icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow20 Aug 2025, 10:32 am

2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुरुआत जिला स्टेडियम में

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। पी.पी.सी.एल. 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुरुआत जिला स्टेडियम में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट मैच आज पत्रकार और पत्रकारों में हुआ मैच पवन सिंह प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रहा है, पी,पी,सी,एवं,कप क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है एक बार फिर से होगा पुलिस और पत्रकारों के बीच में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच एक बार पत्रकार को पुलिस के हाथों से हार का मुंह देखना पड़ा था इस बार देखिए क्या होता है पत्रकार भी चुनिंदा खिलाड़ियों का सिलेक्शन करते हुए कई पत्रकारों को टीम में शामिल किया है पत्रकार के भेष में छुपे हुए टॉप खिलाड़ी पुलिस से करेंगे खेल में मुकाबला जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि खेलकूद से शरीर फीट रहती है ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा में कोचिंग सेंटरों पर छापे: रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Etah, Uttar Pradesh:यूपी के एटा में लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद एटा डीएम अरविंद सिंह का बड़ा अलर्ट, जिले के कई कोचिंग सेंटरों पर छापा, डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर DIOS और CFO का कोचिंग सेंटरों पर छापा, कई जगह चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग सेंटर पर नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन कराने की सख्ती से दी गई निर्देश, DIOS और CFO ने यूपी जीनियस कैरियर इंस्टीट्यूट, लक्ष्‍य एकेडमी, विद्या एकेडमी सहित 4 कोचिंग सेंटरों में की जांच पड़ताल, कई कोचिंग संचालक कोचिंग सेंटर बंद कर हुए फरार, वहीं कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन न होने पर प्रशासन ने सीज करने की सख्त चेतावनी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर का पूरा मामला।
0
0
Report

इलाहाबाद HC ने UPPSC को राहत दी; APO 2025 प्री परिणाम पर विशेष अपील खारिज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, यूपी लोकसेवा आयोग को हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत, एपीओ 2025 के प्री परीक्षा परिणाम के खिलाफ दाखिल विशेष अपील खारिज, मेघावी अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माइग्रेट न करने के खिलाफ दाखिल विशेष अपील खारिज, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद विशेष अपील को किया खारिज, पंकज वर्मा व दो अन्य की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी विशेष अपील, याची अधिवक्ता ने कहा एपीओ 2025 की मुख्य परीक्षा आगामी 28 और 29 जून 2026 को प्रस्तावित है, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले में जवाब मांगा है और कोई अंतरिम राहत नहीं दी है, याचियों ने कहा कि सिंगल बेंच के जवाब मांगने के चलते वह मुख्य परीक्षा से वंचित हो जाएंगे, ऐसे में सिंगल बेंच में दाखिल उनकी याचिका का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा, जिसके कारण याचकों ने हाईकोर्ट के समझ विशेष अपील दाखिल की, सुनवाई के दौरान डिविजन बेंच ने कहा कि सिंगल बेंच ने अभी मामले में जवाब मांगा है, सिंगल बेंच ने मामले में अभी कोई अंतिम निर्णय पारित नहीं किया है, ऐसी प्रस्थिति में विशेष अपील को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है।
0
0
Report

किठौर पुलिस और स्वाट टीम ने ट्रांसफार्मर लूट गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया

*किठौर पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसफार्मर लूट गैंग के 8 आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद* *मेरठ, 24 जून 2026* — थाना किठौर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। 12/13 जून की रात श्री रामचन्द्र एन्क्लेव भटीपुरा में हुई इस लूट में शामिल 8 आरोपियों को ग्राम रछौती कट के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ट्रांसफार्मर का सामान, तेल, औजार और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। *क्या थी घटना* पुलिस के मुताबिक 12/13 जून 2026 की रात 7-8 अज्ञात बदमाशों ने श्री रामचन्द्र एन्क्लेव में तैनात 1 गनमैन और 2 गार्डों को बंधक बना लिया। इसके बाद साइट पर लगे 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर अंदर का पूरा सामान लूट लिया। वादी प्रवीण कुमार की तहरीर पर थाना किठौर पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 309(4)/127(2) बीएनएस में केस दर्ज हुआ। विवेचना के आधार पर धारा 310(2)/317(3)/329/3(5) बीएनएस व 136/137 विद्युत अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। *गिरफ्तारी और बरामदगी* एसपी मेरठ के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसपी ग्रामीण के निर्देशन और सीओ किठौर की निगरानी में किठौर पुलिस व स्वाट 팀 ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रछौती कट के पास से लूट करने वाले और लूट का माल खरीदने वाले कुल 8 लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर 60 लीटर ट्रांसफार्मर तेल से भरे 3 कैन, 6 छोटी और 8 बड़ी कॉइल, 600 धातु की पत्तियां, ट्रांसफार्मर खोलने के औजार, 9 चाबी-रिंच और 2 मोटरसाइकिल UP17D2453 व UP15FC8669 बरामद की गईं। *गिरफ्तार आरोपी* गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद, कासिम, सादिक, साबिर, दिलशाद, दूसरा कासिम, यासीन और शाहरुख शामिल हैं। इनमें कुछ रेकी करते थे, कुछ ट्रांसफार्मर खोलते थे और कुछ लूट का माल खरीदते थे। साबिर, जाहिद और सादिक के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और लूट के नेटवर्क की आगे जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बुजुर्ग मौत, आरोपी फरार, पोस्टमार्टम शुरू

Barabanki, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बुजुर्ग की मौत, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, मरीज की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बाराबंकी जनपद के थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत बनवा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 50 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कबीरपुर निवासी रामानंद पुत्र रामचंद्र (50 वर्ष) को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए बनवा गांव स्थित झोलाछाप डॉक्टर लाल मोहम्मद के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने रामानंद को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ उसमें दो इंजेक्शन भी लगा दिए। ग्लूकोज चढ़ते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। देखते ही देखते रामानंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कटिहार मुहर्रम रूट विवाद: खलीफा इस्तीफा देने से तनाव बढ़ा

Katihar, Bihar:कटिहार में मुहर्रम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया वर्षों से चले आ रहे अखाड़ा जुलूस के रूट में बदलाव को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बढ़ी जिला मुहर्रम कमिटी के सचिव ने भी दिया अपने पद से इस्तीफा कई खलीफाओं ने दिया सामूहिक रूप से इस्तीफा नया प्रस्तावित रूट उन्हें स्वीकार नहीं, इसी विरोध में उन्होंने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया यदि पुराना रूट बहाल नहीं किया गया तो वे इस बार मुहर्रम नहीं मनाएंगे मुहर्रम से पहले यह विवाद प्रशासन के लिए नई चुनौती बनती नजर आ रहीं सबी की नजर जिला प्रशासन केnext कदम पर टिकी कटिहार में 2017 में पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन की सख्ती से मोर्हरम अखाड़ा नहीं निकला था 2025 में असामाजिक तत्वों के द्वारा मोहरराम का जुलूस को वापस लौट के क्रम में नगर क्षेत्र के नया टोला बजरंगबली मंदिर के पास पत्थरबाजी और हंगामा किया गया था 2025 में गंगा जमुना तहजीब का उदाहरण देने वाले कटिहार हंगामा से बदनाम हुआ कटिहार नगर निगम क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले में आयोजित एक बैठक के दौरान कई अखाड़ों के खलीफाओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में रामपाड़ा बड़ी इमामबाड़ा के खलीफा मो० फकरुद्दीन, मो० अंसार, बेगना हाजीटोला के खलीफा शेख मंजर, रामपाड़ा छोटी इमामबाड़ा के खलीफा मो० मुमताज, मोमिन टोला के खलीफा मो० गोल्डन और झरनी के खलीफा नूर मोहम्मद शामिल हैं। वहीं खलीफाओं का कहना है कि मुहर्रम के अखाड़ा जुलूस के रूट को बदलने के मुद्दे पर हाल ही में एक बैठक बुलाई गई थी । बैठक में जिला प्रशासन की राय जानने के बाद सभी खलीफाओं के साथ चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेकिन बैठक में यह बात सामने आई कि उनकी सहमति के बिना ही नए रूट की जानकारी सामने आ गई, जिससे वे नाराज हो गए। खलीफाओं ने कहा कि नया प्रस्तावित रूट उन्हें स्वीकार नहीं है। इसी विरोध में उन्होंने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुराना रूट बहाल नहीं किया गया तो वे इस बार मुहर्रम नहीं मनाएंगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला मुहर्रम कमिटी के सचिव इजहार अली ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि वे इस्तीफा देने वाले खलीफाओं की बातों से सहमत हैं। साथ ही निजी कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए सचिव पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद अखाड़ा निकालने वाले कई मोहल्लों के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोग ने जिला प्रशासन से पुराने पारंपरिक रूट को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मुहर्रम से पहले यह विवाद प्रशासन के लिए नई चुनौती बनती निगर रहीं है। फिलहाल सभी की नजर जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। देखना होगा कि बातचीत के जरिए इस विवाद का समाधान निकलता है या नहीं। बाइट -- इजहार अली, निवर्तमान सचिव, मोहर्रम कमेटी
0
0
Report
Advertisement

