230002
प्रतापगढ़ में सर्राफा व्यवसाई से लूट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन लुटेरे गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में सर्राफा व्यवसाई महेंद्र के साथ लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के भीतर ही तीन लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोहडौर थाना के रायचौराहे पर हुई मुठभेड़ में तीनों लुटेरों को पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से सोने के आभूषण, 3 तमंचे और मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम: होटल में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में होटल में महिला के साथ पकड़े गए युवक से जुड़ा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने पुलिस के साथ होटल पहुंचकर पति को एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था। इस दौरान पत्नी ने पति के साथ मारपीट भी की थी। घटना का वीडियो और पोस्ट एक स्थानीय इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किया गया, जिसमें युवक को लेकर धार्मिक संगठन से जुडी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने के बीच आज युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हालत के लिए इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को तलाश कर जावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
बाढ़ राहत मिशन: पप्पू यादव ने छपरा में ट्रैक्टर के साथ लोगों की मदद की
Patna, Bihar:बाढ़ राहत कार्य में पप्पू यादव आज पप्पू यादव यादव ने ट्रैक्टर की कमान खुद संभाल ली थी छपरा के जिन इलाकों में पानी अभी भरा हुआ है उन इलाकों में पप्पू यादव पहुंचे और लोगों को हर संभव मदद दिलाया पप्पू यादव के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही0
0
Report
KJP21 ने कूनो में 5 शावक जन्म देकर चीतों की संख्या 60 पहुंचाई
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कूनो से आई बड़ी खुशखबरी, चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों का आंकड़ा पहुंचा 60 प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आगमन के साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक और गर्व का क्षण बताया है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद गांधी स्मारक इंटर में भीम सिंह चंद्रवंशी का विपक्ष पर तीखा हमला
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि जनता इन दोनों नेताओं को पूरी तरह नकार चुकी है। डॉ भीम सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। उन्होंने कहा, ये लोग गंभीर नेता नहीं हैं, जनता ने इन्हें सिरे से रिजेक्ट कर दिया है। जब जमीन खिसक जाती है, तो नेता सिर्फ अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। तेजस्वी यादव के बयानों में कोई दम या वजन नहीं है। जहानाबाद के अतीत का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जीवन की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार और जहानाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी अशांति थी और लोगों की जान तक सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश से उग्रवाद की समस्या का जड़ से खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद के लोग ऐसे तत्वों के सरगना रहे हैं, इसलिए उन्हें यह बदलाव नजर नहीं आता। राजद के पुराने 15 वर्षों के शासनकाल पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, लालू-राबड़ी के दौर में नमक से भी सस्ता खून था। उस वक्त राज्य में विकास पूरी तरह नकारात्मक था। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट थीं, सड़कों में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे थे। अंत में मुहावरे का प्रयोग करते हुए उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि चोरों को सारे लोग चोर ही नजर आते हैं और विपक्ष की सोच आज भी उसी दायरे में सिमटी हुई है。0
0
Report
खूँटी में भाजपा नेताओं की मुलाकात: कड़िया मुंडा से आशीर्वाद के साथ राजनीति गरमाई
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले का दौरा करके भाजपा के झारखण्ड प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह, सह प्रभारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे। कड़िया मुंडा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। झारखंड राजनीति पर चर्चाएं भी हुईं। कड़िया मुंडा ने कहा कि झारखंड में भाजपा को आना चाहिए ताकि राज्य के लोगों का भला हो, लेकिन इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। गजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि खूँटी जिले की यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा के पावन धरती उलिहातु में नमन करना संभव बना और अभिभावक कड़िया मुंडा से आशीर्वाद मिला। अर्जुन मुंडा ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी के साथ खूँटी पहुँचना और बिरसा मुंडा की धरती पर नमन करना गर्व की बात है।0
0
Report
Ajmer SP कार्यालय के बाहर प्रेमी युगल के समर्थक-परिजनों में हंगामा, मीडिया की भिड़ंत
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के SP कार्यालय के पास खासा हंगामा हो गया.. अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर सुरक्षा की मांग के लिए आए प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने अचानक धावा बोल दिया.. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने पलक झपकते ही प्रेमी युगल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया.. इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस से उसकी लड़की को मिलाने की गुहार लगा रही महिला ने अचानक वहां खड़े कैमरा मेन पर झपट्टा मारा और मारपीट शुरू कर दी इससे अचानक हंगामा खड़ा हो गया... मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट से सकते में आई पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों को परिसर से दूर धकेला .. घटना के बाद गुस्साए मीडिया कर्मियों ने विरोध दर्ज करवाया .. लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में मीडिया से माफी मांगी.. फिलहाल प्रेमी युगल को सिविल लाइंस थाने में पेश किया गया है जहां पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती बालिग हे और अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई है।0
