261141
Sitapur: स्थानीय कृषक इंटर कॉलेज में स्व आशालता बाजपेई क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
Maholi, Uttar Pradesh:स्थानीय कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में स्व आशालता बाजपेई क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रफुल्ल मिश्रा ने किया। उद्घाटन मैच बीहट गौर और मुमताजपुर के बीच खेला गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रखर बाजपेई, अशोक बाजपेई, राजीव अग्निहोत्री, मृदुल त्रिवेदी, मझिले सिंह आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में डीएम के कड़क तेवर, 40 बेड पीडियाट्रिक वार्ड शुरू और सफाई निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:CMO साहब, क्या तमाशा चल रहा है?” — फर्रुखाबाद में डीएम के कड़क तेवर गंदगी मिलने पर ईओ को फटकार, रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश एक सप्ताह में 40 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड शुरू करने के निर्देश फर्रुखाबाद में जिला अस्पताल लोहिया के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. अंकुर लाठर के कड़क तेवर देखने को मिले। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने CMO और CMS से कई सवाल किए। कई सवालों पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। महिला अस्पताल की ओटी में ताला लगा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सर्जरी नहीं होने को लेकर सवाल किया। डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद ज्वाइनिंग नहीं होने पर डीएम ने CMO से जवाब तलब किया और नाराजगी में कहा- CMO साहब, क्या तमाशा चल रहा है? उo- फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित जिला अस्पताल डॉ राममनोहर लोहिया में रविवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर निरीक्षण करने पहुंचीं। डीएम ने सबसे पहले आवासीय परिसर के पास बने नवनिर्मित 40 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डीएम ने निर्देश दिए कि वार्ड को एक सप्ताह के अंदर संचालित किया जाए। जो भी जरूरी सामान और संसाधनों की कमी है, उसे DMF यानी डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से पूरा कराने की बात कही गई। पीडियाट्रिक वार्ड के सामने रैन बसेरे के पास गंदगी का अंबार मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। CMS की ओर से नगर पालिका द्वारा कूड़ा न उठाए जाने की बात कही गई। इस पर डीएम ने तत्काल नगर पालिका के ईओ को फोन लगाया। ईओ ने वहां वेंडर होने की बात कही, जबकि CMS ने कहा कि वहां कोई वेंडर नहीं है और नगर पालिका की टीम ही कूड़ा उठाती है। अधिकारियों के अलग-अलग जवाब पर डीएम ने नाराजगी जताई और ईओ को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में जमा होने वाला कूड़ा डेली बेसिस पर उठाया जाए और डस्टबिन रखवाए जाएं। साथ ही काम में लापरवाही करने वाले वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश CMS को दिए। इसके बाद डीएम महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां ऑपरेशन थिएटर में ताला लगा मिला। डीएम ने महिला अस्पताल की CMS से सवाल किया कि ओटी में ऑपरेशन क्यों नहीं हो रहे हैं? CMS ने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी है। इस पर डीएम ने CMO डॉ. आनंद उपाध्याय से जवाब मांगा।डीएम ने कहा कि बीते दिनों दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। एक जनरल सर्जन को इंटरव्यू के बाद नियुक्त किया गया है, जबकि एक इलेक्ट्रिक सर्जन को सिविल अस्पताल लिंजीगंज से यहां भेजा गया है। इसके बावजूद डॉक्टरों के ज्वाइन नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल दोनों डॉक्टरों को बुलाकर ज्वाइन नहीं करने का कारण पूछने के निर्देश दिए। इसी दौरान डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा— CMO साहब, क्या तमाशा चल रहा है? कुछ देर इंतजार के बाद वार्ड आया ने ओटी की ग्रिल का ताला खोला。 इसके बाद डीएम ने ओटी के अंदर जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सर्जरी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि अस्पताल में जनरल और इलेक्ट्रिक सर्जरी शुरू हो सके और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी SNCU वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां डीएम ने डॉक्टरों और स्टाफ से नवजात बच्चों के इलाज और भर्ती मरीजों की जानकारी ली。 SNCU में 12 बेड के सापेक्ष अधिक नवजात बच्चे भर्ती मिले। मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम ने SNCU के विस्तार के निर्देश दिए। अतिरिक्त बेड और जरूरी उपकरणों की व्यवस्था DMF से कराई जाएगी。 निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि 40 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड को एक सप्ताह के अंदर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।जो भी जरूरी संसाधन और उपकरण चाहिए होंगे, उनकी व्यवस्था DMF से कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि SNCU में बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते उसका विस्तार की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मदर एंड न्यूबर्न केयर यूनिट को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मां और नवजात को बेहतर सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला; बाढ़ के नाम पर कुकर्म का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दानापुर(बिहार): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "आजकल एक फैशन चला हुआ है कि कुछ भी बोल देना है। अगर आप में दम है तो सबूत के साथ पेश कीजिए। लालू यादव के शासन में बाढ़ के नाम पर जो कुकर्म हुआ, ये समझते हैं कि दूसरों के शासन में भी वही होता है।"0
