Back
शामली में नियम कानूनों को ताक पर रखकर रात में किया जा रहा है अवैध मिट्टी खनन
Lilaun, Uttar Pradesh
शामली- उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में चर्चित मिट्टी खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहा है।जहा मिट्टी खनन माफिया एनजीटी सहित सभी नियम कानूनों को ताक पर रखकर बिना किसी अनुमति के रात के अंधेरे में आधुनिक मशीनों से धरती का सीना चीरा रहा है और उक्त मिट्टी को आसपास नवनिर्मित कालोनियों में मोटे दामों पर बेचा जा रहा है।जिससे खनन माफिया की जेबें तो भर रही है किंतु राजस्व को बड़ी हानि पहुंच रही है।बताया जा रहा है कि उक्त मिट्टी खनन माफिया पिछले कई महीनों से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन कर रहा है।लेकिन इसके बावजूद भी उस पर संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही न किया जाना बेहद हैरान करने वाला है।
वी ओ -- आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के जंगलों का है।जहा चर्चित खनन माफिया एहसान के भीतर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है और उसके द्वारा गांव बलवा के जंगलों में एनजीटी सहित मिट्टी खनन के सभी नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए और संबंधित विभाग से बिना कोई परमिशन लिए रात में जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन करवाया जा रहा है।जहा मिट्टी खनन माफिया आधुनिक मशीनों से कई कई फुट गहरा मिट्टी खनन करते हुए उक्त मिट्टी को डंपरों में भरवाकर आसपास नवनिर्मित कालोनियों में भारी भरकम दामों बेचा जा रहा है।जिसके चलते मिट्टी खनन माफिया की तो जमकर चांदी कट रही है।लेकिन राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है।सूत्रों की माने तो उक्त मिट्टी खनन माफिया पिछले काफी समय से इसी तरह बिना किसी अनुमति के रात में मिट्टी खनन करता चला आ रहा है।जहा रात में मिट्टी खनन किए जाने के बाद मिट्टी खनन माफिया अपने डंपरों को बलवा चौराहे के निकट खड़ा करवा देता है और रात होते ही अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार शुरू हो जाता है।लेकिन उसके बावजूद भी इसके ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिसके चलते संबंधित विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगना लाजिमी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 02, 2026 08:16:420
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 08:16:110
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:15:21Noida, Uttar Pradesh:MRI machines have a super strong magnetic field that can be 60,000 times...
0
Report
MVManish Vani
FollowMar 02, 2026 08:15:110
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:49Noida, Uttar Pradesh:Bee-eater-bird brought his date a meal
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:03:42Noida, Uttar Pradesh:A cool roll up LED screen from China would be amazing for watching a ...
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 08:03:340
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 02, 2026 08:03:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 02, 2026 08:03:190
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 02, 2026 08:02:57Noida, Uttar Pradesh:Invention often comes from China and that makes it special
0
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 02, 2026 08:02:490
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 02, 2026 08:02:370
Report
SNShashi Nair
FollowMar 02, 2026 08:02:250
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 02, 2026 08:02:150
Report
