276403
Mau: होली से पहले घोसी में छापेमारी, मिलावट की जांच को लेकर प्रशासन सख्त
Mau, Uttar Pradesh:होली पर्व को देखते हुए मऊ जनपद के घोसी में एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मिलावट की आशंका में 9 किलो सिंघाड़े का आटा और 20 किलो बेसन जांच के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाघ के हमले में महिला घायल, पति ने शोर से बचाई जान
Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बाघ के हमले की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया; वे बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद बाघ महिला के हाथ को मुंह में पकड़ जंगल की ओर घसीटने लगा, लेकिन पति की हिम्मत, सूझबूझ और शोर मचाने के चलते बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना में महिला के हाथ पर बाघ के दांतों के गंभीर निशान आए हैं। घायल महिला को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकरी के मुताबिक टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी, पत्नी दर्शन सिंह, बुधवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आघे लाल पहाड़ी के समीप ग्रासलैंड क्षेत्र में अचानक बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से दंपत्ति सड़क पर गिर गए, इसके बाद बाघ ने बबली देवी को अपने पंजों और जबड़े में जकड़ लिया और जंगल की ओर घसीटने लगा। दर्शन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने शोर मचाते हुए बाघ का सामना किया और पति के होहल्ले से बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम ने घायल महिला को पर्यटकों की जीप से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं; घटनास्थल पर वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इस घटना में बरती गई सावधानी और पति की बहादुरी ने महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण वन्यजीवों के लिए आवाजाही को लेकर चिंतित हैं।0
0
Report
आगरा: शमशाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप, निर्दोष युवक जेल भेजने के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा की शमशाबाद पुलिस पर लगे गंभीर आरोप युवक को जबरन जेल भेजने पर आमदा है शमसाबाद पुलिस/बजरंग दल अगस्त में दर्ज मुकदमे में नाम हटाने के नाम पर एसीपी के नाम पर I O पर 15 हजार और थाना प्रभारी पर 10 हजार लेने के आरोप जिस मामले में निर्दोष को बताया दोषी और मुकदमे में लिखा नाम,वो घटना के वक्त 10 किलोमीटर दूर मामले को लेकर बजरंगदल के लोगों ने दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा पर दिया धरना बजरंगदल के लोगों का कहना,किसी हाल में निर्दोष युवक को नहीं जाने देंगे जेल भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही,लगेंगे लड़ाई0
0
Report
आगरा में जमीन विवाद के चलते भाई ने भाई की हत्या, वीडियो सामने
Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, सगे भाई ने भाई की कर दी थी कल हत्या। पत्थर से सिर पर वार कर 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी को उतारा मौत के घाट। हत्या की वारदात का लाइव वीडियो आया सामने, घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान। सुरेशनगर करबला निवासी शाहिद कुरैशी की उपचार के दौरान SN अस्पताल में मौत। जमीनी विवाद को लेकर दोनों सगे भाइयों के बीच हुआ था विवाद। आरोपी भाई ने शाहिद के सिर पर पत्थर से किया था जानलेवा हमला। गंभीर हालत में शाहिद को SN अस्पताल में कराया गया था भर्ती। सिर में गंभीर चोट आने के चलते उपचार के दौरान तोड़ा दम। थाना न्यू आगरा क्षेत्र का मामला, हत्या के वीडियो से मचा हड़कंप।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के गढ़वा में हाथी के हमले से युवक की मौत
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिनिया थाना क्षेत्र के इलाके में एक जंगली हाथी ने बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को पटक-पटककर मार डाला। युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तब रास्ते में जंगल से निकला हाथी उसके लिए काल बन गया। हाथी ने बाइक को पटक दिया और युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया, जहां कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत है, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस वर्ष हाथी के हमले में यह छठा मौत सामने आया है। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के डोल पंचायत अंतर्गत बूढ़ीटांड़ गांव की यह घटना मंगलवार देर शाम करीब सात बजे की है। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला गांव के असनही टोला निवासी यादव सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुनेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और बूढ़ीटांड़ गांव में उसका ससुराल था। छठ पर्व के अवसर पर वह ससुराल आया हुआ था। मंगलवार को वह ससुराल के परिजनों के साथ चिनिया साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार से लौटने के दौरान वह बाइक से जा रहा था। बाइक पर एक महिला भी सवार थी, जबकि आगे टेंपो में उसकी सास और अन्य परिजन बैठे थे। इसी दौरान जंगल से निकले जंगली हाथी ने टेंपो पर हमला कर दिया। टेंपो किसी तरह आगे निकल गया, लेकिन पीछे आ रही बाइक को हाथी ने पटक दिया। बाइक पर सवार महिला गिरकर सुरक्षित बच गई, जबकि हाथी युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया और पटक-पटककर कुचल दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर पहुंचाया। बुधवार सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। वहीं वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और पांच लाख रुपये परिजनों के खाते में भेजने की बात कही है। डीएफओ ने कहा कि घटना घटी है, एक व्यक्ति की मौत हुई है, हमलोगो को जागरूक करते हैं; विभाग मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया की देर शाम से लेकर अहले सुबह तक जंगल में जाने से बचे।0
