 1/2025 का परिणाम जारी; मेरिट में शामिल उम्मीदवार ऑनलाइन चेक करें

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 1/2025 का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, आयोग ने चयन प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें रोल नंबर/मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ और मेरिट से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझ सकें
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

ATAlok TripathiFollow10m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शेखपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाइवे जाम कर दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शुक्रवार की सुबह करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन के समझाने पर सुबह 9 बजे जाम समाप्त हुआ। दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शेखपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार मजदूर ईशु नट को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 60 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्स टैक्स विभाग की सुबह-सुबह होने वाली चेकिंग के कारण अक्सर हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति बनती है और इसी अव्यवस्था के बीच पिकअप चालक तेजी से भागते हुए बुजुर्ग को कुचल गया। वही घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल महेंद्र सिंह और महाराजगंज चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सदर एसडीएम रविश गुप्ता के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद सुबह 9 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top