icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow23 Aug 2025, 07:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र प्रेस वार्ता: मंत्री पांच उपलब्धियाँ गिनाने से बचते रहे, सवालों में उलझे

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र दौरे पर आए प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की प्रेस वार्ता उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब पत्रकारों ने उनसे सरकार की पांच प्रमुख उपलब्धियाँ गिनाने को कहा। सवाल सुनते ही मंत्री असहज नजर आए और जवाब देने के लिए बगल में बैठे नेताओं की ओर देखते दिखाई दिए। इतना ही नहीं जिले में अवैध अस्पतालों में हो रही मौतों, लगातार घट रहे वन क्षेत्र और पावर प्रोजेक्ट के लिए होने वाले लाखों पेड़ों के कटान जैसे गंभीर मुद्दों पर भी मंत्री के जवाब सवालों के घेरे में रहे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों से बचते नजर आए प्रभारी मंत्री। सोनभद्र के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाने पहुंचे थे। लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे सीधे तौर पर सरकार की पांच प्रमुख उपलब्धियाँ बताने को कहा तो मंत्री कुछ पल के लिए असहज हो गए। सवाल का जवाब देने के लिए वह इधर-उधर देखते नजर आए और बगल में बैठे सदर विधायक भूपेश चौबे सहित अन्य लोगों से जानकारी लेने के बाद किसी तरह जवाब दे सके। प्रेस वार्ता के दौरान जिले में अवैध अस्पतालों के संचालन और वहां हो रही मौतों का मुद्दा भी उठा। इस पर मंत्री का जवाब भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा कि जब कोई बीमार होता है तभी अस्पताल जाता है और यदि किसी अस्पताल में अनियमितता या अवैध संचालन की शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध अस्पतालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिया। वहीं जब पत्रकारों ने भारतीय वन सर्वे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि सोनभद्र में वन क्षेत्र का रकबा 133 वर्ग किलोमीटर तक कम हो गया है तो मंत्री इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। मंत्री ने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में लगभग ग्यारह करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इसी दौरान जिले में प्रस्तावित करीब साढ़े तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे बड़े पावर प्रोजेक्ट और उसके लिए लाखों पेड़ों के संभावित कटान का सवाल भी सामने आया। लेकिन इस मुद्दे पर भी प्रभारी मंत्री सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने फिर वृक्षारोपण अभियान का हवाला देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाया जा रहा है। हालांकि प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए दावा किया कि जिले में आयोजित चौपालों के दौरान बेहद कम शिकायतें और मांगें सामने आई हैं। उनके मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि सरकार और संगठन मिलकर बेहतर कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दावा किया और कहा कि जहां समस्याएं हैं उन्हें चिन्हित कर दूर कराया जाएगा। लेकिन प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों से ज्यादा चर्चा उन सवालों की रही जिन पर प्रभारी मंत्री स्पष्ट जवाब देने के बजाय बचते नजर आए। अवैध अस्पतालों में मौत, घटते जंगल और लाखों पेड़ों के कटान जैसे मुद्दों पर उठे सवालों ने प्रेस वार्ता को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से सुर्खियों में ला दिया।
0
0
Report

असम विमान हादसे में बिहार के दो जवानों का पार्थिव शरीर पटना पहुँचा

Danapur, Bihar:असम विमान हादसे में शहीद बिहार के दो जवानों का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, पैतृक गांव के लिए रवाना पटना। असम में हुए सैन्य विमान हादसे में शहीद हुए बिहार के दो वीर जवानों का पार्थिव शरीर रविवार को पटना के बिहटा एयर फोर्स स्टेशन लाया गया। यहां सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना किया गया। शहीदों में जहानाबाद जिले के निवासी लेफ्टिनेंट शुभम कुमार तथा भोजपुर (आरा) के निवासी अग्निवीर दानिश आलम शामिल हैं। असम में हुए विमान हादसे में दोनों जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। बिहटा एयर फोर्स स्टेशन पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। सेना के अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा परिजन भी मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर जहानाबाद स्थित उनके पैतृक गांव तथा अग्निवीर दानिश आलम का पार्थिव शरीर भोजपुर जिले के उनके गांव के लिए रवाना किया गया। दोनों शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए गांवों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है。 शहीद जवानों के निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने दोनों वीर सपूतों के साहस और देश सेवा को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से भी शहीदों के अंतिम संस्कार में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन दोनों जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
0
0
Report

महंगाई के खिलाफ सपा नेता हफीज मलिक ने प्रदर्शन कर रैली निकाल के सौंपा ज्ञापन।

MKMOHAMMAD KHALIDFollow1m ago
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता हफीज मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ गौरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया। सपा नेता हफीज़ मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और पी डी ए कार्यालय गौरा चौकी से पदयात्रा निकालकर बभनजोत ब्लॉक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और गैस सिलेंडर को सिर पर रखकर प्रदर्शन के माध्यम से बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। सपा नेता हफीज़ मलिक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है और जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शन के समापन पर सपा नेताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर अनिल गुप्ता,सुनील शर्मा, शशांक यादव, विजय यादव, राहुल यादव, अखिलेश यादव, मुलायम यादव, गुफरान, किसन पासवान, सैकड़ो महिला व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