0
Report
Advertisement
सोहनपुर को झांसडी पंचायत में वापस जोड़े जाने की मांग पर ग्रामीण बहिष्कार चेतावनी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायत परिसीमन के बाद सोहनपुर गांव को झांसडी ग्राम पंचायत से हटाकर अखेपुर में शामिल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सोहनपुर को दोबारा झांसडी ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सोहनपुर झांसडी पंचायत से सटा हुआ है और दोनों के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है, जबकि अखेपुर करीब 4 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पंचायत से जुड़े कामों के लिए ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस मांग को लेकर पहले भी जिला प्रशासन को दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है। राजस्व मंत्री के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत परिसीमन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में एसबी सिविल रिट पिटीशन भी प्रस्तुत की गई थी, जिस पर 5 मार्च को आदेश पारित हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद सोहनपुर को झांसडी पंचायत में वापस नहीं जोड़ा गया। अब ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सोहनपुर को अखेपुर से हटाकर झांसडी ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए।0
0
Report
बेतिया बैरिया के बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बैरिया अंचल कार्यालय का बाढ़ पीड़ितों ने घेराव कर प्रदर्शन किया बाढ़ पीड़ितों ने अंचल के सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बथना पंचायत का 6,7 और 8 नम्बर वार्ड को अंचल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अलग कर दिया गया है जिससे नाराज पंचायत के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर धरना दे दिया बाढ़ पीड़ितों से सीओ ने बात की और उन्हें समझा बुझा मामला शांत कराया पुनः वार्डो में जांच करने की बात कही है वही बाढ़ पीड़ितों का आरोप है बाढ़ में घर डूब गया था फसल डूब गया और हमलोग को बाढ़ से सीओ ने अलग कर दिया है0
0
Report
पुनपुन नदी में डूबे दो लोगों की मौत के बाद मसौढ़ी में प्रदर्शन, सड़क जाम
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरामा चकिया गांव के पुनपुन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव आज बरामद किए गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेमा पुल के पास बिहटा-सरमेरा रोड को जाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान डरकर नदी में कूद गए लोगों में दो की डूबकर मौत हो गई। पुनपुन में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों की पहचान बेहरामा चकिया निवासी करीब 65 वर्षीय रामू मांझी और तूफान मांझी के करीब 15 वर्षीय पुत्र आकाश मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग पुनपुन नदी में पुलिस से बचने के लिए कूद गए। ग्रामीणों के मुताबिक इन्हीं लोगों में रामू मांझी और आकाश मांझी भी शामिल थे, जिनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। आज दोनों के शव मिलने के बाद बेहरामा चकिया के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नेमा पुल के पास बिहटा-सरमेरा रोड पर पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा किया। ग्रामीण पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। बाद में पुलिस के साथ बीडीओ सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की किसी तरह समझाया गया。0
0
Report
Advertisement
गंगरेल बांध के जलमग्न नजारे के बीच विराजे हनुमान जी, सोशल मीडिया पर अद्भुत वीडियो हुआ वायरल
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के बीचो-बीच स्थित हनुमान जी के मंदिर का एक मनोरम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारी जलभराव के चलते चारों ओर अथाह जलराशि और उसके मध्य अडिग खड़े इस पावन मंदिर का विहंगम दृश्य लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस अलौकिक व शांत वातावरण वाले दृश्य को आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।0
0
Report
पटना में 1799 दरोगा अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच परीक्षा रद्दी के सवाल
Patna, Bihar:परीक्षा का अपना एक स्लैब्स और निर्धारित प्रक्रिया होती है, यह बात अभ्यर्थियों को समझनी होगी। परीक्षा का मूल उद्देश्य योग्यतम और सक्षम अभ्यर्थियों का चयन करना होता है। अपनी इच्छा के आधार पर परीक्षा की तारीख तय करना या परीक्षा देना संभव नहीं है। जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए तैयार हैं, उन्हें निश्चित तौर पर नई तारीख घोषित की जाएगी और परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत योग्यतम और सक्षम अभ्यर्थियों کا चयन किया जाएगा। देश में हर किसी को शांतিপूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उस पर मैं स्पष्ट करना चाहती हूँ कि प्रशासन सिर्फ शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। मैं सभी अभ्यर्थियों और छात्रों से अपील करूंगी कि वे किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं। हमारी सरकार छात्रों और अभ्यर्थकों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध और गंभीर है। उनकी समस्याओं का समाधान नियमों के तहत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। देखिए, बिहार में सरकार पहले परीक्षा लेती है और परीक्षा परिणाम आने से पहले ही उसे रद्द कर देती है। 