0
Report
NH-52 पर नैनावद के पास ट्रक के ब्रेक से कार भिड़ी, दो घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:बुधवार को नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप ग्राम नैनावद के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्रेटा कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गुजरात के भरूच किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार शाजापुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम नैनावद के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार शेख मोहम्मद (36) और मोहम्मद हातिम खान (44) को चोटें आईं। घटना के बाद डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टर क्षितिज मुरारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को डायल-112 के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। दोनों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है।0
0
Report
बड़कागांव के जोराकाठ वन में वृद्ध हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के लिए टीम रवाना
Hazaribagh, Jharkhand:बड़कागांव के जोराकाठ वन में एक हाथी मृत मिला है... ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है... ग्रामीणों ने जंगल में हाथी का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी... प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत हाथी काफी वृद्ध बताया जा रहा है... मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं... डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी... जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा...0
0
Report
Advertisement
जाम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि टिकोनिया बाजार से नगर पालिका तक रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को भारी परेशानी होती है। महज 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जाम में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक फंस जाती हैं। कांग्रेस ने जाम से निजात के लिए विशेष कार्ययोजना, व्यवस्थित वेंडिंग जोन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने, लोडिंग-अनलोडिंग का समय तय करने और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने और पूरे शहर के बाजारों के लिए स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है। मोहम्मद राशिद ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों को परेशान करने के पक्ष में नहीं है, बल्कि व्यापार के साथ जनता को जाम से राहत दिलाना चाहती है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।0
0
Report
बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइक भिड़ंत, तीन की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सड़क दुर्घटना में 3 लोगो की हुई मृत्यु। हरदा मगरधा रोड पर दो बाइक की भिड़त में तीन की मौत बरखेड़ी बस स्टॉप के पास की घटना, जानकारी के अनुसार हादसे में आयुष पिता दिलीप उम्र 10 वर्ष पहली कक्षा, दिलीप पिता विश्राम 40 वर्ष निवासी बुराली बरखेड़ी बस स्टॉप के पास है। घटना दो बाइकों के आमने सामने भिड़ने से हुई है जहाँ एक पक्ष के पिता पुत्र और दूसरे पक्ष देवेंद्र पिता अजब वर्मन उम्र 55 वर्ष दुलिया निवासी युवक भी मौके पर दम तोड़ दिया। अन्य गाड़ी के बड़े भाई अमर सिंह ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया जहाँ पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही पुत्र भोपाल रिफर के दौरान रास्ते दम तोड़ दिया।0
0
Report
रतलाम के रानीसिंग गांव में महिला की मौत, हत्या की आशंका, पति फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रानीसिंग गांव में हड़कंप मचा है, एक घर के अंदर 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। महिला का शव जमीन पर पड़ा था, वहीं शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति घर से फरार है, जबकि बच्चे गुजरात गए हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
दूनी के पुलियाें की जर्जर हालत से हादसे का खतरा बढ़ा
