Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Paschim Bardhaman713301

आसनसोल ग्राम विवेकानंद समिति की ओर से लकी पूजा का आयोजन किया गया उपस्थित राज्य के मंत्री मलय घटक

Oct 06, 2025 16:32:41
Asansol, West Bengal
आसनसोल ग्राम इलाके में धूमधाम से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया।विवेकानंद समिति की तरफ से। 42 वर्षों से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। आज मंत्री मलय घटक लकी पूजा में शामिल हुए । इस मौके पर विवेकानंद समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने बताया कि पूजा में शामिल होकर बेहद खुशी हुए मुझे। इस मौके पर क्लब की तरफ से बताया गया की 42 वर्षों से यहां पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन होता रहा है पिछले 10 वर्षों से महिलाओं द्वारा पूजा का संचालन किया जा रहा है। संपादक गौतम राय सभापति अशोक राय,राजीव राय,राजू राय मंटू राय,कुंतल राय,सोमनाथ राय, बुद्धदेव राय, सोमेश्वर राय उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 14, 2026 04:49:31
Kuberpur, Uttar Pradesh:आगरा:- पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खडेलवाल ने मोहब्बत के दिन यानी वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मोहब्बत केवल प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ईश्वर, अल्लाह, देश, देशवासियों, माता-पिता, भाई-बहनों, दोस्तों और जीवनसाथी सभी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन्स डे प्रेम को खुलकर व्यक्त करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का दिन है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन प्रेम, सम्मान और सकारात्मकता को बांटना चाहिए। शबाना खडेलवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सभी देशवासियों को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोहब्बत समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए इसे दिल खोलकर साझा करना चाहिए।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 14, 2026 04:49:22
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह शहर के नगर निगम क्षेत्र के भंडारीडीह मुख्य मार्ग पर आज सुबह पेयजलापूर्ति का पाइपलाइन फट गया. पाइपलाइन के फट जाने के कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बहने लगा और भंडारीडीह मुख्य मार्ग तालाब के रूप में तब्दील हो गया. सड़क पर पानी के जल - जमाव हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वंही जिस जगह पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होकर फटा है उस जगह पर बड़ा गड्ढा भी बन गया है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों ने बताया कि गिरिडीह पचंबा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुआ है.
0
comment0
Report
MSManish Singh
Feb 14, 2026 04:49:07
Mumbai, Maharashtra:anchor/भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को पीठ में बीचो-बीच गोली लगी है। वही बारूद का छींटा भी उसके चेहरे पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खदेड़ कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है। इधर, जख्मी युवक के भाई अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उसका भाई सुजीत कुमार अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के मंटू सिंह का लड़का हाथ में शराब लेकर आया और घर में घुसने लगा। जब उसके भाई सुजीत कुमार ने कहा कि मैं जब बाहर हूॅं तो तुम अंदर कहां जा रहे हो। अंदर परिवार है, तो उसने कहा कि तुम मुझे नहीं जानता मैं किसका लड़का हूं। इसके बाद मंटू सिंह के लड़के द्वारा सुजीत कुमार को थप्पड़ मार दिया गया। जिसके बाद सुजीत कुमार ने भी उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह वहां से गया और तीन बाइक पर सवार लोग आए और उसके भाई को गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक के भाई अजय कुमार चौधरी ने गांव के मंटू सिंह, उनके बेटे एवं उनके साथ रहे लोगों पर जबरन घर में घुसने एवं मना करने पर अपने भाई को गोली मारने का आरोप लगाया है। वही जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के चेहरे पर बारूद का छींटा के जैसा लग रहा है। पीठ में चाकू का कट मार्क पाया गया है। मरीज की स्थिति काफी गंभीर है और बीपी भी काफी को है। हालांकि अभी उसे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा। इधर, बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, एक कारतूस व एक प्लेट बरामद किया गया है, उक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।वहीं पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। बाइट/अजय कुमार चौधरी(घायल युवक का भाई) बाइट/- डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक)
