icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow10 Aug 2025, 10:01 am

बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन सतर्क, SDM मधुबन ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन। मधुबन तहसील के देवरांचल में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने व सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने अपने कार्यालय में रविवार छुट्टी के दिन भी बैठक कर बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपाल, कानूनगो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर नदियों में जलस्तर पर नियमित रूप से नजर बनाये रखने की जरूरत है। SDM ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ से प्रभावित क्ष
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग पेलसीती के पास बंद, मलबे से यातायात बाधित

Pithoragarh, Uttarakhand:तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पेलसीती के पास बंद तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेलसीती के पास सड़क का एक हिस्सा काली नदी में समा गया है। सड़क टूटने से मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं, पेलसीती के साथ ही मलघाट और गस्कु में भी भारी मलबा आने से सड़क बंद है। मार्ग बंद होने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क खोलने के काम में जुट गई है। तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के चलते आवाजाही पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। पेलसीती के पास सड़क का हिस्सा काली नदी में समा जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसके अलावा मलघाट और गस्कु में भारी मलबा आने से भी यातायात बाधित है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था सड़क खोलने के लिए मौके पर जुटी हुई है। फिलहाल मार्ग कब तक खुलेगा, इसकी जानकारी नहीं है।
0
0
Report

यमुनानगर में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया

Yamuna Nagar, Haryana:सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर यमुनानगर की जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। यमुनानगर मे किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, व्यापारियों और कारोबारियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता, छात्रों को शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ मिलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता की राय जानने के लिए हमारी टीम ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की। आइए सुनते है कि सरकार की योजनाओं के बारे में क्या सोचते हैं यमुनानगर के लोग
0
0
Report

बहराइच में 107 गुम हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए गए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, जनपद के सभी थानों की polícia व सर्विलांस टीम ने बरामद किये 107 गुम हुए मोबाईल फोन, बरामद मोबाइल फोन को उनके मालिकों के हाथों में SP ने सौंपा, गायब फोन को वापस पाकर मोबाईल धारकों के चेहरे पर आई मुस्कान, गायब हुए मोबाईल फोनों को बरामद करने के लिये पुलिस व सर्विलांस टीम ने किया बड़ा काम, बरामद फोन की कीमत आंकी गयी 26 लाख के आसपास, पुलिस लाईन सभागार में 107 मोबाईल धारकों को बुलाकर दिया गया उनका गुम हुआ मोबाईल फोन, SP विश्वजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में 107 मोबाइल मालिकों को दुबारा वापस मिला उनका गायब मोबाईल फोन, बाइट.. SP विश्वजीत श्रीवास्तव
0
0
Report
Advertisement

बैढ़न में यातायात बिगाड़ने वाले ठेले-दुकान हटाने को पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.... बैढ़न में यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरी पुलिस और नगर निगम.... सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड और सब्जी मार्केट में संयुक्त कार्रवाई... सड़क पर फैले ठेले और अस्थायी दुकानों को कराया गया व्यवस्थित... दुकानदारों को सड़क का आवागमन वाला हिस्सा खाली रखने की समझाइश... बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को भी दी गई हिदायत.... यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस-नगर निगम की लगातार निगरानी.... सिंगरौली के बैढ़न शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है। बाजारों में सड़क तक फैल चुके ठेले और अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित कराया गया, वहीं वाहन चालकों को भी बेतरतीब पार्किंग से बचने की हिदायत दी गई.... दरअसल,बैढ़न के सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड और सब्जी मार्केट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित तरीके से ठेले और दुकानें लगाए जाने से रास्ता संकरा हो रहा था। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश दी और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही दुकान और ठेला लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के उस हिस्से को खाली रखने को कहा गया, जहां से लोगों और वाहनों का आवागमन होता है。 वहीं, वाहन चालकों को भी सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू बना रहे。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई。 पुलिस और नगर निगम का कहना है कि शहर के बाजार क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। व्यापारियों, ठेला संचालकों और आम नागरिकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
0
0
Report

जोधपुर निगम चुनाव: CM ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव लड़ने को कहा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महेश्वरी भवन में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले वे प्रदेश संगठन में महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें संगठन के कामकाज और चुनावी रणनीति का अनुभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि निगम चुनाव में किस तरह बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय के साथ काम किया जाए और अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से होती है। यदि संगठन का कार्यकर्ता मजबूत और सक्रिय है तो जीत को कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि निगम चुनाव में एक-एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता यह भावना रखकर मैदान में उतरे कि चुनाव वही लड़ रहा है और हर वोट के लिए पूरी मेहनत करनी है। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और चुनाव से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