0
Report
बगरू नगर पालिका चुनाव: स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी पर भाजपा में बगावत
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ बगरू (जयपुर) नगर निकाय चुनाव 2026... चुनाव चिन्ह आवंटन से पहले भाजपा में बगावत के सुर, वार्ड नंबर-2 ओर 20 में टिकट को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आई सामने, स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी बना बड़ा मुद्दा, दोनों वार्डों के लोगों ने बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने का जताया विरोध, पार्टी नेतृत्व ने वार्डवासियों की सुनी तो सीट जीताने की गारंटी, स्थानीय को टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतारने की चेतावनी, लोगों के विरोध ने बढ़ाई पार्टी नेतृत्व की चिंता, अब अंतिम फैसले पर नजर。 एंकर... राजधानी जयपुर के बगरू में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन से पहले ही भाजपा में बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। खास तौर पर वार्ड नंबर 2 और 20 में बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की खबरों के बाद स्थानीय लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आई है。 बगरू नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 20 में प्रत्याशी चयन को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ही वार्डों में स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है。 वार्डवासियों का कहना है कि पार्टी को ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाहिए, जो लंबे समय से क्षेत्र में रहकर लोगों के बीच काम कर रहा हो और वार्ड की समस्याओं से भली-भांति परिचित हो। स्थानीय लोगों ने बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध जताते हुए वार्ड के मूल निवासी को ही भाजपा का चुनाव चिन्ह आवंटन करने की मांग की है。 वहीं, कुछ लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय कार्यकर्ता या स्थानीय व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया तो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारने पर विचार किया जाएगा। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर भाजपा के सामने भीतरघात और बगावत का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है。 वार्डवासियों का दावा है कि यदि पार्टी नेतृत्व उनकी भावनाओं को समझते हुए स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतारता है, तो वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के पक्ष में खड़े होंगे और सीट जिताने की जिम्मेदारी भी लेने को तैयार हैं。 अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा नेतृत्व वार्डवासियों की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए टिकट वितरण करेगा या फिर सिफारिश ओर अपने की सियासत हावी रहेगी? फिलहाल वार्ड नंबर 2 और 20 में स्थानीय बनाम बाहरी की लड़ाई ने भाजपा नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है और सभी की नजरें अब पार्टी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। बाइट 01 - जितेंद्र बागड़ा, स्थानीय निवासी वार्ड 02। (पिंक शर्ट पहने हुए) बाइट 02 - बाबू लाल शर्मा, स्थानीय निवासी, वार्ड 02 (ग्रे शर्ट पहने हुए) बाइट 03 - मोहन लाल छीपा, स्थानीय निवासी, वार्ड नंबर 20। (महरूम शर्ट पहने हुए)0
0
Report
Advertisement
फरीदकोट में दो वायरल वीडियो: नशे पर नेता कुलतार संधवा ने सरकार को घेरा
Kot Kapura, Punjab:ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਚ ਅੱਜ ਦੋ ਵੀਡੀਓ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਵਾਅਰਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪਹਿਲੀ ਵੀਡੀਓ ਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਚ ਸੜਕ ਤੇ ਝੂਲਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਵਾਅਰਲ ਵੀਡੀਓ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਧਵਾਂ ਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਚ ਉਹ ਕਿਸੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਭਾ ਚ ਇਕਰਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕੇ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰੋ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਚ ਅਸਫਲ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਨਾਲ ਹੀ ਆਪਣੇ ਸਰਪੰਚਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਜਮਾਨਤ ਨਾ ਦੇਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕੇ ਜ਼ੇਕਰ ਸਾਡਾ ਕੋਈ ਐਮ ਸੀ, ਕੋਈ ਸਰਪੰਚ ਯਾ MLA ਜਮਾਨਤ ਦੇਣੋ ਨਾ ਹਟਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਸਭ ਦੇ ਨਾਮ ਜਨਤਾ ਚ ਨਸ਼ਰ ਕਰਨਗੇ0
0
Report
टीकमढ़ में टैक्सी चालक ने गड्ढे भर दिए, अब सड़क सुधारे जाने की मांग तेज
