209866
Unnao- वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मृत्यु
Bihar, Uttar Pradesh:उन्नाव में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लखनऊ बाइपास पुल पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मृत्यु हो गई। मृतक गोविंद (35) और सुरेंद्र (40) उन्नाव के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रहने वाले थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, लोग बाल-बाल बचे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा。 बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ。 हादसे में घर के लोग बाल-बाल बचे, कोई जनहानि नहीं हुई。 घर के सामने रखी पान की गुमटी टूटी, बरामदे में लगे तीन शेड ध्वस्त, लैट्रिन की दीवार भी गिरी。 तेज आवाज सुनकर घर के लोगों व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे。 लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया。 डंपर रायबरेली की ओर से अयोध्या की तरफ जा रहा था。 जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग सरेसर का मामला !0
0
Report
बेगूसराय के बखरी में विद्यालय से चावल ले जाने के मामले पर पुलिस-जांच जारी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के बखरी प्रखंड से विद्यालय के खाद्यान्न से जुड़ा एक मामला सामने आया है। परिहारा मध्य विद्यालय से ई-रिक्शा पर लादकर ले जाए जा रहे नौ बोरा चावल को वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल को बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा मध्य विद्यालय की हैं, जहां विद्यालय परिसर से ई-रिक्शा पर चावल लादकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय से ई-रिक्शा पर चावल के बोरे ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की नजर ई-रिक्शा पर पड़ी। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर जांच की तो उस पर कुल नौ बोरा चावल लदा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा पर लदे चावल को बरामद कर लिया। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और बीईओ बखरी से दूरभाष पर बात कर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि विद्यालय के खाद्यान्न से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, विद्यालय परिसर से नौ बोरा चावल किस उद्देश्य से बाहर ले जाया जा रहा था, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.0
0
Report
कश्मीर के धार्मिक नेताओं ने सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए साझा मंच शुरू किया
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर भर के धार्मिक नेता सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मंच पर एकजुट हुए। श्रीनगर: धार्मिक लीडरशिप को एक साथ लाने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग तबकों के इस्लामिक विद्वान और धार्मिक नेता – जिनमें शिया और सुन्नी विद्वान भी शामिल हैं – इस इलाके के सामने बढ़ती सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा मंच पर इकट्ठा हुए हैं। यह मीटिंग मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने आयोजित की थी, जिसमें इलाके के अलग-अलग हिस्सों के धार्मिक नेता एक छत के नीचे आए। मीटिंग में कई सामाजिक चिंताओं पर ध्यान दिया गया, जिसमें ड्रग्स का गलत इस्तेमाल, डिप्रेशन, एंग्जायटी, बेरोजगारी और लड़कियों समेत युवाओं का गैर-कानूनी कामों और व्यापार में शामिल होना शामिल है। MMU के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि संगठन ने लगातार कम्युनिटी एंगेजमेंट के ज़रिए इन समस्याओं को हल करने के मकसद से प्रस्ताव पास किए हैं। प्रस्तावों के तहत, धार्मिक नेताओं और मुफ्तियों को शुक्रवार की सभाओं के दौरान मुख्य सामाजिक मुद्दों को सामने लाने और उनके कारणों, नतीजों और समाज पर बड़े असर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने भाषणों का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। बीजेपी के प्रयोक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा Mirwaiz-e-Kashmir का समाजी बितात के खिलाफ़ संकल्प लेना ऐक बहुत बड़ी बात हैं l अल्ताफ ने कहा युवा के अंदर नशे की लत बड़ों के तौर पर समाज को चिंता में डालती है जिसे लेकर बीजेपी MMU के साथ कड़ी रहेगी इस मामले को