209801
Unnao - सऊदी हुकूमत के खिलाफ़ शिया समुदाय ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, सऊदी हुकूमत के खिलाफ़ शिया समुदाय ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन. सऊदी अरब में जन्नतुल बक़ी में मुसलमानों के आख़िरी नबी की बेटी जनाबे फातिमा जहर की मज़ार को तुड़वा दिया था. जिसको लेकर दोबारा मज़ार की तामीर कराने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है. उन्नाव शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रज़ा अब्बास ने ज्ञापन सौंप कर दी जानकारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में गंगा पानी चेतावनी से नीचे, गाद निकालने का काम तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश | त्योहारों से पहले गाद निकालने का काम तेज़ हो गया है क्योंकि गंगा का पानी चेतावनी के निशान से नीचे चला गया है।0
0
Report
बिजयनगर ब्यावर: लाखों की चोरी, पुलिस ने दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:ब्यावर, बिजयनगर में लाखों की चोरी का पर्दाफाश वारदात के आरोपी पुलिस गिरफ्त में बिजयनगर (ब्यावर ) स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते 26 जुलाई को गुर्जर मोहल्ला शनि मंदिर गली में हुई लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया थानाधिकारी सीआई राजवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की सघन जांच करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को गुर्जर मौहल्ला शनि मंदिर गली निवासी सुशील बग्गाणी का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। मकान को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने धावा बोला और घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर ली थी। पीड़ित परिवार जब वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया था। CI राजवीर सिंह ने बताया की पीड़ित बग्गाणी के मकान के आसपास के रहने वाले एक व्यक्ति की सूचना पर दो व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया था। शिवराज गुर्जर व अमन दीप दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया साथ ही सूचना देने वाले कालूराम को भी हिरासत में लिया गया उनके कब्जे से चोरी का कुछ माल बरामद कर लिया ओर कुछ करने के प्रयास तेज कर दिए हैं。0
0
Report
करनाल की निसिंग अनाज मंडी में धान खरीद में किसानों को राहत की उम्मीद
Karnal, Haryana:करनाल की निसिंग अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी सामने आई। कई दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे किसानों ने डीसी आनंद कुमार शर्मा को अपनी समस्याएं बताईं। किसानों का आरोप है कि मिलर धान की खरीद नहीं कर रहे और जहां खरीद हो भी रही है, वहां उन्हें कम दाम मिल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने डीसी को बताया कि वे कई-कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन खरीद नहीं होने के कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक सरकारी एजेंसियों और मिलरों की ओर से समय पर धान की खरीद नहीं होने से मंडी में उनकी फसल पड़ी हुई है और उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है。 कम दाम पर धान बिकने से किसानों को नुकसान किसानों ने यह भी शिकायत रखी कि मंडी में धान की खरीद कम दामों पर की जा रही है। किसानों का कहना है कि एक तरफ फसल बेचने के लिए उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपेक्षित कीमत नहीं मिलने से उनकी लागत भी पूरी होना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से खरीद व्यवस्था को सुचारु करवाने की मांग की。 डीसी आनंद कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से की बातचीत किसानों की शिकायतों के बीच करनाल के डीसी आनंद कुमार शर्मा निसिंग अनाज मंडी पहुंचे और किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। डीसी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान खरीद से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और खरीद प्रक्रिया को गति दी जाएगी。 बाहर के आढ़तियों के काटे जाएंगे आरओ, बढ़ाई जाएगी राइस मिलों की संख्या डीसी ने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए आज ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाहर के आरओ काटे जाएंगे और मंडी में अधिक राइस मिलों को लगाया जाएगा, ताकि धान की खरीद में तेजी लाई जा सके और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े。 प्रशासन का भरोसा—किसानों की फसल नहीं रुकेगी डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों को जल्द से जल्द राहत मिले और उनकी फसल की खरीद सुचारु रूप से हो सके।0
0
Report
Advertisement