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में नगर पालिका द्वारा बनाई गई घटिया सड़क निर्माण की पोल उस समय खुल गई जब पहली बारिश में ही सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आने लग गए, ऐसे में बीते रोज जब एक टैक्सी चालक की सवारियों से भरी टैक्सी सड़क पर बने इसाघड़े एक गहरे गड्ढे में पलटने से बाल बाल बच गई, तब टैक्सी चालक ने इस बात की शिकवा शिकायत किसी अधिकारी से करने की बजाए स्वयं उस बड़े गड्ढे को भरने का फैसला किया और सुबह से अपनी पत्नी को साथ लेकर टैक्सी में गड्ढा भरने के लिये टूटे फूटे ईट के टुकड़े व अन्य सामान को लेकर मौके पर पहुंच गया और फिर पति पत्नी ने मिलकर कुछ ही समय में सड़क पर दुर्घटना का_subबन गया गड्ढे को भर दिया। असल में यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के अस्पताल चौराहा से गंजी खाना ग्राउंड तक जाने वाली खस्ताहाल सड़क का है, इसी मार्ग पर गंजी खाना मैदान के सामने सड़क पर एक अंधा मोड़ है और इसी मोड़ पर सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता की गड्ढा कितना गहरा है जिससे हादसा होने की पूरी संभावना बनी रहती है, इसी मार्ग से पुराने बस स्टैंड के पास में रहने वाले टैक्सी चालक इसरार खान जब अपनी टैक्सी में एक मरीज को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी मोड़ पर पानी से भरे उस बड़े गड्ढे में उनकी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटने से बाल बाल बच तो गई पर गड्ढे में गिरने से उनकी टैक्सी का क्रंक टूट गया किसी तरह रात में उन्होंने अपनी टैक्सी उस गड्ढे में से निकाली और मरीज को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया और सुबह अपनी पत्नी के साथ अपनी टैक्सी में मटेरियल लेकर गड्ढे वाली सड़क पर पहुंच गए जहां पति पत्नी ने मिलकर गड्ढे को भर दिया, टैक्सी चालक का कहना था कर उसने यह कार्य सिर्फ इसलिए किया की सड़क पर उसकी भांति अन्य कोई दुर्घटना का शिकार ना हो जाये, टैक्सी चालक के इस कार्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है तो वही यह सिस्टम के मुंह पर एक जोरदार तमाचा है। इसरार खान (टैक्सी चालक)0
0
Report
संजय निषाद की 5 सूत्री मांग: राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर काला कानून हटाने
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रेस कांफ्रेंस। लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरह से आंदोलन करने का हक है- संजय निषाद ब्रिटिश पार्लियामेंट ने कहा बदमाश का बेटा बदमाश होता है 193 जातीय उत्तर प्रदेश में है गोरिल्ला युद्ध हमने लडी है। जो जाति लडने वाली है उसपर अत्याचार हुआ तब ही उसने लडाई लडी हमारे लोगों ने हथियार बंध होकर संसद का घेराव किया काले कानून को हटवाया गया हमारे लोगों ने मुग़लों से भारत को आजाद कराया है आरक्षण का लाभ सबसे हमारे लोगों को मिलना चाहिए- संजय निषाद, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नस्लीय भेदभाव दूर कर विमुक्ति ज़न जातीय दिवस दिया गया- संजय निषाद कल संजय निषाद की 5 सूत्री मांग को लेकर राष्ट्र पति को सौंपेंगे ज्ञापन- संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार 193 जातियों के विमुक्ति जीवन देने के लिए कल सभी जिला तहसील स्तर पर राष्ट्रपति को ज्ञापन हमारी पार्टी की तरफ से दिया जाएगा- संजय निषाद0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में शादी से इनकार पर युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगाई, प्रेमी लापता
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में शादी से इनकार करने पर एक युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसके प्रेमी ने भी नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने प्रेमी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती अभी भी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी पुल पर शनिवार देर रात करीब 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, प्रेमी राहुल और प्रेमिका संजना (19) के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर राहुल ने संजना से शादी करने से इनकार कर दिया। राहुल के इनकार से नाराज होकर संजना ने हिंडन पुल से नदी में छलांग लगा दी। संजना को बचाने के प्रयास में राहुल भी उसके पीछे नदी में कूद गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल को नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, संजना का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रविवार को भी लापता संजना की तलाश जारी रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। संजना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी राहुल नाम के युवक के संपर्क में थी। जब बेटी ने राहुल से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर संजना ने यह कदम उठाया。0
0
Report
पंजाब बचाओ रैली में बादल बोले, अकाली सरकार चार महीनों में बनेगी
Patiala, Punjab:Patiala ਹਲਕਾ ਘਨੌਰ ਚ ਅੱਜ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘਨੌਰ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਬੱਚੇ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਸਨ ਹਲਕਾ ਘਨੌਰ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਵੱਲੋਂ 'ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ' ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਜਮਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਨੂੰ ਫਿਰਦੀ ਹੈ ,ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ 4 ਮਹੀਨੇ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਵਾਲੀ ਹੈ0