टावर लगाने के नाम पर साइबर ठगी: जयपुर में पंजाब से गिरफ्तार आरोपी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगी का एक और शातिर तरीका सामने आया है...सोशल मीडिया पर टावर लगाने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा था... आरोपी खुद को टावर कंपनी का प्रतिनिधि बताता और टावर लगाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था... मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है... पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान समेत कई राज्यों में ठगी के मामले सामने आए हैं... सोशल मीडिया पर टावर लगाने का विज्ञापन, अच्छे किराये का लालच और फिर फर्जी दस्तावेजों के नाम पर ठगी। जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने ऐसे ही साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। मामला 14 जुलाई 2026 को सामने आया, जब परिवादी बाबूलाल जांगिड़ ने टावर लगाने के नाम पर अपने साथ हुई 5 लाख 80 हजार 52 रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिए दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर टावर लगाने का advertisement देता था। लोगों के संपर्क करने पर खुद को टावर कंपनी का प्रतिनिधि बताता और टावर के किराये के नाम पर मोटी रकम देने का झांसा देता। इसके बाद पीड़ितों से AI से तैयार किए गए दस्तावेज, फर्जी एग्रीमेंट और NOC जैसे कागजात तैयार करवाकर भेजे जाते थे। ठगी की रकम हासिल करने के लिए आरोपी दूसरे लोगों के बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद ATM बूथ से ठगी की रकम निकालता था। तकनीकी साक्ष्यों, ATM बूथ के CCTV फुटेज और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और पंजाब के संगरूर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, चेक और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और बैंक खातों से राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर लोगों से ठगी की गई। गिरफ्तार आरोपी 33 वर्षीय दीपक कुमार सुनाम, संगरूर, पंजाब का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से बरामद रकम और दूसरे लोगों के साथ की गई ठगी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। आरोपी की ओर से प्रयुक्त सिम कार्ड और बैंक खाता के खिलाफ मुरलीपुरा के अलावा सूरोठ करौली, सांचौर जालोर, मध्य प्रदेश के रीवा और उज्जैन, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मामले दर्ज है। फिलहाल मुरलीपुरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है... पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में साइबर ठगी से जुड़े और मामलों का खुलासा हो सकता है।
0
0
Report

सीतापुर में पति ने कुल्हाड़ी-ईंट से पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी फैल गई

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी और ईंट से हत्या कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. यह पूरा मामला मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है. आपको बता दें कि फोन पर बात करने से नाराज था आरोपी पति इसके बाद उसने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस की माने तो पत्नी के किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच तेज कर दी है. इस घटना पर ASP दुर्गेश सिंह ने बताया डायल 112 पर हत्या के आरोपी पति ने स्वयं सूचना दी कि मैं अपनी पत्नी को मारा पीटा है जिससे उसकी मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को हिरासत में लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

महोबा के स्कूल परिसर के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत

Mahoba, Uttar Pradesh:पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत, खेलते समय विद्यालय परिसर में बने गड्ढे में डूबकर हुई दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम, एकसाथ परिवार के तीन बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, विद्यालय बंद होने के बाद बाउंड्री वॉल फांदकर परिसर के अंदर खेल रहे थे मृतक, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पानी के गड्ढे में कूदकर निकाले शव, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी पुलिस, चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गाँव स्थित मॉडल स्कूल परिसर की घटना।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में मटेरा थाने की रील सोशल मीडिया पर वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच .मटेरा थाने में बनाई गई रील सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, बहराइच। मटेरा थाने में बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक थाने के परिसर में तेज आवाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने थाने के अंदर ही वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
0
0
Report

उदयपुर में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस ने कार्रवाई, 50 लाख शराब बरामद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया। हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कलड़वास स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम पर दबिश। जहा से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। आरोपी हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान के नकली मोनोग्राम और आबकारी विभाग की फर्जी सील लगाकर उसे महंगी शराब बताकर बेचते थे। पुलिस ने गोदाम और वाहनों की तलाशी में 60 कार्टन अंग्रेजी शराब, 110 बीयर के टीन, दो कार और एक टेम्पो जब्त किया। मौके से 15 फर्जी नंबर प्लेट, नकली मोनोग्राम लगाने की मशीन, स्टीकर और फर्जी होलोग्राम भी मिले। बरामद शराब पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा’ लिखा था। पुलिस ने आरोपी केदार कुमार सेनानी को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
Advertisement

भाटी की जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति: राजस्थान हाईकोर्ट में विदाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में उनका विदाई रेफरेंस आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 3:45 बजे राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य पीठ में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में विदाई रेफरेंस आयोजित होगा। जयपुर पीठ में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता होगी। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी वर्ष 2016 से राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्हें जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का वारंट जारी हो चुका है और वे बुधवार को जम्मू-कश्मीर में राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में लंबे न्यायिक कार्यकाल के दौरान जस्टिस भाटी का जोधपुर सहित प्रदेश के न्यायिक जगत से गहरा जुड़ाव रहा है। विदाई रेफरेंस में न्यायाधीश और अधिवक्ता उनके कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं देंगे।
0
0
Report

किशनगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घासलों की ढाणी और सुरसुरा के बीच हुआ, जहां कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहाँ चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामसिंह बंजारा की हालत देखते हुए उसे अजमेर रेफर किया गया। रामसिंह का अजमेर में उपचार जारी है। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी, वार्ड नंबर 30 निवासी धारा सिंह बंजारा के रूप में हुई है। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रूपनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

खैरागढ़ में राजा बालकदास की 221वीं जयंती पर जय सतनाम का उत्साह

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। राजा गुरु बालकदास की 221वीं जयंती पर खैरागढ़ में ‘जय सतनाम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। राजा गुरु बालकदास समिति केसीजी एवं सतनामी समाज ने भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का समाजजनों ने पगड़ी पहनाकर, फूलमाला व आतिशबाजी से स्वागत किया। समाज को सौगात देते हुए शर्मा ने खैरागढ़ में समाज भवन के लिए 20 लाख और ग्राम मंडला में मॉडल जैतखाम के लिए करीब 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। पंथी नृत्य करने वाली बालिकाओं को 5100 रुपए तथा वेशभूषा-वाद्य यंत्रों के लिए 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा हुई। पत्रकारों से चर्चा में शर्मा ने श्री सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई रद्द होने, पुलिस भर्ती और झीरम घाटी मामले पर सरकार का पक्ष रखा। इसके बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अंबेडकर चौक से गोलबाजार तक ‘जय सतनाम’ गूंजता रहा। बाइट - विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top