चकिया दुष्कर्म मामले: राजद की 10 सदस्यीय जांच टीम पीड़िता परिवार से मिली

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की 10 सदस्यीय जांच समिति गांव पहुंची।इस दौरान पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की.जांच टीम के पहुंचने के समय पीड़िता की तबीयत खराब होने के कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वजह से समिति के सदस्य पीड़िता से सीधे बातचीत नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उसके बाद पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और 10 सदस्य टीम सदर अस्पताल पहुंचकर रेप पीड़िता से मुलाकात की और उनसे घटना की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि पीड़िता अतिपिछड़ा समाज से आती है, इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है. उनका आरोप था कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता तो घटना को रोका जा सकता था। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पीड़िता को सदर अस्पताल में सही तरीके से इलाज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में लायन आर्डर पूरी तरह से बिगड़ गई है।दिनदहाड़े हत्या लूट अपहरण और बलात्कार की घटना घट रही है लेकिन government गोगी बाहरी तमाशा देख रहे हैं। इस राजद ने इस मामले को केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा विषय बताया. इसी उद्देश्य से गठित जांच समिति को जमीनी स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. समिति में महिला प्रकोष्ठ, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ और युवा राजद के कई पदाधिकारी शामिल हैं।राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि चकिया थाना कांड संख्या 56/26 से जुड़ी यह घटना बेहद गंभीर और समाज को शर्मसार करने वाली है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पीड़िता के लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों का उल्लेख नहीं किया गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.जांच के दौरान समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. टीम में अरविंद कुमार सहनी, मुकुंद सिंह, अनीता भारती, पिंकी भारती, पूजा शेखर यादव, रेणू सहनी, गुड़िया यादव, कुमार रूपेश यादव, मोहित यादव सहित अन्य नेता शामिल थे。
0
0
Report

धनबाद मोहर्रम सुरक्षा: फ्लैग मार्च से शांति का संदेश, पुलिस अलर्ट

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। मोहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च सीसीआर कैंपस से शुरू होकर कोर्ट रोड, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार, पांडरपाला, वासेपुर और पॉलिटेक्निक मोड़ होते हुए पुनः कैंपस पहुंचा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहर्रम के दौरान जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगो से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है。
0
0
Report

धनबाद के टोयोटा शोरूम में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हत्या की धमकी: शोरूम कर्मी ने शिकायत दर्ज कराई