जींद में महिला से चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में महिला से चेन स्नैचिंग का खुलासा है। जींद CIA स्टाफ ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर झपटकर छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। मामले की पहचान गांव सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जौक्कर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सोनिया शाम करीब सात बजे ईवनिंग वॉक पर निकली थीं। डॉ. मनोज गर्ग अस्पताल के पास वाली गली में पहुंचते ही पीछे से आए एक व्यक्ति ने महिला के मुंह पर हाथ रख दिया और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। थाना शहर जींद में मामला दर्ज किया गया और जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बोकारो में एसिड के साथ 5 गिरफ्तार, जेल से जुड़ा पेचीदा मामला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसिड के साथ 5 गिरफ्तार। काले रंग की आर्टिगा कार JH O9 BE 1111 कार से एसिड बरामद। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र का मामला। चाईबासा जेल में बंद एक बंदी से मिलने जा रहा था सभी इस दौरान पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान कार की तलाशी ली गई तो उक्त सामान बरामद किया गया। सभी आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेशी की गई जहां से जेल भेजा जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसिड किस लिए ले जाया जा रहा था वो भी बंदी से मिलने। सूत्रों की माने तो जेल में बंद आरोपी ने मंगाया था। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है और जांच के बाद ही सारा चीज सामने आएगा।0
0
Report
पटना में नल जल सुरक्षा कर्मियों का छह सूत्री प्रदर्शन, गांधी मैदान पर रोका गया
Patna, Bihar:पटना छह सूत्री मांग के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ये मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे लेकिन गांधी मैदान के पास उन्हें रोका गया। पुलिस प्रशासन ने बैरीकेट करके उन्हें गांधी मैदान जेपी गोलंबर पर रोका। सरकारीकर्मी का दर्जा, नल जल अनुरक्षको को समय से भुगतान समेत छह सूत्री मांग के सार्थन में उतरे अनुरक्षक।0
0
Report
Advertisement
एसआईआर विरोध: समाजवादी फ्रंटल का चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन
Bareilly, Uttar Pradesh:एसआईआर के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और भाजपा का झंडा जलाकर विरोध जताया उसके बाद मटकी फोड़ी। पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीना फिर भी पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और मटके फोड़े चौकी चौराहा पर घूम घूम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के बारे में अपनी आपत्तियां जताते हुए इसे मतदाताओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया साथ में बीजेपी का झंडा भी जला दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर के खिलाफ अपना विरोध लगातार दर्ज कराते रहेंगे। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मृता यादव ने भी प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। स्मृता यादव ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। स्मृता यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।0
0
Report
जालौन में अतिवृष्टि: 53 हजार किसान पाएंगे राहत और बीमा लाभ
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश और 25, 26 व 27 सितंबर को हुई भारी अतिवृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अतिवृष्टि के बावजूद जिले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जिला प्रशासन प्रभावित किसानों और परिवारों को शासन की राहत योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से दिलाने में जुटा है। भारी बारिश से जिले में करीब 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग, तिल सहित विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे लगभग 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने करीब 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसके सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार से पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। डीएम के निर्देश पर पात्र किसानों तक राहत राशि पहुंचाने के लिए पोर्टल पर डाटा फीडिंग और अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तहसीलों के माध्यम से खतौनी आदि के सत्यापन के बाद अब तक 6 हजार से अधिक किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। जल्द ही इन किसानों को राहत राशि वितरित की जाएगी। अतिवृष्टि से हुई अन्य क्षति में भी प्रशासन ने तेजी दिखाई है। दो पशुहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को 75 हजार रुपये की राहत दी जा चुकी है। वहीं, 577 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के