लेकर। इस पहल का मकसद मस्जिदों और उनके उपदेशों को सरकारी उपायों या कभी-कभार होने वाले सेमिनारों तक सीमित रखने के बजाय लगातार सामाजिक जागरूकता की कोशिश का एक अहम हिस्सा बनाना है। मीरवाइज़ उमर फारूक ने ज़ोर देकर कहा कि इन समस्याओं को सिर्फ़ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता या सिर्फ़ समय-समय पर होने वाले प्रोग्राम से हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरे समाज को लगातार काम करना चाहिए। उन्होंने मस्जिदों और धार्मिक उपदेशों की खास पहुंच और असर पर भी ज़ोर दिया, और कहा कि धार्मिक नेताओं की ज़िम्मेदारी है कि वे उस असर का इस्तेमाल सामाजिक सुधार के लिए सही तरीके से करें। “मीटिंग में, हमारे एजेंडा के मुद्दों में दो तरह के प्रस्ताव शामिल हैं जिन्हें हमने अपनाया है। इसके साथ ही, जो दूसरे प्रस्ताव आए हैं, उन्हें स्टडी करने के लिए बनाई गई एक कमेटी को भेज दिया गया है ताकि वह उन पर काम कर सके। प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर में अभी चल रहे सामाजिक मुद्दों और सामाजिक समस्याओं के बारे में हैं,” मीरवाइज़ ने कहा। कश्मीर, जम्मू और लद्दाख के धार्मिक नेताओं की भागीदारी ने इस पहल में एक बड़ा क्षेत्रीय पहलू जोड़ा है। यह मीटिंग जम्मू और कश्मीर में समुदायों को प्रभावित करने वाली कई सामाजिक समस्याओं पर चिंताओं के बीच हो रही है। MMU की पहल में मस्जिदों की धार्मिक पूजा से कहीं ज़्यादा बड़ी भूमिका की सोची गई है, जिसमें मस्जिदें शायद कम्युनिटी-बेस्ड सोशल रिफॉर्म और अवेयरनेस हब बन सकती हैं, जहाँ धार्मिक नेता, परिवार और लोकल कम्युनिटी मिलकर युवाओं और बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों को हल कर सकते हैं। शिया और सुन्नी विद्वानों को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाने पर ज़ोर देना, साझा सामाजिक चिंताओं और सामूहिक कम्युनिटी ज़िम्मेदारी के इर्द-गिर्द धार्मिक एकता दिखाने की कोशिश को भी दिखाता है।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में लूम सबसिडी घोटाला: 650 करोड़ की सबसिडी छह कंपनियों के भ्रष्टाचार के आरोप
Thane, Maharashtra:भिवंडी - लूम सबसिडी घोटाळा... लूम व्यवसायात मँचेस्टर शहर म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या भिवंडी शहरातील लूम उद्योजकांसाठी केंद्र शासनाकडून आलेली 650 कोटी रुपयांची सबसिडी 6 मोठ्या कंपन्यांनी अधिकाऱ्यांच्या संगनमताने लाटल्याचा गंभीर आरोप काँग्रेसने केला आहे. या प्रकरणी संबंधित कंपनी मालक आणि अधिकाऱ्यांवर फौजदारी कारवाई करण्याची मागणी काँग्रेसचे ठाणे ग्रामीण सरचिटणीस पंकज गायकवाड यांनी केली आहे. भिवंडी शहराला केंद्र शासनाकडून लूम उद्योगासाठी सुमारे 650 कोटी रुपयांची सबसिडी मंजूर झाली होती. ही सबसिडी थेट लहान व्यावसायिकांच्या आणि उद्योजकांच्या खात्यात जमा होणे अपेक्षित होते. मात्र 2016 ते 2019 या कालावधीत 6 नामांकित कंपन्यांनी संबंधित अधिकाऱ्यांशी संगनमत करून ही सबसिडी लाटल्याचा आरोप पंकज गायकवाड यांनी केला आहे. या विरोधात आवाज उठवणाऱ्या काही लहान व्यावसायिकांना जीवे मारण्याच्या धमक्या आल्याने त्यांनी माघार घेतली आणि हा घोटाळा दाबला गेला, असा आरोपही गायकवाड यांनी केला आहे. या प्रकरणी यापूर्वी सीबीआय चौकशी झाली होती, मात्र त्याचा निष्कर्ष समोर आला नसल्याचे ते म्हणाले. त्यामुळे या संपूर्ण प्रकरणाची सखोल चौकशी करून दोषींवर फौजदारी कारवाई करावी, अशी मागणी काँग्रेसकडून करण्यात येत आहे. भिवंडीच्या पावरलूम व्यावसायिकांसाठी आलेली 650 कोटीची सबसिडी 6 कंपन्यांनी अधिकाऱ्यांना हाताशी धरून लुटली आहे. 2016 ते 2019 मध्ये हे घडलं आहे. CBI चौकशी झाली पण निष्कर्ष नाही. या सर्वांवर फौजदारी गुन्हे दाखल झाले पाहिजेत. या आरोपांमुळे भिवंडीतील पावरलूम क्षेत्रात पुन्हा एकदा खळबळ उडाली असून शासन या प्रकरणी काय भूमिका घेते याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
उन्नाव में अंबेडकर प्रतима बार-बार क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव अंबेडकर प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश。 अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्र हुए भारी तादाद में अंबेडकर अनुयाई。 आरोप है कि 2 दिन पहले भी अंबेडकर प्रतिमा को किया गया था क्षतिग्रस्त。 पुलिस और प्रशासन ने प्रतिमा को कराया था रिपेयर。 आरोप है कि 2 दिन बाद दोबारा प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त。 रात में बड़ी तादाद में अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्र हुए लोग。 लोगों को मौके पर मनाने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार。 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर का मामला。0