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित टोयोटा शोरूम में कर्मचारी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर शोरूम के कर्मचारी रंगलाल मंडल ने गांधी रोड, पुराना बाजार निवासी अमित भगवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 में अमित भादानी ने अपनी पुरानी गाड़ी एक्सचेंज कर शोरूम से नई गाड़ी खरीदी थी। इस दौरान एक्सचेंज की गई पुरानी गाड़ी के दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां पाई गई थीं। शोरूम प्रबंधन की ओर से पिछले छह महीनों से पुरानी गाड़ी के बकाया टैक्स का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा था, ताकि वाहन की आगे बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा सके। आरोप है कि इसी सिलसिले में कर्मचारी रंगलाल मंडल ने अमित भगवानी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शोरूम आने के लिए कहा था। इसके बाद आज दोपहर करीब तीन बजे अमित भगवानी शोरूम पहुंचे और वहां कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। शिकायत के अनुसार, उन्होंने गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, कर्मचारी को घसीटते हुए बाहर ले जाने की भी कोशिश की गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी रंगलाल मंडल ने धनसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय गैंगरेप केस पर मुकेश सहनी ने सरकार पर निशाना साधा, मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो रही है. बुधवार की देर शाम VIP प्रमुख मुकेश सहनी सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना. उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. मुलाकात के बाद उन्होंने बिहार सरकार, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर निशाना साधा तथा पीड़िता को शीघ्र मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की. सहनी ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, राज्य में शासन नाम की चीज नहीं बची है और महिलाएं व अति पिछड़ा समाज असुरक्षित हैं. उन्होंने पुलिस की लापरवाही, फर्जी एनकाउंटर आदि का आरोप भी लगाया और भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर समेत अन्य घटनाओं की ओर इशारा किया. उन्होंने गैंगरेप पीड़िता को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए, परिवार गरीब है और उसके साथ अत्याचार हुआ है. प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा और शीघ्र न्याय की मांग.
0
0
Report

बेतिया में मोहर्रम पर सुरक्षा कड़े इंतजाम, फ्लैग मार्च जारी

Bettiah, Bihar:Betia city में Moharram पर्व के लिए DM तरनजोत सिंह और SP कुमार गौतम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. बेतिया डीएम ने कहा कि Moharram के दौरान असमाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया है; डिजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और लाइसेंस के बिना ग्रामीण इलाकों में जुलूस नहीं निकलेगा. पुलिस ने असमाजिक तत्वों से सख्त निपटने की चेतावनी दी है और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके. जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और मॉक ड्रिल के दौरान लाठी-भांजने और Tear Gas छोड़ने जैसी तैयारी दिखायी गयी. IMLI Chowk से Moharram Chowk और Soyababu Chowk होते हुए शहर भर में फ्लैग मार्च चला. आम जनता से अपील की गई है कि Moharram शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. बेतिया पुलिस ने सभी चौक-चौराहों की सुरक्षा बढ़ा दी है; गांव से शहर तक फ्लैग मार्च निकाला गया.
0
0
Report

चानौत जल विवाद में सरकार की पेयजल प्रतिबद्धता पर विधायक का पुनः दावा

Bhiwani, Haryana:चानौत के लोगों को बहकाया जा रहा, सरकार पानी देना चाहती है : रणबीर गंगवा हांसी में चानौत जल विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ लोग ग्रामीणों को गुमराह कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चानौत सहित सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों को सरकार की बात पर विश्वास करना चाहिए। वहीं, टी-कनेक्शन विवाद को लेकर धरना स्थल पर सोमेश पंडित द्वारा लगाए गए आरोपों पर हांसी के विधायक विनोद भयाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सोमेश पंडित ने आरोप लगाया था कि टी-कनेक्शन सरकार की सहमति से लगाया गया था, जबकि बाद में उसे हटवा दिया गया। आरोपों को खारिज करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वह क्षेत्र के विधायक हैं, लेकिन टी-कनेक्शन हटाने में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी नियमों के तहत अपना कार्य किया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि टी-कनेक्शन हटाने का निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया और इसे कानून के अनुसार लागू किया गया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन और सरकार के साथ सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है और किसी भी गांव को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में Shia समुदाय ने इमाम हुसैन की याद में मातमी जुलूस निकाला

MRMD Riyaz14m ago
Patna, Bihar:पटना सिटी के चमडोरिया इलाके में आज शिया समुदाय के लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस के दौरान लोगों ने नौहाख्वानी और मातम कर कर्बला की उस ऐतिहासिक कुर्बानी को याद किया, जिसमें हज़रत इमाम हुसैन ने इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। मातमी जुलूस में शामिल लोगों ने इमाम हुसैन की शिक्षाओं और उनके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर धार्मिक विद्वानों ने कहा कि कर्बला का पैगाम सिर्फ एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। यह हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने तथा सच्चाई और इंसाफ के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। जुलूस के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके में श्रद्धा, अनुशासन और गम का माहौल देखने को मिला
0
0
Report

