icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow13 Apr 2025, 05:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रत्नागिरी के लोटे आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्रा ने आत्महत्या कर दी; पुलिस जांच जारी

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरीत खळबळ: लोटे येथे आयुर्वेद महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीची आत्महत्या. रत्नागिरी जिल्ह्यातील खेड तालुक्यातून एक धक्कादायक बातमी समोर येत आहे. लोटे येथील MES आयुर्वेद महाविद्यालयाच्या आवारातच एका विद्यार्थिनीने आत्महत्या करून आपले जीवन संपवले आहे. विद्या काळे असं या मृत विद्यार्थिनीचे नाव असून, ती मूळची छत्रपती संभाजीनगर येथील रहिवासी होती आणि BAMS च्या दुसऱ्या वर्षात शिकत होती. घटनेची माहिती मिळताच लोटे पोलीस चौकीच्या पथकाने घटनास्थळी धाव घेत पंचनामा केला असून, मृतदेह उत्तरीय तपासणीसाठी कळंबणी येथील उपजिल्हा रुग्णालयात पाठवला आहे. तरुणीने हे टोकाचे पाऊल नेमके का उचलले, याचे कारण अद्याप अस्पष्ट असून पोलीस पुढील तपास करत आहेत.
0
0
Report

शिंदे समर्थक बयान पर सानप की दावेदारी मजबूत; भाजपा की धड़कन बढ़ी

Pandharpur, Maharashtra:पुणे विभाग शिक्षक मतदार संघातील सानप च्या उमेदवारीची भाजपने धास्ती घेतली आहे. अजून पाच दिवस आहेत एकनाथ शिंदे सगळ्यांना सामावून घेणारे नेते आहेत असे मत उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी सानप यांच्या पाठिंबाची अपेक्षा व्यक्त केली आहे. आज सांगोला येथे पदवीधर और शिक्षक मतदार संघाच्या निमित्ताने माजी आमदार दीपक साळुंखे यांच्या कार्यालयात मेळावा संपन्न झाला. यावेळी सानप यांची उमेदवारीला शिवसेनेने पाठिंबा दिला नसता तर आपण आजच फटाके उडवले असते. अजून पाच दिवस शिल्लक आहेत. एकनाथ शिंदे सर्वांना सामावून घेणारे नेते आहेत. असे म्हणत सानप यांचा पाठिंबा मिळण्याची आशा उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांनी व्यक्त केली.
0
0
Report

सुलताना वॉरियर्स ने 6 रन से माही इलेवन को हराकर उद्घाटन मैच जीता

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अमित ओला रहे। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सुल्ताना वॉरियर्स और माही इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्ताना वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही इलेवन की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। इस तरह सुल्ताना वॉरियर्स ने 6 रन से मुकाबला जीत लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अजय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमित ओला ने कहा कि खेल युवाओं को मोबाइल फोन की दुनिया से बाहर निकालकर मैदान से जोड़ने का अच्छा माध्यम हैं। खेलों से युवाओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उनमें टीम भावना विकसित होती है। ओला ने कहा कि युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ाती हैं।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद के सोरिद गांव में मां रमई पाठ दरबार में नवरात्रि श्रद्धालुओं का उत्साह

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबन्द वीओ 01: किवदंतियों के अनुसार, मां रमई पाठ के प्रति लोगों की आस्था सदियों पुरानी है। मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता को कुछ समय के लिए यहां छोड़ा था। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बाईट 1.. पुजारी रमई पाठ मंदिर बाइट 2....पुनारद राम निर्मलकर, मंदिर समिति उपाध्यक्ष वीओ 02.. नवरात्रि में नौ दिनों तक यहां ज्योति प्रज्वलन, जसगीत और भंडारे का आयोजन होता है। खास बात यह है कि आम के पेड़ की जड़ से निकलने वाली जलधारा श्रद्धालुरों को हैरान कर देती है। दूर-दूर से लोग मां के दर्शन और इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे को देखने पहुंच रहे हैं। आस्था, प्रकृति और रहस्य का अनूठा संगम है मां रमई पाठ का यह दरबार। पहाड़ों के बीच बहती जलधारा और माता के दर्शन श्रद्धालुओं को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं। नवरात्रि में यहां भक्तिमय माहौल है और गूंज रहे हैं मां के जयकारे।
0
0
Report

मानपुरा में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी, युवक घायल

Kota, Rajasthan:मानपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना, युवक मोहित कहार पर चाकू से पेट में हमला, शराब के नशे में आरोपी ने कहासुनी के दौरान हमला किया, बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र की घटना, सांगोद से कोटा एमबीएस कॉलेज में किया रेफर, इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी, पुलिस मामले की जांच में जुटी. मानपुरा खरखड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक मोहित कहार पर चाकू से हमला किया गया जिसे गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है. घायल मोहित ने बताया कि गांव के एक युवक से मोटरसाइकिल रोकने के मामले में पुरानी रंजिश चल रही थी और शराब के नशे में तालाब की पाल पर उसे चाकू से हमला कर दिया गया. उसे पहले सांगोद अस्पताल ले जाया गया जहां से कोटा रेफर किया गया है जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