0
Report
कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में राहत के साथ बिजली संकट से राहत
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती 17 सितम्बर 2026। लोहिया काम्पलेक्स के ब्लॉक-सी में कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला एवं रिंकू दूबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के महत्व और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि बिजली संकट और बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए सोलर पैनल उपयोगी विकल्प है। सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकता है और बिजली बिल में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू दूबे ने कहा कि सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। लखनऊ से आए यूनिट हेड सुधाकर त्रिपाठी ने बताया कि कुन्दन सोलर पैनल यूनिट में अडाणी, यूटीएल, टाटा और प्रीमियर जैसे विभिन्न कंपनियों के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकता और मांग के अनुसार सोलर सिस्टम स्थापित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। आटा चक्की जैसे व्यावसायिक उपयोग के लिए भी सोलर पैनल लगवाया जा सकता है, जिस पर उन्होंने 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलने की जानकारी दी। बस्ती हेड अजय सिंह ने बताया कि विकास भवन के निकट लोहिया काम्पलेक्स के सी-ब्लॉक में यूनिट स्थापित की गई है। यहां उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, उसकी क्षमता, स्थापना एवं उपलब्ध योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अनजान शव मिलने से करौली के टोडाभीम में सनसनी, पुलिस पहचान के प्रयास में लगी
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम(करौली) अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, डीएसपी भंवर बुनकर व टोडाभीम थाना अधिकारी परमिंदर रावत सहित पुलिस मौके पर पहुंची, शव की पहचान नहीं हो पाई है, मौके पर लोगों की भी भीड़ जमा हुई, विभिन्न माध्यमों से पुलिस मृतक की पहचान के कर रही प्रयास, मृतक के शव को पहुंचाया गया टोडाभीम चिकित्सालय, टोडाभीम के पाड़ला रोड स्थित कॉलेज के पीछे की घटना0
0
Report
संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधा, मछुआरा समाज की राजनीतिक पहचान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:संजय निषाद ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विपक्ष पर साधा निशाना- फूलन देवी की हत्या की सुपारी देने वालों से सावधान रहने की अपील. फूलन देवी की हत्या करवाकर मछुआरा समाज की अलग राजनीतिक पहचान रोकने का लगाया आरोप. फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जे और राजनीतिक विरासत छीनने का भी संजय निषाद ने विपक्ष पर लगाया आरोप. मछुआरा समाज को बरसाती नेताओं से सावधान रहने का संजय निषाद का संदेश. मछुआरों की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान निषाद पार्टी है- संजय निषाद0
0
Report
बीकानेर चुनाव: डागा के नामांकन वापसी पर सियासी हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरमेयर चुनाव में नवरत्न डागा के नामांकन वापसी को लेकर आज हलचल तेज डागा और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल वायरल तस्वीर के बाद आज नामांकन वापस लेने की चर्चा ने पकड़ा जोर सूत्रों के मुताबिक नामांकन वापसी को लेकर बातचीत के बाद अब सब कुछ ठीक होने के संकेत इसी बीच पीसीसी चीफ डोटासरा से मुलाकात की तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल संभाग में विधायक ने की मध्यस्था, आज नामांकन वापसी की अंतिम तारीख, डागा क्या फैसला लेते हैं इस पर टिकी नजर, सूत्रो के मुताबिक डागा आज कुछ देर बाद नामांकन वापिस ले सकते है0
0
Report
Advertisement
टेल्को स्टेडियम के पास वैन दुर्घटना: 15-17 बच्चे घायल, चालक समेत दो गंभीर
