Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261205

रेउसा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्

Mar 20, 2026 10:27:13
Bamhnawa, Uttar Pradesh
रेउसा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बभनावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076, 1930 और 108 की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में सतर्क रहने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रगति शर्मा, शिल्पा, बिक्की सागर और विशेष भाटी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
YMYadvendra Munnu
Mar 20, 2026 12:00:58
Hazaribagh, Jharkhand:पवित्र रमज़ान माह के आखिरी शुक्रवार ‘अलविदा जुमे’ के अवसर पर हज़ारीबाग़ की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए और नमाज के दौरान पूरा माहौल इबादत और आध्यात्मिकता में डूबा रहा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। इस दौरान रोजेदारों ने रमज़ान के मुकद्दस महीने को नम आंखों से विदाई दी और अल्लाह से अपनी इबादत कबूल होने की दुआ की। मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए थे, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। अलविदा जुमे के इस अवसर पर पूरे शहर में भाईचारे और एकता का संदेश देखने को मिला.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 12:00:26
Noida, Uttar Pradesh:डांस
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:59:34
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपार पहुप सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नैतृत्व में उ०नि० शेखर प्रसाद साहनी थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 20.03.2026 को समय 00.53 बजे सीमान्त इंटर कालेज से बार्डर की तरफ रास्ते पर सीमान्त डिग्री कालेज के पास दूरी करीब 500 मीटर पश्चिम से एक नेपाली अभियुक्त काली प्रसाद थारू पुत्र नरायण थारू निवासी राजापुर मंडी वार्ड नं0 4 राजापुर प्रहरी चौकी जिला वरदिया राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 59 बर्ष का 12 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 054/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त काली प्रसाद थारू पुत्र नरायण थारू निवासी राजापुर मंडी वार्ड नं0 4 राजापुर प्रहरी चौकी जिला वरदिया राष्ट्र नेपाल को जेल भेजा
194
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 20, 2026 11:52:33
:Ahead of Eid-ul-Fitr, Markets Witness Heavy Rush Across Bandipora Anchor:-With the festival of Eid al-Fitr approaching, markets across Bandipora are witnessing a significant surge in shoppers as people prepare for the celebrations after the month of Ramadan.. In Bandipora markets, have been crowded with shoppers purchasing clothes, footwear, confectionery, and other festival essentials. Shopkeepers said the rush has increased sharply in the last days as people complete their Eid shopping. Many stores dealing in garments and traditional wear reported a steady flow of customers throughout the day. “People are buying clothes for children and family members as part of the Eid celebrations. The market remains busy till late night,” said a garment shop owner. Vendors selling dry fruits, bakery items, and sweets also reported brisk business. Bakeries and confectionery shops have begun stocking traditional Kashmiri delicacies commonly consumed during Eid festivities. In several markets, traffic congestion and crowded streets were reported as shoppers thronged commercial hubs. Authorities have deployed additional traffic personnel in busy areas to regulate the flow of vehicles and pedestrians. Meanwhile, residents said rising prices of essential commodities and garments have affected household budgets, but many families still prefer to maintain the tradition of buying new clothes and sweets for Eid. Local traders expressed hope that the festive season will boost business after a relatively slow winter period.
203
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Mar 20, 2026 11:52:22
Kondagaon, Chhattisgarh:मुखबिर की सूचना पर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (छ.ग.) की उड़नदस्ता दल एवं केशकाल के वनमंडल से दल गठित कर उड़नदस्ता रायपुर के साथ संयुक्त रूप से फरसगांव बड़ेडोंगर मार्ग पर घेराबंदी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वन विभाग को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेंदुआ खाल बेचने जा रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए विभाग की टीम ने खाल क्रय करने के लिए 01 कर्मचारी के द्वारा अपराधी से क्रय करने की सौदा कर तेंदुआ खाल को मंगवाया, 02 व्यक्ति के द्वारा बोरी बंधा हुआ तेंदुआ खाल लेकर पहुंचे, फिर पीछे से 7 व्यक्ति साथ में आये जो उनका सहयोगी रहा जिसे वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संशोधित 2022 की धारा के तहत अपराध पंजीबध कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में बताया गया कि अपराधियों के द्वारा विगत 7 माह पूर्व भरमार बन्दूक से शिकारी द्वारा शिकार कर सूखाना पाया गया है।
72
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 20, 2026 11:52:08
Bhind, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 719 पर ट्राला और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत, बाल बाल ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के हुए दो हिस्से। भिंड इटावा नेशनल हाईवे 719 पर सड़क बड़ा हादसा सामने आया है जहां ट्रोला ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और ट्रैक्टर चालक की जान बाल बची है, जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और ट्राला को जप्त करके थाने में रखबाया है, जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 719 स्थित मेहगांव इलाके स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी से इमलिया गांव के रहने वाले सुभाष शर्मा खेती के लिए नया ट्रैक्टर उठा कर जाने के लिए निकले और सड़क पर जैसे ही ट्रैक्टर को बैक किया शामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, और ट्रैक्टर चालक हादसे में बाल-बाल बचा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्राला चालक को हिरासत में ले लेकर ट्राला को जप्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
188
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 20, 2026 11:51:09
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बड़ी खबर। प्रदेश के पर्यटन मंत्री और जिले के प्रभारी जयवीर सिंह की प्रेस वार्ता में मनरेगा भुगतान में गड़बड़ी, जर्जर स्कूल भवन और भ्रष्टाचार के तीखे सवाल खड़े हो गए। एक ही व्यक्ति को कई बार पेमेंट का आरोप लगाते हुए दस्तावेज भी पेश किए गए। आइए जानते हैं मंत्री जी की प्रेस वार्ता में स्थानीय पत्रकारों ने जमकर सवाल दागे। मनरेगा योजना में अनियमितताओं पर दस्तावेज दिखाए गए। मंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं चलने का मुद्दा भी उठा। मंत्री ने डीएम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर का अधूरा निर्माण पर यूपीपीसीएल अधिकारियों ने कहा - अगले महीने तक काम पूरा। शहर के अस्पतालों और मैरिज लॉन में फायर एनओसी न होने पर भी मंत्री ने जांच के आदेश दिए। थानों में रिश्वतखोरी और एक दरोगा द्वारा लोधी समाज को अपमानित करने के आरोप लगे। एसपी ने बताया - एक दरोगा निलंबित, दो को लाइन हाजिर किया गया। प्रेस वार्ता से साफ है कि जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासन पर सवाल बरकरार हैं। क्या होगी जांच की परिणति?
69
comment0
Report
Advertisement
Back to top