Tonk, Rajasthan:दूनी में जर्जर पुलियाएं बनी हादसों का खतरा, विभागीय लापरवाही से आमजन परेशान कई मार्गों की पुलियाएं क्षतिग्रस्त, रात के समय आवागमन में बढ़ा खतरा; बड़े हादसे की आशंक बीसलपुर परियोजना विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आवागमन के लिए बनी कई पुलियाएं जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हालत में हैं। दूनी-सरोली मार्ग, आधा की खाहली, दूनी-मुगलाना रोड तथा बावड़ी सघस बाबा से कालानाडा जाने वाले मार्ग की पुलियाएं वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक दिन पूर्व ही दूनी-सरोली मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया को रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे पुलिया और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुलियाओं की खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 स्थानीय लोगों को रात के समय इन क्षतिग्रस्त पुलियाओं पर किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द सर्वे करवाकर मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।0
0
Report
लोहरदगा में जनजातीय गौरव दिवस: बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र परिसर में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के द्वारा किया गया। इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पद्मश्री तेजी गोविन, श्रीमंगल धाम देवघर से पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज और निशा उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित रहे। इस मौके पर कहा गया की वनवासी कल्याण केंद्र जन हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। वनवासी कल्याण केंद्र में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण हमें गलत और शोषण के विरुद्ध उलगुलान करने के लिए प्रेरित करेगा。0
0
Report
पटना कांग्रेस कार्यालय में NSUI- मीडिया के बीच तकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हुआ
Patna, Bihar:पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा NSUI के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट। मीडिया कर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी। NSUI ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को बुलाया था। किंहालांकि, कन्हैया कुमार के आज पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। बैठने के लिए कुर्सी को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज मीडिया कर्मियों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार। विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों ने सदाकत आश्रम से किया वॉकआउट। मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस कार्यालय में बदसलूकी और मारपीट का लगाया आरोप।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली प्रदूषण पर ICCC की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; समन्वय व नियंत्रण पर जोर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा। प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई पर जोर। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश। प्रदूषण से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा। दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।0
0
Report
सिवनी पुलिस की गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ में दवाब डालने का वीडियो वायरल
Seoni, Madhya Pradesh:MP पुलिस कैसे लोगो को फंसाती है लाइव सुनिए और देखिए - वर्दी की गुंडागर्दी...सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल... एमपी के सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो... होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया... सिवनी की कोतवाली पुलिस, एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होटल मालिक ने टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर 25-25 हजार रुपए मंथली मांंगने का आरोप लगाया है... एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा CSP, टीआई के साथ होटल में 13 नवंबर की शाम ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें SDOP सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं... (सीसीटीवी फुटेज) (बाइट- यश कुमार मेश्राम होटल संचालक) ... सिवनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र... पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग ... दीपक मिश्रा ने युवक को NDPC एक्ट में फंसाने की धमकी दी ... होटल मालिक ने लगाए 25 हजार रुपए महीने की वसूली के आरोप ... पैसे नहीं देने पर पुलिस दे रही कार्रवाई की धमकी... भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सीएम को लिखे पत्र में कार्यवाही की मांग की... (पत्र)0
0
Report
जमशेदपुर में मुफ्त सैलटेक्स निबंधन कैम्प, 25 नवंबर तक 10 से शाम 4 बजे
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यवसायियों का सैलटेक्स विभाग में मुफ्त निबंधन किया जा रहा है. जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है. विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन भी व्यवसायियों का निबंधन सैलटेक्स विभाग में नहीं हुआ है, वे सभी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज 10 बजे से 4 बजे तक निबंधन होगा. जिन भी व्यवसायियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिल्कुल मुफ्त विभाग में करवा सकते हैं. उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि आप अपना निबंधन विभाग में करवा लें और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं.0
0
Report
Advertisement