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के समीप चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चैम्बर तक फट गया। दुर्घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के फ्लैटों और घरों से लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी ने बताया कि दुर्घटना संभवतः एक कार को बचाने के प्रयास में हुई। उनके अनुसार चिन्मया स्कूल की दिशा से आ रही एक कार अचानक स्कूल वैन के बेहद करीब आ गई और उसे सटते हुए पार कर गई। कार चालक की गतिविधि पर नजर रखने और पीछे मुड़कर देखने के दौरान वैन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
ED की छापेमारी: सरायकेला में संजय डालमिया के घर पर तलाशी जारी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी शुरू की. टीम द्वारा घर के अंदर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. लोन मामले पर कारोबारी संजय डालमिया जमानत पर बाहर है.0
0
Report
पटना में विवाद के बाद चाकू से हत्या, पिता की मौत, बेटा घायल
Patna, Bihar:पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपू कुमार के रूप में हुई है। घटना में उनका बड़ा बेटा साहिल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि साहिल के सामने ही उसके पिता पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत दीपू कुमार के छोटे बेटे के साथ मारपीट को लेकर हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग विरोध करने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान राजू महतो और उसके बेटे ने चाकू और कैंची से हमला कर दिया। हमले में दीपू कुमार की मौत हो गई, जबकि साहिल घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि मामले में राजू महतो और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इधर, बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता अस्पताल पहुंचे और घायल साहिल से मुलाकात कर उसके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने सिटी स्कैन की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।0
0
Report
Advertisement
11kV लाइन टूटने से बहराम बास में करंट हादसा, कई घायल
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली–बहरोड).....बानसूर के गांव बहराम के बास में आज तड़के सुबह 11 हजार केवी की लाइन टूटने से कई मकानों में करंट दौड़ गया, जिसमें कई महिला, पुरुष ओर बच्चे झुलस गए और लाखों रुपए के उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि सुबह लोगो का आवागमन नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी को कोटपुतली रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मकानों में 11 हजार का करंट दौड़ गया। जिसमें आसपास के घरों में करंट दौड़ गया। जिसमें एक परिवार के करीब 5 से 6 महिला पुरुष और बच्चे झुलस गए। जिसमें कमला, योगेश, कमलेश, राहुल सहित अन्य महिला और बच्चे झुलस गए जिनको कोटपूतली जिले अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बहराम का बास बस स्टैंड पर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है।0
0
Report
उज्जैन में बाइक-ट्रक टक्कर: नगर परिषद कर्मी की मौत, आंगनवाड़ी सहायिका घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के उन्हेल - नागदा रोड पर गुरुवार को बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में 55 वर्षीय नगर परिषद कर्मचारी बाबूलाल परमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से नगर में शोक का माहौल है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है。0
0
Report
Apple का iPhone 18 Pro-प्रो मैक्स की पहली बिक्री आज, कीमतें और ऑफर जारी
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर रायपुर समेत देशभर में Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1 लाख 64 हजार 900 रुपये, जबकि Pro Max की कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रुपये से शुरू है। पहली सेल में ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7 हजार रुपये तक का कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिल रहा है। वहीं पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर 81 हजार 500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। रायपुर में भी Apple के नए Pro मॉडल को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
