icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow30 Aug 2025, 03:34 pm

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने अपने जीवन लीला समाप्त की

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां सीतापुर। बिसवां कोतवाली छेत्र अन्तर्गत ग्राम जनुवा में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार रामादेवी पुत्री राजाराम निवासी शिवपुरी का विवाह 2 वर्ष पहले ग्राम जनुवा निवासी रामकिशन के पुत्र रोहित के साथ हुआ था। शाम को खाना खाने के बाद मृतक के ससुर छत पर सोने चले गये। भोर प्रहर आसमान से हल्की पुहारे पानी की आ जाने के कारण वह छत से नीचे आये ,उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो नही खुला तो खिड़की से झांक कर देखा तो उनकी बहू ने फांसी लगा ली है। जिस पर जोर जोर चिल्लाने लगे,शोर सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गये। मृतका का पति बाहर कमाने गया था। मृतका की बहन रेखा देवी का कहना है कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई है उसने कोतवाली में उसके पति रोहित व घर वालों के खिलाफ तहरीर दी है ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़: अमरोहा में आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे में आरोप पत्र

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मामला नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी से संबंधित है, जिसमें थाना गजरौला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही पीड़िताओं के बयान विधिक प्रक्रिया के तहत दर्ज कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर अभियुक्त को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में ऐसी त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
0
0
Report

बाबासाहब अंबेडकर पर टिप्पणी से बुरहानपुर में हंगामा, भीम आर्मी ने थाने घेरा

Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया है। भीम आर्मी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर बाबा साहब अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल गर्मा गया है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दतु मेढे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाग थाना पुलिस ने पोस्ट डालने वाले लालबाग निवासी देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report

जमीयत उलेमा-हिंद की दो दिवसीय बैठक: मदारिस सुरक्षा, समान नागरिक संहिता पर बड़ा निर्णय

Delhi, Delhi:जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू मदारिस की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, सामाजिक सुधार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे अहम फैसले नई दिल्ली, 16 अप्रैल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है। बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडेों पर चरणबद्ध चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ। बैठक में मदारिस की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता के नाम पर संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों, सामाजिक सुधार के लिए आवश्यक कदमों तथा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देश में सांप्रदायिक राजनीतिक दलों के समर्थन और उनके साथ सहभागिता के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पुरानी और सिद्धांत आधारित नीति की रोशनी में संगठन का स्पष्ट और प्रभावी रुख सामने लाया जाएगा, ताकि जमीयत से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके। बैठक के प्रथम सत्र में अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के अलावा दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी, कोषाध्यक्ष मौलाना कारी शौकत अली, स्थायी समिति के अध्यक्ष मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, नायब अमीर-ए-हिंद मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल क़वी हैदराबाद, मौलाना अब्दुल्लाह मारूफी, मौलाना नियाज़ अहमद फारूकी, हाजी मोहम्मद हारून, मौलाना मोहम्मद इब्राहीम (केरल), मौलाना अब्दुल कादिर (असम), मुफ्ती मोहम्मद जावेद इक़बाल, मौलाना मोहम्मद नाज़िम, मौलाना यह्या करीमी, मौलाना रफीक अहमद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद राशिद आज़मी, मुफ्ती अब्दुर्रज़ाक अमरोहवी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस पालनपुरी, मौलाना कलीमुल्लाह कासमी, हाफिज उबैदुल्लाह, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मौलाना सिराजुद्दीन चिश्ती, मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी, मौलाना शम्सुद्दीन बजली, मौलाना सैयद सईद हबीब अहमद, डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी तथा मौलाना अशफाक अहमद काज़ी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हैं।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास ट्रक ड्राइवर अवतार सिंह की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। आज सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़ी एक सरसों तेल लदी ट्रक के ड्राइवर की संधि की स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी, जिसका चालक ट्रक के अंदर मृत अवस्था में था। काफी देर तक ट्रक को साइड में खड़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिवसागर थाना की पुलिस ने जब छानबीन की तो ट्रक के अंदर ही ड्राइवर अवतार सिंह मृत पाया गया। वह पंजाब के जसवंत नगर का रहने वाला था, उसके पिता का नाम जसविंदर सिंह है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। ट्रक पर सरसों तेल लदा था और वह सरसों तेल लेकर श्रीगंगानगर से उड़ीसा के भद्रक के लिए निकला था, लेकिन टोल प्लाजा के पास उसकी ट्रक खड़ी थी और उसका शव भी ट्रक के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पर सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी। ट्रक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्म हाउस में रखा गया है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report