0
Report
शिलाई में स्वास्थ्य-शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं पर 400 करोड़ का प्रावधान
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : हर्षवर्धन चौहान हर्षवर्धन चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे और उन्होंने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिटीयाना में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर जन समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क संपर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल उपलब्धता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में व्यापक लाभ मिलेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं और लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से शिलाई में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, निर्माण पूरा होते ही इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ में बुजुर्ग महिला नाले में गिरकर मौत, 8 घंटे बाद रेस्क्यू संभव नहीं
मनेंद्रगढ़ ब्रेक। मनेंद्रगढ़ में ट्रेन पकड़ने जा रही एक बुजुर्ग महिला रास्ते में तालाब के पास बने नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला को अचानक चक्कर आया, जिसके बाद वह नाले में जा गिरी.... घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने... सुबह से महिला नाले में फंसी हुई थी और दोपहर ढाई बजे तक थे उसे बाहर नहीं निकाला जा सका । महिला का हाथ नाले से बाहर दिखाई दे रहा है。 पुलिस की टीम के मौके पर आई मगर नज़र अंदाज़ करके चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर करीब 100 से 150 लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन महिला को नाले में फंसा देखकर परेशान रहे और रोते-बिलखते नजर आए。 सूचना के देने के बाद भी नगर पालिका और प्रशासन की टीम नहीं पहुंची.... करीब 8 घंटे इंतजार के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रशासन की टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर महिला का रेस्क्यू कर लेती, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं。0
0
Report
अखिलेश यादव के आरोप पर सपा के भ्रष्टाचार स्मारकों और कब्जा प्रयास चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:कपिल देव अग्रवाल, मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकासबाइट: धर्मपाल सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया PDA ki बात करने वालों ने कल्याण सिंह ये कैसे लोग है, कैसे ये लोग महापुरुषों का अपमान करते है। सपा के भ्रष्टाचार के जीवंत स्मारक है। भारत के लोक तंत्र को बचाने के लिए जिसने जीवन खपा दिया उन जेपी के नाम पर बने स्मारक को बनने में 200 करोड़ लगने थे लेकिन खर्च कर दिए 864 करोड़ फिर भी अधूरा सपा ने प्रयास किया कि इसे सपा का कब्जा हो जाए उसके लिए कमेटी गठित की, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश के निजी सचिव, राजेंद्र चौधरी थे JPNIC को सपा लोगों ने अपना प्राइवेट लिमटेड कंपनी का अड्डा बना दिया था।0
0
Report
एफएलएन आकलन का डिजिटल रिकॉर्ड शाला दर्पण पर: विद्यार्थी प्रदर्शन ऑनलाइन मॉनिटर होगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश सरकारी स्कूलों में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) आकलन को अब डिजिटल रिकॉर्ड से जोड़ा जा रहा है, विद्यार्थियों के हिंदी और गणित विषय में हुए एफएलएन आकलन में प्राप्त अंकों को शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। स्कूलों को सभी विद्यार्थियों के प्राप्तांक अगस्त अंत तक पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। इससे शिक्षा विभाग के पास विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विद्यालयवार डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। प्राप्तांक दर्ज करने के लिए शाला दर्पण के विद्यालय टैब में मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान से संबंधित विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विद्यालयों को एफएलएन ऑफलाइन पेपर डाउनलोड करने और एफएलएन ऑफलाइन मूल्यांकन अंक कक्षा 2-5 के माध्यम से विद्यार्थियों के आकलन में प्राप्त अंकों का मिलान करना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों के प्राप्तांक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। आकलन के अंकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की कक्षा और विद्यालयवार स्थिति देख सकेगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किन कक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर है और किन विद्यालयों में पढ़ने-लिखने तथा गणितीय समझ को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत है। एफएलएन आकलन का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड। कक्षा 2 से 5 तक हिंदी-गणित के अंक होंगे ऑनलाइन। शाला दर्पण पर आज शाम तक दर्ज करने होंगे प्राप्तांक। बच्चों के सीखने के स्तर का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगा विभाग। कक्षा और विद्यालयवार प्रदर्शन की हो सकेगी निगरानी। कमजोर विद्यार्थियों और स्कूलों की पहचान में मिलेगी मदद। आकलन