AIIMS भोपाल में नर्सिंग लापरवाही से 3 वर्षीय कैंसर मरीज की मौत

Bhopal, Madhya Pradesh:एंकर भोपाल के एम्स अस्पताल से लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है... यहां इलाज करा रहे तीन साल के कैंसर पीड़ित मासूम की मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को दवा की जगह फॉर्मेलिन इंजेक्शन कर दिया। फॉर्मेलिन एक ऐसा रसायन है जिसका उपयोग मेडिकल संस्थानों में शवों को संरक्षित रखने के लिए किया जाता है। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद बागसेवनिया थाना पुलिस ने 11 जून को जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों नर्सिंग ऑफिसर्स मधुबाला शर्मा ओर अनुका गुजराती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आपको बता दे कि फॉर्मेलिन इंजेक्शन लगाने से 17 दिसंबर 2025 को बच्चे की मृत्यु हो गई थी..एम्स की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत का कारण फार्मेलिन ही है... अब बच्चे के पिता सिद्धार्थ यादव का बयान सामने आया है...
0
0
Report

सीएम योगी की मंडलीय समीक्षा: कानून-व्यवस्था और विकास पर तेज कार्रवाई

Gorakhpur, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, विकास परियोजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को अपराध और अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की prगति रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाते हुए लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी जनता के हितों के विपरीत है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ संकेत दिए कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समयबद्ध और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री ने 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में शिरकत, समाजसेवा में नया आह्वान

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 346वें मासिक विधवा राशन एवम सहायता वितरण समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *पंजाब के लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* लाला जगत नारायण जी ने अपनी सारी जिंदगी राष्ट्रभक्ति और सेवा को की समर्पित- मुख्यमंत्री शहीद लाला जगत नारायण जी की वही विरासत इस संस्था के माध्यम से बढ़ रही है आगे लुधियाना के ज्ञान स्थल मंदिर में पहुंचकर हो रही है खुशी और गौरव की अनुभूति लाला जगत नारायण निष्काम सेवा समिति 346 महीनों से समाज सेवा का कर रही है काम- मुख्यमंत्री लाला जगत नारायण निष्काम समिति द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पीड़ितों के लिए 64वां राहत सामग्री का ट्रक भी किया गया रवाना इस सेवा कार्य की शुरुआत वर्ष 1997 में जगदीश बजाज जी ने की- मुख्यमंत्री इस संस्था ने अब तक 1 लाख 65 हजार से ज्यादा विधवा माता बहनों को राशन बांटने का किया कार्य कोरोना काल के समय भी घर-घर जाकर इस संस्था ने राशन बांटने का किया कम इस संस्था ने 385 दिव्यांगों को साइकिल देने का भी किया कार्य- मुख्यमंत्री 1 लाख 15 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन और 25 हजार से ज्यादा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी गई हरियाणा में भी हमारी बेटियों और बहनों के लिए चलाई जा रही है कई जनकल्याणकारी योजनाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को दिए जा रहे हैं 2100 रुपए प्रति माह हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत बहनों की रसोई में पहुंचाया जाता है 500 रुपए में गैस सिलेंडर- मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए प्रदेश में खोल 81 कॉलेज आज पोस्ट ग्रेजुएशन तक लड़कियों को प्रदेश में दी जा रही है मुफ्त शिक्षा- मुख्यमंत्री राजनीति का वास्तविक ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और राष्ट्र की सीमाओं को सुरक्षित करना- मुख्यमंत्री विधवा माता और बहनों को राशन और सहायता राशि बांटने का जो काम यहां हो रहा है वह अंत्योदय के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है
0
0
Report

फाल्ता देवीपुर में रीजनल प्रेसिडेंट के दो सहयोगी हाउसिंग स्कीम कट मनी वापस कर रहे

Noida, Uttar Pradesh:साउथ 24 परगना के फाल्टा के देवीपुर इलाके में रीजनल प्रेसिडेंट के दो साथी हाउसिंग स्कीम का कट मनी लौटा रहे हैं। जो कट मनी लौटा रहा है उसकी बाइट जिनको पैसे मिल गए हैं उन लोगों की बाइट 1406ZN_DH_FALTA_R1 140626ZN_DH_FALTA साउथ 24 परगना के फाल्टा के देवीपुर इलाके में रीजनल प्रेसिडेंट सौमित्र मंडल के दो करीबी साथी सुमित हलधर और सुमंत मंडल, इलाके के हाउसिंग बेनिफिशियरी को पैसे लौटा रहे हैं। लोकल सोर्स के मुताबिक, हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत घर देने के लिए लिया गया कट मनी अब बेनिफिशियरी को लौटाया जा रहा है। यह घटना देवीपुर इलाके के बूथ नंबर 80 में हुई। देवीपुर इलाके के तृणमूल कांग्रेस प्रेसिडेंट की पत्नी रिम्पा मंडल उस इलाके की पंचायत मेंबर हैं। 1 पंचायत के डिप्टी चीफ के पति को भी इसी तरह चुपके से पैसे लौटाते देखा गया। अब, जिंदा रहने के लिए जहांगीर खान का साथी मछुआरों को पैसे लौटाने और गांव में रहने की कोशिश कर रहा है। DEBANGSHU PANDA _BJP MLA -FALTA सौमित्र मंडल के दो करीबी साथी सुमित हलधर और सुमंत मंडल के बाइट
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर राजनीति तेज, अदालत के आदेश के बाद भी अड़चनें

