713304
Remembering the Legendary Poet: Tribute Event Commemorates Kazi Nazrul Islam's Legacy
Neamatpur, West Bengal:The death anniversary of poet Kazi Nazrul Islam was observed at the conference hall of ADDA in Asansol. The event included a tribute to the renowned poet, highlighting his significant contributions to literature and culture. Attendees paid their respects and celebrated Nazrul Islam's legacy through various commemorative activities.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग,,,,
Upani, Chhattisgarh:जिले के डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामला छुहीपाली वार्ड क्रमांक 7 का है, जहां 27 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगरवासी भागीरथी बरेठ ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक नहीं कराया जा रहा है। कहीं सड़क की मोटाई कम होने का आरोप है, तो कहीं निर्धारित मापदंडों के विपरीत गिट्टी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि निर्माण स्थल पर न तो स्वीकृति संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क निर्माण के बाद नियमानुसार तराई किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के सीएमओ और इंजीनियर पर निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं लगातार विरोध के बावजूद नगर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में डभरा नगर पंचायत सीएमओ का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी खामियां सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता की असलियत सामने आती है या फिर 27 लाख रुपये की यह सड़क सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल बनकर रह जाती है।0
0
Report
ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे देव उठनी ग्यारस पर तुलसी माता का पूजन किया हम आपको बताते चले कि वह इन दोनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के साथ उनके काला पहाड़ स्थित फार्म हाउस पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा कर देश में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की है इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।0
0
Report
आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर
Haridwar, Bahadarabad, Uttarakhand:आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर बोले—मां जैसी दौलत कहीं नहीं होती मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल लाइंस निवासी अपने करीबी यूसुफ मलिक के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा सदमा है, मां जैसी दौलत दुनिया में कहीं नहीं होती। बता दें कि हाल ही में जेल से रिहा हुए आजम खान लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया था कि अब यह चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा। आजम खान के मुरादाबाद पहुंचने की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।0
0
Report
Advertisement
खड़े डंफर में घुसा वाहन, केबिन के परखच्चे उड़े,टोल वसूली के बाद भी सुरक्षा शून्य
Bareilly, Uttar Pradesh:मौत से चंद इंच दूर: अंधेरे ओवरब्रिज पर सफर भोजीपुरा।शाहजहांपुर से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा एक डंफर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर पहले से खराब खड़े दूसरे डंफर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंफर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी चालक सुखवेंद्र सिंह किसी चमत्कार की तरह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद मौके पर रुके ट्रक चालकों का गुस्सा दोहना टोल प्लाजा प्रबंधन पर फूट पड़ा। चालकों का सीधा आरोप है कि वे मोटा टोल टैक्स चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल कर्मचारियों की एक पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजरी जरूर, लेकिन खराब खड़े डंफर के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी के लिए कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे डंफर चालक को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।जब इस गंभीर लापरवाही पर टोल कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। कर्मियों ने दलील दी कि स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक टाइमर से जलती हैं और उन्हें ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, शाम 6 बजे अंधेरा घिरने के बावजूद लाइटें बंद रहने के सवाल पर कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाते रहे।0
0
Report
खड़े डंफर में घुसा वाहन, केबिन के परखच्चे उड़े,टोल वसूली के बाद भी सुरक्षा शून्य
Bhojipura, Uttar Pradesh:मौत से चंद इंच दूर: अंधेरे ओवरब्रिज पर सफर भोजीपुरा। शाहजहांपुर से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा एक डंफर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर पहले से खराब खड़े दूसरे डंफर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंफर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी चालक सुखवेंद्र सिंह किसी चमत्कार की तरह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद मौके पर रुके ट्रक चालकों का गुस्सा दोहना टोल प्लाजा प्रबंधन पर फूट पड़ा। चालकों का सीधा आरोप है कि वे मोटा टोल टैक्स चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल कर्मचारियों की एक पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजरी जरूर, लेकिन खराब खड़े डंफर के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी के लिए कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे डंफर चालक को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।जब इस गंभीर लापरवाही पर टोल कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। कर्मियों ने दलील दी कि स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक टाइमर से जलती हैं और उन्हें ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, शाम 6 बजे अंधेरा घिरने के बावजूद लाइटें बंद रहने के सवाल पर कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाते रहे।0
0
Report
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया on
Hata, Uttar Pradesh:कुशीनगर के हाटा नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पंकज चौधरी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेता अभय प्रताप राव और उनके समर्थकों ने समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग करने का संकल्प भी लिया। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। जन्मदिन समारोह के जरिए जहां खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सदर विधायक ने सीएम योगी की मां के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद सदर विधानसभा से वर्तमान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।उन्होंने कहा कि मां का जाना जीवन में बहुत बड़ी क्षति है।0
0
Report
महरौनी-सौजना रोड पर बाइक व टेंकर के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद के महरौनी-सौजना रोड पर बाइक व टेंकर के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा सड़क हादसे में बाइक सबार दम्पत्ति की मौत, तो बाइक भी हुई चकनाचूर सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और दो बच्चे भी हुए घायल सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा महरौनी में दो लोगों को मृतक घोषित कर शेष को प्रार्थीमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया रेफर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस सड़क हादसे के बीच मची अफरा तफरी का फायदा उठाकर टैंकर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर हुआ रफू चक्कर कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रुकबाहा के पास की घटना0
