icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भदोही में मंत्री की बैठक के दौरान sपा विधायक हंगामा, छात्रों के विरोध

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में प्रभारी मंत्री एके शर्मा की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब सपा विधायक जाहिद बेग नाराज होकर बैठक से बाहर निकल आए विधायक ने आरोप लगाया कि बैठक में भाजपा नेताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और छात्रों पर दर्ज एफआईआर का विरोध करने पर उन्हें हड़काया गया हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया है। वीओ1– दरअसल, मंगलवार को भदोही दौरे पर पहुंचे प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एवं भदोही के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के सभी विधायकों को बुलाया गया था। इसी दौरान सपा विधायक जाहिद बेग भी बैठक में पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही वह नाराजगी जताते हुए बाहर निकल आए बाहर निकलते वक्त अधिकारियों ने विधायक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके विधायक ने आरोप लगाया कि अगर बैठक सिर्फ भाजपा नेताओं के साथ करनी है तो उन्हें बुलाया ही न जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर का विरोध करने पर बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं ने उनसे सवाल-जवाब किए और उन्हें हड़काने का प्रयास किया। बाइट — जाहिद बेग, सपा विधायक वीओ 2– सपा विधायक ने कहा कि भदोही में परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए हैं और वह इसका विरोध करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि चाहे उन्हें जेल ही क्यों न भेज दिया जाए, वह छात्रों के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे ,गौरतलब है कि जिले में काकरोच पार्टी के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता पर कथित हमले के मामले में 10 नामजद और करीब 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपा विधायक जाहिद बेग लगातार इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वीओ 3–वहीं, सपा विधायक के आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने हैरानी जताई उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के सामने बैठक में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अपनी गिरती साख बचाने और अपनी पार्टी में संदेश देने के लिए विधायक जाहिद बेग इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं फिलहाल, प्रभारी मंत्री की बैठक से सपा विधायक के नाराज होकर बाहर निकलने का मामला जिले की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है。 बाइट — दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

हरदोई: बेटे की आत्महत्या के बाद मां ने तीसरी मंजिल से छलांग, मौतें

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई शहर पिहानी चुंगी इलाके में मंगलवार शाम एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। 16 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर बाद जब मां गीता गुप्ता ने बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। बदहवास हालत में वह घर की दूसरी मंजिल से उन्होंने नीचे छलांग लगा दी।इस दर्दनाक घटना में मां और बेटे,दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी निवासी राम प्रकाश गुप्ता का छोटा बेटा हिमांशु घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।दरवाजा खुलते ही यह मंजर देखकर मां गीता गुप्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे की मौत से टूट चुकी मां ने कुछ ही देर बाद तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।इस समय आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि हिमांशु ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस परिवार पर यह दूसरा बड़ा वज्रपात है। करीब डेढ़ साल पहले राम प्रकाश गुप्ता के बड़े बेटे प्रिंस ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब छोटे बेटे और पत्नी की एक साथ मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। पत्नी और बेटे के शव देखकर राम प्रकाश गुप्ता बदहवास हैं, जबकि पूरे इलाके में इस दोहरी मौत से शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report

मथुरा में प्रेमी से बात के दौरान 3 साल के बच्चे की हत्या

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी से बात करने में बाधा बना 3 साल का मासूम, मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप मथुरा。 जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला पर अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। यह वारदात करीब एक माह पहले अंजाम दी गई थी, जिसका खुलासा परिजनों की शिकायत पर सोमवार को हुआ। डायल-112 पर मिली सूचना से हुआ पर्दाफाश घटना की जानकारी तब सामने आई जब छौली गांव निवासी गोविंद गुप्ता ने पुलिस आपातकालीन सेवा (डायल-112) पर सूचना दी कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना बलदेव पुलिस तुरंत गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फोन पर बात के दौरान शोर मचा रहा था मासूम क्षेत्राधिकारी (सीओ) महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना 28 जून की है। आरोप है कि उस दिन महिला अपने कथित प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान उसका तीन साल का बेटा पास में शोर मचा रहा था, जिससे बात करने में बाधा आ रही थी। गुस्से और बौखलाहट में महिला ने बच्चे को चुप कराने के प्रयास में उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सामान्य मौत बताकर करा दिया था अंतिम संस्कार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने परिजनों से झूठ बोला कि बच्चा सो रहा है और उठ नहीं रहा है। परिजन तुरंत मासूम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय परिजनों ने इसे सामान्य मौत समझा और मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया。 पति ने सुनी प्रेमी से बातचीत, तो खुली पोल हाल ही में महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के बीच हुई फोन बातचीत सुन ली, जिसमें बच्चे की मौत का जिक्र हो रहा था। शक होने पर जब परिवार वालों ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पति ने तुरंत थाना बलदेव में अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी。 पुलिस का बयान: क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। "तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" — संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, मथुरा
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में नियुक्ति पर रोक लगाई

Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 लेवल वन में विवादित प्रश्न-उत्तर मामले में अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने यह आदेश मंगलवार को महेन्द्र कुमार व अन्य की याचिका पर दिए। हालांकि अदालत ने बोर्ड को अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को जारी रखने की छूट देते हुए मामले की सुनवाई 10 अगस्त को रखी है। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने गत 6 नवंबर को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन के करीब पांच हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। इसकी लिखित परीक्षा गत 17 जनवरी को हुई। इसके बाद में भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी 15 जून को जारी हुई थी। इसके आधार पर 11 जून 2026 को सलेक्शन बोर्ड ने भर्ती का परिणाम घोषित किया। याचिका में कहा कि इस भर्ती के अंतिम परिणाम में 17 प्रश्न-उत्तर विवादित हैं। इनमें से 11 प्रश्नों को डिलीट कर दिया और बाकी अन्य के उत्तरों को बोर्ड ने सही नहीं माना है। अभ्यर्थियों ने विवादित प्रश्न-उत्तरों के संबंध में आपत्ति भी लगाई, लेकिन उनकी आपत्तियों का निस्तारण विषय विशेषज्ञ की राय के आधार पर सही तरीके से नहीं किया गया। अब राज्य सरकार व बोर्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने जा रहा है। नियुक्ति मिलने के बाद में तीसरे पक्षकार के अधिकार भी सृजित हो जाते हैं। इसलिए भर्ती में नियुक्ति देने पर रोक लगाई जाए। जिस पर अदालत ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है。
0
0
Report
Advertisement

टोंक में झमाझम बारिश से जलभराव: प्रशासन ने मोर्चा संभाला; किसानों को राहत

Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में झमाझम बारिश: गर्मी से राहत, जलभराव ने खोली प्रशासन की पोल, नगर परिषद आयुक्त ने बारिश में उतरकर संभाला मोर्चा एंकर...टोंक में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। वहीं, तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी। तेज बरसात के चलते शहर के कई निचले इलाकों—काली पलटन, काफिला बाजार, मुख्य बाजार, गड्ढा पहाड़िया, रजबन और पुरानी टोंक—में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य बाजार में सड़क पर पानी भर जाने से दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट स्वयं बारिश के बीच फील्ड में पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।उन्होंने नगर परिषद की टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। टीमों ने कई स्थानों पर नालियों की सफाई और पानी की निकासी का कार्य शुरू किया। दूसरी ओर, इस बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खरीफ फसलों की बुवाई और बढ़वार के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ेगी। एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की कमजोर तैयारियां भी उजागर कर दीं। स्थानीय लोगों ने निचले इलाकों में हर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बाइट 01 नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट
0
0
Report

आवास विकास परिषद ने अवैध हेल्पिंग हैंड अस्पताल सील कर मरीजों की शिफ्टिंग कराई

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आवास विकास परिषद् की बड़ी कार्यवाही आवासीय में अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल को आवास विकास परिषद की टीम ने किया सील सीएमओ आगरा की टीम के साथ पहुंची परिषद की टीम ने एंबुलेंस से मरीजों को कराया शिफ्ट बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहा था हॉस्पिटल हेल्पिंग हैंड नाम से हास्पिटल संचालक ने किराए पर लिया था हॉस्पिटल आवास विकास परिषद द्वारा पूर्व में दिये गए नोटिस का भी नहीं दिया गया था कोई जवाब आज परिषद की टीम ने पुलिसबल और परिषद के सचल दल के साथ सीएमओ की टीम रही मौजूद आगरा के सुल्तान गंज की पुलिया के पास स्थित था हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल
0
0
Report
Advertisement

यूपी में लव जेहाद मामले में युवती ने शिकायत की; आरोपी हिरासत में

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में लव जेहाद का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने जनपद के एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने और अब घर लौटकर उससे जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन करने तथा मांस खाने का दबाव बनाने के विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता ठाकुर आज हिन्दू संघटन के पदाधिकारियों व वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई. पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर: शिवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तेजस गिरफ्तार, मामला खुलना शुरू

Saharanpur, Uttar Pradesh:19 वर्षीय शिवा हत्याकांड का सहारनपुर के थाना देवबंद पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पहले तमंचा दिखाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का बदला लेने के लिए तेजस ने अपने साथियों आदी, सूर्यांश और आकाश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। 26 जुलाई की रात आरोपियों ने शिवा को घर से बुलाकर टीचर कॉलोनी के पीछे गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं छिपा दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

जौनपुर में प्रभारी मंत्री ने कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर कड़े निर्देश दिए

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त समीक्षा, बारिश, कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर दिए कड़े निर्देश जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में बरसात के मौसम की तैयारियों, श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, सिंचाई, कृषि तथा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरसात के मद्देनजर उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नगर निकायों को जलभराव की समस्या से निपटने, नालों और नालियों की नियमित सफाई कराने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान तेज करने को कहा। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी कांवड़ मार्गों पर विद्युत लाइनों और पोलों का निरीक्षण कर लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग से उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली और सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को तय रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी है, वहां शीघ्र डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सभी पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य पूरा करने को कहा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
0
0
Report

बागपत में पुलिस-इनामी गोतस्करों से मुठभेड़, तीनों घायल-गिरफ्तार, हथियार बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस और तीन इनामी गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी ₹25-25 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं और इनके कब्जे से अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपानी गांव के जंगल में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों इनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान महबूब, नवाजिश और शब्बीर के रूप में हुई है। तीनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top