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बोले - अक्टूबर से दिसंबर के बीच हर हाल में होंगे चुनाव। चतुर्वेदी के बयान पर पलटवार करते हुए PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा ये सब पुरानी बातें हो गईं, इनको खुद को पता नहीं है, ये बातें कितनी बार कह चुके हैं। कोर्ट ने चुनाव कराने के आदेश दे दिए... उसके बाद क्या बचता है। डेढ़ साल हो गए हैं, फिर भी चुनाव नहीं हो रहे हैं। प्रशासक लगाकर बैठे हैं, अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जनप्रतिनिधि अपना काम नहीं कर पा रहे हैं, नए जनप्रतिनिधि नहीं आ रहे हैं। रोज बयानबाजी कर रहे हैं, राजस्थान की जनता इनको पहचान चुकी है。
0
0
Report

धौलपुर हॉस्टल गोलीकांड: भर्ती की तैयारी कर रहे युवक घायल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर के राजपूत हॉस्टल में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक के कंधे में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घायल युवक का नाम कृष्णा ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर है, जो कंचनपुर थाना क्षेत्र के लालौनी गांव का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी में युवक के साथ आए छात्रों ने पुलिस को बताया कि सैंपऊ रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस जब राजपूत हॉस्टल पहुंची और युवक के कमरे की तलाशी ली तो वहां खून के निशान मिले। इससे सैंपऊ रोड पर गोली लगने की प्रारंभिक सूचना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस को छात्रावास परिसर में भी खून फैला हुआ मिला, जिससे घटना के वास्तविक स्थान और परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि गोली कैसे चली और घटना के पीछे क्या कारण थे। घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।
0
0
Report

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती कुरुक्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पहुंचे कुरुक्षेत्र 301वी माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कुरुक्षेत्र की पाल गडरिया धर्मशाला में मनाए जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कल्याण ने कहा कि आज अहिल्याबाई होलकर के दिखाएं मार्ग पर चलकर समाज आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ष संतो महापुरुषों की जयंती राज्य स्तरीय तौर पर मानती है और यही कारण है कि आज संतो महापुरुषों के दिखाएं मार्ग पर चलकर लोग उनका अनुसरण भी कर रहे है। उनके उनकी 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में कई जगह भव्य आयोजन किया गया है मालवा साम्राज्य की महान शासिका, न्यायप्रियता और जन-कल्याण के लिए जानी जाने वाली अहिल्याबाई होलकर का जन्म 1725 में महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने शासनकाल में कई मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार करवाया।
0
0
Report
Advertisement

बरवाडीह वन विभाग ने 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त कर तस्करी रोक दी

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह वन संपदा की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाडीह वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटुवागढ़ गाँव में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पुटुवागढ़ क्षेत्र में बड़ी मात्रा में बीड़ी पत्ता अवैध रूप से संग्रहित कर रखा गया है और उसकी तस्करी की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) अजय टोप्पो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन वन विभाग ने मौके से 22 बोरा बीड़ी पत्ता बरामद कर जब्त कर लिया। वन विभाग द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि बीड़ी पत्ता का संग्रहण किसके द्वारा किया गया था तथा इसे कहां भेजने की तैयारी थी। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेंजर अजय टोप्पो ने कहा कि वन संपदा की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। जंगल की संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए जंगलों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाने की मांग की है।
0
0
Report

सतीश पूनिया: एसआईआर से वोट डुप्लीकेशन रोकना संभव, बूथ स्तर तक BJP सहयोग

Rewari, Haryana:भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया आज रेवाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। उन्होंने कहा की एसआईआर से होगी वोटो की डुप्लीकेसी खत्म, वोटर लिस्ट में होगा डिसिप्लिन। जहां-जहां चुनाव आयोग ने एसआईआर किया वहाँ से आए सुखद परिणाम। हरियाणा में भी चुनाव आयोग की इस पहल को भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता बूथ लेवल तक सहयोग करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी नहीं बल्कि काम के जरिए किए जनता के दिल चोरी। कांग्रेस सरकार में बने केवल दो एम्स। देश में आज 15 एम्स प्रोग्रेस पर जिसमे 22वा एम्स रेवाड़ी का…. वाजपेई जी के शासनकाल में बने 7 एम्स बाकी सब मोदी जी की देन…. आज रेवाड़ी में बन रहे एम्स का भी किया विजिट… बोले ग्लोबल वार्मिंग में पेड़ सीधा-सीधा विकल्प… वेदों में एक वृक्ष को 100 पुत्रों के समान बताया गया है… भारतीय जनता पार्टी नारों की नहीं सरोकारों की करती है राजनीति…
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top