आजमगढ़: पुरानी जेल के पास लाश, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh पुरानी जेल के पास बंधे पर मिली लाश, मौके पर फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा तथा जांच में जुटी。 जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल के पास बंधे पर आज शाम को एक लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस चौकी, रोडवेज पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां शव को देखने से प्रतीत हो रहा था मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान सुधाकर पाठक जो शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया। इस मामले की जांच तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शहर कोतवाली द्वारा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के खाती बाबा रोड मकान में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से छप्पर उड़ गया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा रोड पर बने एक मकान के ऊपरी हिस्से में जल रहे दीपक से अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग पूरे कमरे मेें फैल गई और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जलने लगी और आग एलपीजी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, यह देखकर घर के सारे लोग बाहर निकल आए, इसके बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे का छप्पर उड़ गया और दीवालें चटक गई, वहीं धमाके की आवाज और घर में लगी आग की लपटे देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया तब जाकर घर वालों के अलावा आसपास के रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक घर में रखा कीमत सामान जलकर राख हो गया。
0
0
Report

खाद्य विभाग सचिव का राजस्थान हेल्पलाइन निरीक्षण, शिकायतें मौके पर निस्तारित

Jaipur, Rajasthan:खाद्य विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर के एक परिवादी ने राशन डीलर द्वारा दुकान समय पर नहीं खोलने और राशन नहीं देने की शिकायत की। साथ ही संबंधित प्रवर्तन अधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। अलवर के एक मामले में ई-केवाईसी लंबित होने से राशन नहीं मिल रहा था। शासन सचिव ने मौके पर ही केवाईसी करवाकर समस्या का समाधान कराया। वहीं सिलेंडर डिलीवरी नहीं होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। भीलवाड़ा में राशन विक्रेता की अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए, जबकि पाली जिले की एक महिला को खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन के बावजूद राशन नहीं मिलने पर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की परफॉर्मेंस रैंकिंग तैयार कर विभाग को भेजने, ऑटो एस्केलेशन सिस्टम को मजबूत करने और लंबित मामलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के जरिए भेजने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के अनुसार, पिछले एक साल में विभाग से जुड़े 1.70 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से करीब 92% का निस्तारण किया जा चुका है। औसतन 12 दिन में शिकायतों का समाधान हो रहा है और संतुष्टि स्तर 73% दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों के शासन सचिव तय तिथियों पर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुन रहे हैं, जिससे घर बैठे ही समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।
0
0
Report

जोधपुर में शंकर गोरा के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा का भव्य स्वागत

Jodhpur, Rajasthan:युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का जोधपुर में भव्य स्वागत, बिनावास टोल पर उमड़ा जनसैलाब जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के प्रथम जोधपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। युवा भाजपा नेता आयुष चौधरी के नेतृत्व में बिनावास टोल प्लाजा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान आयुष चौधरी ने साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में बिलाड़ा, भावी, डांगीयावास, जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों तथा भोपालगढ़ से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का युवा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं के उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक आयुष चौधरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम जोधपुर दौरे को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के युवा मंडलों, वार्डों के कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के बाद शंकर गोरा का काफिला जोधपुर शहर के लिए रवाना हुआ, जहां रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया。
0
0
Report
Advertisement