1,799 दरोगा अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई और परिणाम आने के पहले परीक्षा रद्द कर दी गई। आज यही अभ्यर्थी अपने भविष्य की चिंता में सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर रही है, उन्हें दौड़ाया जा रहा है और उनके साथ बल प्रयोग किया जा रहा है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। सरकार को चाहिए कि वह युवाओं की आवाज सुने, परीक्षा रद्द करने के कारणों को स्पष्ट करे और अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर ठोस निर्णय ले। नौकरी और रोजगार युवाओं का अधिकार और उनकी सबसे बड़ी चिंता है। अगर सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है, तो उसे दमन के बजाय संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना चाहिए। आज पटना की सड़कों पर 1,799 दरोगा अभ्यर्थियों का आंदोलन इसी सवाल को सामने ला रहा है कि आखिर उनके भविष्य का क्या होगा? यह जो वर्तमान में सरकार है, जो कहती है कि ना खाएंगे ना खाने देंगे, इनको मैं बता देना चाहता हूँ कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। यह छात्र देश के भविष्य हैं। इनके आत्म और सम्मान के साथ अगर खिलवाड़ हुई तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर आकर उनको न्याय दिलाने का काम करेगा। नमस्कार。0
0
Report
आहोर के कोटड़ा गाँव में पेयजल टंकी से जलापूर्ति अब तक नहीं शुरू
Jaipur, Rajasthan:आहोर कोटड़ा गांव में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी आहोर क्षेत्र के अजीतपुरा ग्राम पंचायत के कोटड़ा गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण सोमवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी रोहित चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी पेयजल टंकी को करीब दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक टंकी में जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। इसके चलते ग्रामीणों को करीब 1500 से 2000 रुपये तक देकर टैंकर डलवाने पड़ रहे है ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है, समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सामूहिक रूप से पंचायती राज चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में ग्रह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ कर रही बैठक बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह , केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा मोज़ूद 7 अक्टूबर को गुरुग्राम आएंगे ग्रह मंत्री अमित शाह ग्रह मंत्री अमित शाह सेवा ज्योति यात्रा और संगठनात्मक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत0
0
Report
ESIC अलवर: छात्रों का तालाबंदी, स्टूडेंट वेलफेयर फंड और दवाइयों की मांग
Alwar, Rajasthan:ESIC मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी, स्टूडेंट वेलफेयर फंड और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को स्टूडेंट यूनियन ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्टूडेंट वेलफेयर/डेवलपमेंट फंड के उपयोग में पारदर्शिता, जरूरत के समय फंड उपलब्ध कराने के साथ दवाइयां, मेडिकल जांच और समुचित इलाज की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके پرिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट यूनियन के जनरल सेक्रेटरी करण अलारिया ने आरोप लगाया कि छात्रों से हर साल करीब 5 हजार रुपए स्टूडेंट डेवलपमेंट फंड के नाम पर लिए जाते हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से इस फंड का उपयोग नहीं किया गया है और इसमें बड़ी राशि जमा हो चुकी है। आरोप है कि जरूरत पड़ने पर भी छात्रों को इस फंड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा आवश्यक दवाइयां, मेडिकल टेस्ट और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने छात्रों से कॉलेज का गेट खोलने और अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके پرिजनों को परेशानी नहीं होने देने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। इसके बाद स्टूडेंट यूनियन प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन के बीच डीन डॉ. ओमप्रकाश लखवानी की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता में छात्रों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीन की ओर से स्टूडेंट फंड के उचित और पारदर्शी उपयोग के लिए जल्द SOP तैयार करने का आश्वासन दिया गया। छात्रों की मांगों को लेकर मंत्री स्तर पर बैठक आयोजित करने की बात भी कही गई। वहीं, दवाइयों और मेडिकल जांच से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। डीन डॉ. ओमप्रकाश लखवानी ने बताया कि छात्रों के साथ कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। छात्रों की ओर से रखी गई समस्याओं को सुना गया है और आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान करने के लिए गंभीर है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा तथा छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, छात्रों का कहना है कि महज आश्वासन से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उनका कहना है कि स्टूडेंट वेलफेयर फंड के उपयोग और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक वे प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे। फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन और अस्पताल में मरीजों की आवाजाही को लेकर स्थिति पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है। बाइट: ओमप्रकाश लखवानी, डीन बाइट: करण अलारिया, जनरल सेक्रेटरी, स्टूडेंट यूनियन बाइट: अजय, स्टूडेंट0
0
Report
बालदा गांव के पास स्कूटी- बाइक टक्कर, शिक्षिका और ग्रामीण घायल
Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) पिड़ावा थाना क्षेत्र के बालदा गांव के पास स्कूटी सवार शिक्षिका व बाइक सवार ग्रामीण की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेजड़िया निवासी बाइक सवार पूरसिंह बाइक लेकर पिड़ावा की ओर आ रहा था। उसी दौरान बांसखड़ी स्कूल से शिक्षिका श्रुति जैन भी स्कूटी लेकर पिड़ावा की आ रही थी। तभी बालदा गांव के पास स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहाँ से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक पूरसिंह के शरीर पर गंभीर चोट के कारण हालत नाजुक नजर आ रही है। बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है。0
0
Report
Advertisement