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 14, 2026 04:48:48
Noida, Uttar Pradesh:पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी पोल खोले परम पूज्य शंकराचार्य जी के बारे में घोर अपमानजनक अपशब्द बोलना, शाब्दिक हिंसा है और पाप भी। ऐसा कहनेवाले के साथ-साथ उनको भी पाप पड़ेगा जिन्होंने चापलूसी में मेजें थपथपाई हैं। जब भाजपा के विधायक सदन के बाहर जाएंगे और जनता का सामना करेंगे तो जनता सड़क पर उनका सदन लगा देगी。 जो महाकुंभ की मौतों पर सच्चे आँकड़े नहीं बताते हैं, कैश में मुआवज़ा देकर उसमें भी भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल लेते हैं... जिन तक मुआवाज़ा नहीं पहुँचा, उनका पैसा कहाँ गया, ये नहीं बताते हैं... अपने ऊपर लगे मुक़दमे हटवाते हैं... वो किसी और के ‘धर्म-पद’ पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं रखते हैं。 अपने बयान में उन्होंने ‘क़ानून का शासन’ बोल दिया, जैसे ही इस बात पर उनका ध्यान जाएगा वो ‘विधि का शासन’ बोलने के लिए क्या दुबारा सदन बुलाएंगे या इसके लिए एक टाँग पर खड़े होकर ‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे। जब इंसान नहीं, अहंकार बोलता है तो यही होता है। अहंकार संस्कार को विकार में बदल देता है। वो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान खो देता है, जिसके बारे में ये कहावत प्रचलित हो जाती है कि : ’जब मुँह खोला, तब बुरा बोला!’ ‘हाता नहीं भाता’ का ये विस्तारित रूप है, यही सच्ची सच्चाई है। जिस समाज के ख़िलाफ़ रहकर उन्होंने हमेशा अपनी नफ़रत की राजनीति की है, उसे धर्म के मामले में भी अपमानित-पराजित करने का ये उनका अंहकार है। इनका बस चले तो जो विवादित फ़िल्म आई है उसका नाम बदले बिना ही रिलीज़ भी कर दें और टैक्स फ़्री भी कर दें। अगले चुनाव में वो समाज एक-एक वोट उनके ख़िलाफ़ डालकर अपने अपमान और उनके प्रदेश अध्यक्ष के नोटिस का सही जवाब देगा, उनकी सरकार हटाकर नयी सरकार बनाएगा फिर इत्मीनान-आराम से मिलजुलकर बेधड़क दाल-बाटी खाएगा。 शंकराचार्य जी पर दिया गया अभद्र बयान सदन में हमेशा के लिए दर्ज़ हो गया है। उनके इस बयान को हम निंदनीय कहें तो निंदनीय शब्द को भी निंदनीय महसूस होगा।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 14, 2026 04:48:09
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 14-02-2026 लोकेशन: गोरखपुर स्लग: सीएम योगी ने गोरखनाथ temple में की पूजा पाठ व गौ सेवा, जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण。 एंकर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मन्दिर में पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंपियरगंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री नवनिर्मित ब्लॉक भवन और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोरखपुर महानगर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन करेंगे। इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को धार्मिक, जनसुनवाई और विकास कार्यों के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 14, 2026 04:47:55
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम 09वीं वाहिनी SSB और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटकर छिपाई गई खैर की लकड़ी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, SSB के B.O.P. गंदेलनाका के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीडीह में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि खेत के बीच अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी छिपाकर रखी गई है। बताया गया कि यह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत की ओर लगभग 13 किलोमीटर अंदर स्थित है। सूचना मिलते ही SSB की टीम ने मौके का तत्काल सत्यापन किया, जिसमें सूचना सही पाई गई। इसके बाद वन विभाग बनकटवा रेंज को इसकी सूचना दी गई और दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेत में ऊंची घासों के बीच सावधानी से छिपाकर रखी गई खैर की 14 बोटा लकड़ी बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान इलाके में मौजूद लोगों में भी हलचल देखी गई। बरामद लकड़ी को वन विभाग बनकटवा द्वारा कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 26 के तहत रेंज केस संख्या 63/25-26 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग और SSB अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध कटान, लकड़ी तस्करी और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। संयुक्त कार्रवाई को वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी, जिससे वन माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 14, 2026 04:47:41