कालकाजी मंदिर में महाअष्टमी के मौके पर भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

New Delhi, Delhi:नवरात्र का पावन महीना चल रहा है और आज नवरात्र का आठवां दिन है आज सप्तमी और अष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है तो वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में देखने को मिल रहा है जहां श्रद्धालु सुबह से ही लाइन में लगकर माता कालका के दर्शन कर रहे हैं और भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है मैं कालका के जयकारे के साथ भक्त माता कालका के दर्शन करके बाहर निकल रहे. आज नवरात्र का महा अष्टमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ श्रद्धालु मना रहे हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में पहुंचकर माता कालका के दर्शन कर रहे हैं. मन में कई मुरादों के साथ श्रद्धा ल माता कालका के दर्शन की इच्छा मन में लेकर कालकाजी मंदिर पहुंचे हैं और लंबी लाइन में लगकर माता कालका के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे. वही हम आपको बता दे आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन (महाअष्टमी) है, और मां महागौरी के दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।पिछले सात दिनों में ही कालकाजी मंदिर में लगभग 12 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, और महाअष्टमी के चलते आज मंदिर परिसर व आसपास लंबी कतारें लगी हैं।• मंदिर आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र में झुंझुनूं के जेपी जानू स्कूल की 150 छात्राओं को मुफ्त बैग वितरित

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में जेपी जानू स्कूल की 150 छात्राओं को निशुल्क बैग वितरित किए गए। लॉयंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की संयुक्त पहल है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बालिका सेवा कार्य की सराहना की। पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से आयोजन संपन्न हुआ। नवरात्र में छात्राओं को बैग बांटकर शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया और नॉन-वोवन बैग वितरण से प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी ने सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नवरात्र के पावन अवसर पर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद छात्राओं की सहायता के उद्देश्य से राजकीय जेपी जानू स्कूल में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 150 छात्राओं को निशुल्क बैग वितरित किए गए। जिला कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर छात्राओं को बैग देने के साथ प्लास्टिक के उपयोग के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
0
0
Report
Advertisement

गोविंदा का जलवा: डांडिया नाइट में शिव वंदना से शुरू हुआ शो

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में बॉलीवुड स्टार गोविंदा का जलवा… 'डांडिया नाइट' में पहुंचे गोविंदा, भगवान शिव की वंदना से किया मंच का आगाज…. अपने ही सुपरहिट गानों पर जमकर थिरके…. गोविंदा की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़, थिरकते नजर आए दर्शक… बीती देर रात दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित रॉयल पेपर रिजॉर्ट में एक शानदार 'डांडिया नाइट' का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार गोविंदा ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए। मंच पर आते ही गोविंदा ने सबसे पहले भगवान शिव की वंदना कर दर्शकों का दिल जीत लिया और फिर अपने ही अंदाज में, अपने सुपरहिट गानों पर ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल झूम उठा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस धमाकेदार शाम का जमकर लुत्फ उठाया।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ नगरपालिका चुनावी जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने अजमेर दरगाह में चढ़ाई चादर

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के जिला झालावाड़ मुंसिपल कॉन्सिल इंतखाब में कांग्रेस पार्टी को भारी अक्सरियत से कामयाबी के बाद चेयरमैन बने राजेश गुर्जर और डिप्टी चेयरमैन फारूख अहमद ने अजमेर शरीफ दरगाह पहुंच कर शुकराना चादर पेश की। जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में कांग्रेस पार्टी और खुद की जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर झालावाड़ से दीगर काउंसलर्स और कांग्रेस कारकूनान भी मौजूद रहे। दरगाह के खादिम सैय्यद मसूद चिश्ती ने इन सभी को जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक दिया। डिप्टी चेयरमैन फारूख अहमद ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के करम से ही उन्हें और कांग्रेस पार्टी को झालावाड़ में बेहतरीन कामयाबी हासिल हुई है। इसी तरह अब आईंदा भी राजस्थान में कांग्रेस की हुकूमत बने इसके लिए खुसूसी मन्नत लेकर अजमेर आए है। जियारत के बाद अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राजस्थान रियासती सेकेट्री मोहसिन खान,हबीब खान,मोहम्मद आलम,राशिद खान,नासिर खान समेत दीगर लोगों ने राजेश गुर्जर और फारुख अहमद का गुलपोशी से इस्तकबाल किया। झालावाड़ मुंसिपल कौंसलर ललित सुमन, बाबू घोसी, शराफत खान, फराज खान, अकबर अंजान,झालावाड़ कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी अदनान खान वी दीगर ने भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी दी। जहां सभी ने अपनी जिंदगी में खुशियों की दुआ मांगी। इस खुसूसी मौक़ा पर मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top