Unnao: बारासगवर पुलिस का शांति व्यवस्था के लिए गांवों में भ्रमण
Hilauli, Uttar Pradesh:थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बों और गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ऊंचगांव चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, बक्स चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तिवारी और उप निरीक्षक मानिक राम वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ टेढ़ा, बारा, सगवर, चिलौली, कुतुबुद्दीन गढेवा, राजापुर, कुम्भी, खरझारा, रावतपुर, धानीखेड़ा, सेढूपुर, रायपुर, बक्सर सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। पुलिस टीम ने माइक से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