Farrukhabad, Uttar Pradesh:शहर मैं बढ़ा अंडरग्राउंड नालों का जाल जिनके ऊपर बने हैं किसी के बेडरूम तो किसी की किचन आखिर इस अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन क्या मौत के बाद ही बंद होंगे यह गड्ढे या नाले अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का कर रहे इंतजार उसके बाद भेज देते हैं कागजों पर रिपोर्ट जिले में बने नालों के ऊपर बनता है खाना तो सोते हैं लोग किसने बनवाई यह मकान जो नालो के ऊपर बने हैं फर्रुखाबाद नाला फिदाई खां में 'मौत के गड्ढे'! एक हफ्ते से खुला नाला, कभी भी हो सकती बड़ी दुर्घटना!डरावना हुक रुकिए! फर्रुखाबाद के नाला फिदाई खां में मौत का जाल बिछा है! चोक अंडरग्राउंड नाला – नगर पालिका ने जेसीबी से खोदा... और भूल गई! एक हफ्ता हो गया, गड्ढा काला भूत बन खड़ा। रात में वाहन गिरे तो? गुदड़ी रोड पर वो कुख्यात गड्ढा – गहरा, गंदा, खतरनाक! चैंबर फूटे, सीवर पानी उबल रहा। मंदिर जाते भक्त, स्कूली बच्चे, बाइक सवार – सभी मौत के मुंह में! खुदाई रुकी, सड़क गायब। लोग चीखते हुए गलियां तलाश रहे। कल रात ही एक बाइक फिसली – चमत्कार से बची!पीड़ितों की चीख:बुजुर्ग रामू: "गड्ढा देखकर पैर कांपते हैं, गिरे तो जान जाए!"मां किरण: "बच्चे रास्ता बदलें, लेकिन कब तक? नगर पालिका सोई हुई!"आपात अपील: ये 'मौत का गड्ढा' नहीं बंद हुआ तो बड़ा हादसा पक्का!
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 14, 2026 04:47:23
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास रोटरी क्लब के पास कल देर रात सरेराह गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते लकी पटेल, मुक्कू पटेल, देबू पटेल और अभिषेक गोस्वामी सहित छह लोगों ने दुर्गेश पंडा और श्रीकांत राय पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में दुर्गेश की जांघ में और श्रीकांत के हाथ व पसलियों में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और पूर्व में हुए विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 14, 2026 04:47:04
Noida, Uttar Pradesh:आज दिनांक 13/02/2026 स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा थाना कोतवाली जनपद देहरादून उत्तराखंड में चार फ़रवरी से एसSSC द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्य1. नीतीश कुमार s/o चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर पोस्ट भाटपारराणी जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश 2. भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन नंबर 4 पोस्ट नाथ वाला जनपद देहरादून उत्तराखंड को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल कराई जा रही थी। इनके पास से चार मोबाइल फोन में दो लैपटॉप में इंटरनेट राउटर बरामद किए गए। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । आवश्क विधिक कारवाही की जा रही है ।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 14, 2026 04:45:57
Khandwa, Madhya Pradesh:लाड़ली बहनों के लिए आज जारी होगी 33वीं किस्त। सीएम पंधाना से 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। खंडवा जिले के पंधाना से आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पंधाना में मुख्यमंत्री 600 करोड़ों रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। विधायक छाया मोरे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पंधाना आ रहे हैं, जहां राज्य-स्तरीय लाडली बहन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री पंधना से ही प्रदेश की लाडली बहना योजना की राशि का विवरण करेंगे। इसके अलावा पंधाना विधानसभा में मुख्यमंत्री सांदीपनी स्कूल, भाम सिंचाई परियोजना, नए SDM कार्यालय सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 14, 2026 04:45:39
Sonipat, Haryana:गोहाना में Haryana के देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सात युवक एक साथ शादी समारोह से लौट रहे थे और उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और भावड से समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घडवाल से भावड रोड पर HR 98 B 9988 नंबर की काली स्कॉर्पियो अनबैलेंस होकर पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में अकुश, दीपक, साहिल तीनों खिडवाली गांव से बताए जाते हैं, जबकि अन्य दो घायल भी खिडवाली के बताए जा रहे हैं। चारों युवाओं की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एक साथ चार युवाओं की मौत से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। दो युवकों का पीजीआई खानपुर में इलाज चल रहा है। हादसे में मोहित को किसी गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, और परिजन रो-रोकर बुरा हाल बताए जा रहे हैं। सातों दोस्त सेल्फ ड्राइविंग के कारोबार से जुड़े थे और शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 14, 2026 04:45:25
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top