ACB/EOW ने CGMSC घोटाले में पूरक चालान पेश किया; चार आरोपी अदालत में

Begun, Rajasthan:रायपुर. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े बहुचर्चित घोटाला मामले में ACB/EOW ने गुरुवार को पूरक चालान न्यायालय में पेश किया है. करीब 2000 पन्नो के इस चालान को ACB/EOW के विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया.. इस पूरक चालान में कुल 4 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है. सभी आरोपी वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इस पूरे मामले में शासन को करीब 550 करोड़ रुपये छती पहुंचाने का अनुमान है. जांच एजेसी के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया है.. इनके खिलाफ पेश हुआ पूरक चालान एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अभिषेक कौशल (डायरेक्टर, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि.), राकेश जैन (प्रॉपराइटर, श्री शारदा इंडस्ट्रीज, रायपुर), प्रिंस कोचर (लायजनर) और कुंजल शर्मा (मार्केटिंग हेड, डायसिस इंडिया प्रा.लि.) के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है.. वहीं प्रिंस कोचर(लायजनर) को पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड शशांक चौपड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है. हमर लैब योजना में किया खेल जांच में खुलासा हुआ है कि ‘हमर लैब योजना’ के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच के लिए मेडिकल उपकरण और रिएजेंट्स की खरीदी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई.. निविदा प्रक्रिया में शामिल फर्मों ने आपसी मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पात्रता साबित की और टेंडर हासिल किया.. तीनों प्रमुख फर्मों मोक्षित कॉर्पोरेशन, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स और श्री शारदा इंडस्ट्रीज ने टेंडर में समान पैटर्न में उत्पाद विवरण और दरें भरीं.. जांच में यह भी सामने आया कि डायसिस कंपनी द्वारा तय एमआरपी से कहीं अधिक दरें भेजी गईं, जिससे CGMSC ने अधिक कीमतों पर खरीद को मंजूरी दी.. 550 करोड़ की आर्थिक छती आरोप है कि रिएजेंट्स और कंज्यूमेबल्स की आपूर्ति वास्तविक कीमत से तीन गुना तक अधिक दर पर की गई, जिससे शासन को लगभग 550 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई.. इससे पहले इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है.. इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है.. ACB/EOW का कहना है कि CGMSC से जुड़े इस बहुचर्चित घोटाले में जांच अभी जारी है और आगे भी साक्ष्यों के आधार पर अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..
0
0
Report
Advertisement

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दो दिवसीय बैठक: समान नागरिक संहिता और मदारिस सुरक्षा पर बड़े फैसले

Noida, Uttar Pradesh:जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरूमदारिस की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, सामाजिक सुधार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे अहम फैसले नई दिल्ली, 16 अप्रैल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदानी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है। बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चरणबद्ध चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ। बैठक में मदारिस की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता के नाम पर संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों, सामाजिक सुधार के लिए आवश्यक कदमों तथा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देश में सांप्रदायिक राजनीतिक दलों के समर्थन और उनके साथ सहभागिता के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पुरानी और सिद्धांत आधारित नीति की रोशनी में संगठन का स्पष्ट और प्रभावी रुख सामने लाया जाएगा, ताकि जमीयत से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके। बैठक के प्रथम सत्र में अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के अलावा दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी, कोषाध्यक्ष मौलाना कारी शौकत अली, स्थायी समिति के अध्यक्ष मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, नायब अमीर-ए-हिंद मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल क़वी हैदराबाद, मौलाना अब्दुल्लाह मारूफी, मौलाना नियाज़ अहमद फारूकी, हाजी मोहम्मद हारून, मौलाना मोहम्मद इब्राहीम (केरल), मौलाना अब्दुल कादिर (असम), मुफ्ती मोहम्मद जावेद इक़बाल, मौलाना मोहम्मद नाज़िम, मौलाना यह्या करीमी, मौलाना रफीक अहमद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद राशिद आज़मी, मुफ्ती अब्दुर्रज़ाक अमरोहवी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस पालनपुरी, मौलाना कलीमुल्लाह कासमी, हाफिज उबैदुल्लाह, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मौलाना सिराजुद्दीन चिश्ती, मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी, मौलाना शम्सुद्दीन बजली, मौलाना सैयद सईद हबीब अहमद, डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी तथा मौलाना अशफाक अहमद काज़ी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top