के बाद शैक्षणिक योजना बनाने में भी होगा उपयोग। शाला दर्पण पर अब एफएलएन प्रदर्शन की भी होगी डिजिटल निगरानी। प्राप्त अंकों के आधार पर विभाग भविष्य में बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए आवश्यक शैक्षणिक योजना भी तैयार कर सकेगा। शाला दर्पण के माध्यम से पहले से ही विद्यालय प्रोफाइल, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य, पुस्तकालय, पौधरोपण, नो बैग दिवस और बालसभा सहित विभिन्न गतिविधियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जा रहा है। एफएलएन आकलन के प्राप्तांक भी इसी डिजिटल व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं। इससे विभाग को केवल आकलन होने की जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों ने आकलन में कैसा प्रदर्शन किया, इसका भी रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।0
0
Report
Advertisement
उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र लापता, SDRF-NDRF के साथ खोज जारी
Gaya, Bihar:उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र बहा, घंटों बाद नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस- प्रशासन चला रहा सर्च ऑपरेशन गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव स्थित दुबहल पुल के समीप रविवार को स्नान करने के दौरान 18 वर्षीय इंटर छात्र गुलाम आशी उफनती सोरहर नदी की तेज धार में बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलाम आशी नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और वह तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में बह गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण सोरहर नदी उफान पर है, जिससे बचाव दल को तलाश अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किशोर के नदी में बहने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस-प्रशासन स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश कर रहा है। लापता किशोर की तलाश में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है, ताकि नदी के उन हिस्सों और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा सके जहां गोताखोरों का पहुंचना मुश्किल है। प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल को भी बुलाया गया है। घटनास्थल पर इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लापता किशोर की पहचान दुबहल गांव निवासी 18 वर्षीय गुलाम आशी पिता यूसुफ अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुलाम आशी इंटर का छात्र था। इधर, बेटे के सकुशल मिलने की आस में परिवार नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है और हर कोई बचाव अभियान के सफल होने की उम्मीद लगाए हुए है。0
0
Report
हरलाखी के पास नेपाल बॉर्डर से 145 किलोग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी के नेपाल बॉर्डर के पास 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, हरलाखी थाना के गंगौर बॉर्डर के पास STF और SSB जवानों ने की कार्रवाई। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 लाख बतायी जा रही है। गुप्त सूचना पर SSB और STF की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। 145 किलोग्राम पैकेजिंग गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरलाखी थाना के गंगौर गांव निवासी उमेश महतो के रूप में हुई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि बरामद खेप चंदन महतो की है। चंदन के निर्देश पर वह उक्त सामान को गंगौर गांव के किसी के घर पहुंचाने जा रहा था। गांजा की खेप नेपाल से लाया गया था। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है。0
0
Report
जाफराबाद प्ले वे स्कूल में 3.5 साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट- पुलिस ने केस दर्ज
New Delhi, Delhi:सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए 1500 रुपये लेने का आरोप परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। आरोप है कि स्कूल की निदेशिका ने पहले सीसीटीवी खराब होने समेत कई बहाने बनाकर फुटेज दिखाने से आनाकानी की और अगले दिन आने को कहा। पिता का आरोप है कि अगले दिन उनसे 1500 रुपये लेने के बाद फुटेज दिखाने की बात मानी गई। रकम देने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो बच्चे के साथ कथित मारपीट की तस्वीरें सामने आईं। परिजनों का आरोप है कि फुटेज में बच्चे को कान पकड़कर पीटते हुए देखा गया। उसे काफी देर तक कुर्सी से बांधकर रखने और लात मारकर कुर्सी से गिराने का भी आरोप है। बच्चे को खाना नहीं देने की बात भी कही गई है। एक अन्य फुटेज में स्कूल की आया पर बच्चे के निजी अंगों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का दावा है कि इसके बाद से बच्चा टॉयलेट जाने से डरने लगा था। शिकायत पर निदेशिका के जवाब से परिजन आहत शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने निदेशिका से बच्चे के साथ हुई कथित ज्यादती की शिकायत की तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि बच्चे रोज पीटते हैं, जो करना है कर लो। इसके बाद स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने भी बच्चे में कमियां गिनाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। जाफराबाद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