0
Report
शादी के दौरान हुई चाकूबाजी,दो लोग हुए घायल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के अन्तर्गत सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए पाटीदारों ने चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पुत्र की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर गैलरी पर कर दिया आरोप है कि करीब 14 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान सोनू और भारत पर रवि कुमार को चाकू मारने का आरोप है। चाकू पेट में लगने से रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में पिता शिवकुमार को भी चोटें आईं।इस पूरे मामले की जानकारी सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने मीडिया को दी है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी मितौली के संजीवनी हॉस्पिटल में महिला की मौत हंगामा, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल।
Datelikalan, Uttar Pradesh:मितौली के संजीवनी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा, निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल लखीमपुर-खीरी। जनपद में निजी अस्पतालों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मितौली कस्बे में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में प्रसव उपचार के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। घटना के बाद निजी अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मितौली सहित मैगलगंज, फतेहपुर, औरंगाबाद, बेहजम, सिकंदराबाद, भीकमपुर, बीरमपुर, पिपरझला, मढ़िया बाजार, दतेली कलां और कस्ता आदि क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों एवं पैथोलॉजी सेंटरों की जांच होनी चाहिए। सवाल यह है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का सत्यापन कब करेगा? संजीवनी हॉस्पिटल में महिला की मौत के मामले में भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता से मांग उठ रही है कि पूरे जनपद में निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बड़ा सवाल: महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी हॉस्पिटल की जांच की या नहीं? जनपद में संचालित अन्य निजी अस्पतालों की निगरानी की जिम्मेदारी आखिर कौन निभा रहा है?0
0
Report
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री का जलालपुर में जगह-जगह स्वागत
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर।भाजपा किसान मोर्चा के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह का शुक्रवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर सुरहुरपुर, जलालपुर नगर और जमालपुर चौराहे तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि, सुरहुरपुर में रामकिशोर राजभर, जलालपुर में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व शिवनाथ त्रिपाठी तथा जमालपुर चौराहे पर जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पंकज वर्मा, अमित पांडेय, सुनील गुप्त, विकास निषाद, अनंतराम मिश्र, सूर्यकांत निराला, रजनीश त्रिपाठी, अजीत निषाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। किसान मोर्चा को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।0
0
Report
यमराज-चित्रगुप्त के नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों का पालन करने की दी सीख
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात पुलिस ने यमराज-चित्रगुप्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अनूठे अंदाज में प्रस्तुत नाटक को देखकर लोगों ने सड़क सुरक्षा का संदेश समझा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों के साथ शिकारपुर एवं सिन्दुरिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को उसके गंभीर परिणामों के प्रति सचेत किया। यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों के जरिए लोगों को बताया गया कि सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और जल्दबाजी या लापरवाही से बचें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।0
0
Report
Advertisement
नुमाइश कैंप में कूड़ाघर के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे विजयकान्त चौहान, समर्थन में उतरे क्षेत्रवासी
Devla, Uttar Pradesh:सहारनपुर। नुमाइश कैंप में बीच सड़क पर बने कूड़ाघर को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विजयकान्त चौहान ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कई वर्षों से नगर निगम, महापौर, स्थानीय पार्षदों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया। विजयकान्त के समर्थन में क्षेत्रवासियों और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने नगर निगम और कूड़ाघर के विरोध में पुतला फूंककर आक्रोश जताया।विजयकान्त चौहान का आरोप है कि नुमाइश कैंप में स्थित कूड़ाघर में शहर के विभिन्न इलाकों से कूड़ा लाकर डाला जा रहा है। इसमें मृत कुत्ते-बिल्लियों और अन्य जीवों के शव भी शामिल हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौ देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कूड़ा उठाने वाले बड़े वाहनों और जेसीबी के कारण सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती है।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक आपसी मतभेदों के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विजयकान्त चौहान ने कहा कि फिलहाल उनकी भूख हड़ताल शांतिपूर्ण और सांकेतिक है। यदि प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कूड़ाघर हटाने का ठोस आश्वासन नहीं देते हैं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। बाईट:-विजयकान्त चौहान0
0
Report
जिले में भारत भारी मेले का हुआ उद्घाटन
Teliya Diha, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत भारत-भारी मे आयोजित ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल भारत भारी में एक सप्ताह चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में भजन, कीर्तन एवं धार्मिक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष भारत भारी चन्द्र प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत अध्य्क्ष बढनी चाफ़ा धर्मराज वर्मा अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता, तहसीलदार डुमरियागंज, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पांडेय समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों से अपील की कि वे स्वगणना करें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
सीएम योगी की मां के निधन पर स्वामी रामदेव सहित संतों ने रामकथा के मंच से जताया शोक
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोंडा के जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने रामकथा के मंच से शोक जताया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।स्वामी रामदेव ने कहा कि देश ने एक राष्ट्रमाता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मां के त्याग और संस्कार ही व्यक्ति को उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद रहे स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आचार्य बालकृष्ण ने ईश्वर से शोक संतप्त मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस बीच मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जयप्रभाग्राम दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।0
0
Report
Advertisement