सापेक्ष 23 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई है। फसल बीमा के मोर्चे पर भी प्रशासन सक्रिय है। जिले में करीब 59 हजार किसान बीमित हैं। अब तक करीब 33 हजार किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है, जबकि 22,304 किसानों का सर्वे पूरा हो चुका है। बीमा कंपनी के साथ बैठक में क्षतिपूर्ति वितरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बीमित किसानों से अपील की है कि वे क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए बीमा कंपनी की हेल्पलाइन 14447 पर आवश्यक पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बटाई या पट्टे पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसानों को भी नियमानुसार राहत और क्षतिपूर्ति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे और प्रभावित परिवारों को समय से आर्थिक सहायता मिल सके。0
0
Report
Advertisement
दिल, दोस्ती और दंगल: दोस्ती की ताकत ने सबका दिल जीत लिया
Varanasi, Uttar Pradesh:दिल, दोस्ती और 'दंगल'!0
0
Report
शाहजहांपुर में रेलवे कर्मियों का आउटसोर्सिंग विरोध प्रदर्शन, पक्की नौकरी की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शाहजहांपुर में नॉर्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेल कर्मियों ने आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और खाली पदों पर युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग की। रेलवे परिसर में शाखा के बैनर तले जुटे रेल कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है। आउटसोर्सिंग का सीधा असर रेल संरक्षा, यात्री सुरक्षा और युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस नीति के विरोध में 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में एक विशाल सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें शाहजहांपुर से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। रेलवे में खाली पदों पर युवाओं को पक्की नौकरी दी जाए। निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ 8 अक्टूबर को दिल्ली में लाखों रेलकर्मी अपनी ताकत दिखाएंगे।0
0
Report
लगभग 100 साल बाद बुंदेलखंड में चीतों की वापसी: दो चीते छोड़े जाएंगे
Sagar, Madhya Pradesh:लगभग 100 साल बाद फिर बुंदेलखंड की धरती पर होगी चीतों की वापसी..एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड अंचल ने कभी चीतों की अच्छी खासी नस्ल थी लेकिन करीब 100 साल पहले से यहां की धरती से चीते लुप्त हो गए और अब एक बार फिर 100 साल बाद यहां चीतों की आहट सुनाई देगी और इलाका अपने पुराने स्वरूप में आएगा। दरअसल एमपी सरकार ने देश के सबसे बड़े टाइगर रिज़र्व रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में दो चीते छोड़ने का निर्णय लिया है और 7 तारीख को सीएम डॉ मोहन यादव ये चीते टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। सालों बाद आ रहे इन चीतों को लेकर इलाके के खुशी की लहर है और टाइगर रिजर्व को भी तैयार किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ रजनीश सिंह के मुताबिक केंद्रीय कमेटी के निर्णयों के आधार पर ही जगह और चीतों की संख्या तय की गई है और ये आंकड़ा भी सरकार के पास ही है जहां तक दुर्गावती टाइगर रिजर्व का सवाल है यहां का माहौल चीतों के लिए एक दम सही है और कई चीजों में तो यहां का इलाका अफ्रीकन इलाकों से मिलता जुलता है और यही वजह है कि सालों पहले तक यहां चीतों के अलावा कैट प्रजाति के दूसरे जानवरों का बसेरा था। बाइट/ रजनीश सिंह ( डीएफओ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर)0
0
Report
Advertisement
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, दिल्ली की ओर रवाना
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद एयरपोर्ट से दिल्ली की तरफ निकले।0
0
Report
भाजपा विधायक के बयान पर इकरा हसन से शादी पर बहस, गुर्जर समाज का वोट
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, यूपी: भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सांसद इकरा हसन को लेकर दिए बयान 'गुर्जर की बेटी हो तो गुर्जर से शादी करो' पर कहा, 'मैंने कहा था कि जिस तरह सिख गुर्जरों और हिंदू गुर्जरों में शादी होती है। हम मज़हब बदलने की बात नहीं कर रहे थे। वह मज़हब में रहें। इकरा हसन सांसद हैं, एक बड़ा मैसेज जाएगा। गुर्जर समाज ने एकतरफा वोट दिया'0
0
Report
आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले के कारण फैसला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल अधीक्षक डॉ राजेश छोलक ने बताया कि इस अवधि में आमेर महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की गई है। आमेर महल प्रशासन ने दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
