Back
मानिकपुर की नई बस्ती में गड्ढे से निकले चार विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Etaura, Uttar Pradesh
नगर पंचायत मानिकपुर की नई बस्ती में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों के बीच बने एक गड्ढे में विशाल अजगर दिखाई दिया। यह घटना मानिकपुर थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। एक युवक की नजर गड्ढे में पड़े अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वनकर्मी मुकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गड्ढे के भीतर और भी अजगर होने की आशंका जताई गई। इसके बाद एहतियातन जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान एक के बाद एक कुल चार अजगर बाहर निकले, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए सभी अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए अजगरों में एक का वजन लगभग 70 किलोग्राम था, जबकि अन्य तीन का वजन क्रमशः 40, 30 और 15 किलोग्राम बताया गया है। सभी अजगरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से इलाके में कई पालतू जानवर संदिग्ध परिस्थितियों में मरे मिले थे। अब लोगों को आशंका है कि इन अजगरों की मौजूदगी के कारण ही ऐसी घटनाएं हुई होंगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव के दिखाई देने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तत्काल विभाग को सूचना दें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 15, 2026 06:03:41Noida, Uttar Pradesh:Khatima, Udham Singh Nagar, (Uttarakhand): Maha Shivratri 2026 Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami performed Jalabhishek of Lord Shiva at Vankhandi Mahadev Temple at Chakarpur.
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 06:03:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 06:03:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 15, 2026 06:03:050
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 15, 2026 06:02:560
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 15, 2026 06:02:380
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 15, 2026 06:00:550
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 15, 2026 06:00:350
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 15, 2026 06:00:240
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 15, 2026 06:00:170
Report
0
Report
1
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 15, 2026 05:48:540
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:47:560
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 15, 2026 05:47:360
Report