राम जन्मभूमि दान घोटाले पर SIT जांच की मांग बुलंद, अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SWAMI SRI GOVINDANANDA SARASWATI (DEEKṢITA SHISHYA OF BRAHMALENA JAGADGURU SHANKARACHARYA SWAMI SRI SWAROOPANANDA SARASWATI JI MAHARAJ - BADARI & DWARAKA PEETHA) ON RAM TEMPLE DONATION ROW/ SWAMI AVIMUKTESHWARANAND मुंबई, महाराष्ट्र: अयोध्या राम मंदिर दान में हेराफेरी के कथित मामले पर, बदरी और द्वारका पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के दीक्षित शिष्य स्वामी श्री गोविंदानंद सरस्वती कहते हैं, "हमें भगवान रामचंद्र के जन्मस्थान पर मंदिर को फिर से देखने का सौभाग्य मिला। कुछ बुरे लोग लगातार अयोध्या राम जन्मभूमि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं... अब कुछ बातें सामने आ रही हैं। मंदिर के अंदर कुछ चोरी हो रही है; शायद सोना-चाँदी चुराया जा रहा है, और वहाँ आने वाला दान भी चुराया जा रहा है... हाल ही में, राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की, और CM ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक SIT बनाई... यह चोरी यहाँ से शुरू नहीं हुई। यह तब शुरू हुई जब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की स्थापना हुई और पूरे भारत से दान इकट्ठा करना शुरू किया गया, लेकिन उस समय यह सारी चोरी सामने नहीं आई। हम इसे सबूत और गवाहों के साथ पेश करना चाहते हैं... आजकल, नकली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती देश भर में घूम रहे हैं... स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हमारे गुरुजी के पास आए, दस्तावेज़ चुराए और दूसरों से झूठ बोला... हमारे आदरणीय गुरुदेव ने राम जन्मभूमि पर राम का मंदिर बनाने और उसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंपने के लिए न केवल अयोध्या में बल्कि पूरे देश में करोड़ों रुपये, सोना और चाँदी इकट्ठा किए थे... इसी बीच, 2022 में हमारे आदरणीय गुरुदेव का निधन हो गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यह सारा सोना, चाँदी और अन्य कीमती सामान ले लिया और उसे श्री विद्या मठ में रख दिया। हमने इस मामले को लेकर SIT को एक पत्र लिखा। हम आपको सबूत दिखाएँगे; यह बहुत चौंकाने वाला है। एक बार जब राम जन्मभूमि पर ट्रस्ट बन जाता है, तो आधिकारिक तौर पर पैसे इकट्ठा करने की ज़िम्मेदारी किसकी होती है? यह राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ज़िम्मेदारी है, लेकिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने क्या किया? राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट 5 फरवरी, 2020 को बना था, जिसका मतलब है कि कोई... ...उस तारीख़ के बाद किसी के भी पैसे इकट्ठा करने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन 7 फ़रवरी 2020 को वाराणसी में बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने खुद यह घोषणा की कि वे राम लला के बाल मंदिर के लिए सोना इकट्ठा करने के मकसद से काशी में 'राम राम ग्राम ग्राम अभियान' शुरू कर रहे हैं। क्या यह गलत नहीं है? हम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, चंपत राय, यूपी के मुख्यमंत्री और SIT अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे पहले अंदरूनी और बाहरी तौर पर इसकी निगरानी करें। वाराणसी में बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 7 फ़रवरी से गांव-गांव जाकर सोना इकट्ठा करना शुरू कर दिया, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश, भारत सरकार के आदेश और राम क्षेत्र ट्रस्ट के आदेश के खिलाफ था। यह पब्लिक रिकॉर्ड है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती खुद यह कह रहे हैं... राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की बात कहकर चोरी किसने की? ट्रस्ट बनने के बाद, सबसे पहले चोर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हैं। उन्हें इस गलत काम के लिए सज़ा मिलनी चाहिए। सबसे पहले, उनकी सारी संपत्ति ज़ब्त की जाए और उन्हें जेल में डाला जाए...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top