icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिड़ावा बस स्टैंड पर पैर फिसले, युवक टायर के नीचे आकर घायल; झुंझुनूं

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा- प्राइवेट बस के नीचे आने से युवक गंभीर घायल बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से टायर के नीचे आए युवक के पैर नूनिया गोठड़ा निवासी संदीप चिड़ावा टाइल्स फैक्ट्री में करता है काम चिड़ावा बस स्टैंड पर घर जाने के लिए बस में चढ़ते समय हुआ हादसा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना घायल को चिड़ावा उपजिला अस्पताल से गंभीर हालत में झुंझुनूं किया रेफर झुंझुनूं जिले के चिड़ावा बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में चढ़ते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। पैर फिसलने से युवक के पैर बस के टायर के नीचे आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की पूरी घटना बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार नूनिया गोठड़ा निवासी संदीप चिड़ावा में टाइल्स फैक्ट्री में काम करता है। वह चिड़ावा से अपने गांव नूनिया गोठड़ा जाने के लिए बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसके पैर बस के टायर के नीचे आ गए। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बारे में बस चालक को जानकारी देने के बावजूद उसने बस नहीं रोकी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया。 बाइट : प्रत्यक्षदर्शी
0
0
Report
Advertisement

मधुबन जलाशय विवाद: ग्रामीणों का बड़ा पलटवार; नोटिस का जवाब, पट्टा रद्द करने की मांग

Saiki, Bihar:स्लग/सारंगढ़: मधुबन जलाशय विवाद पर ग्रामीणों का बड़ा पलटवार; नोटिस का दिया जवाब, मछुआरा समिति का पट्टा रद्द करने की मांग एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जल संसाधन उपसंभाग द्वारा मधुबन जलाशय मामले में 6 ग्रामीणों को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब मामला पूरी तरह गर्मा गया है। नोटिस के जवाब में मधुबन गाँव के दर्जनों ग्रामीण भारी संख्या में अनुविभागीय अधिकारी (जल संसाधन) कार्यालय पहुँचे और अपना लिखित जवाब सौंपा। ग्रामीणों ने विभाग को सौंपे गए जवाब में स्पष्ट किया है कि उन्होंने जलाशय के गेट का दरवाजा नहीं तोड़ा है और न ही वहाँ किसी प्रकार की तोड़फोड़ की है। उन्होंने प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया है। कार्यालय में अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों ने दो टूक माँग रखी कि विभाग या तो किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराए या फिर मछुआरा समिति को व्यावसायिक मछली पालन के लिए जल आवंटन की व्यवस्था रोके। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने संबंधित मछुआरा समिति का पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का भी अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने एक बेहद गंभीर स्वास्थ्य समस्या को उजागर करते हुए बताया कि वे इस जलाशय के पानी का उपयोग पीने के लिए करते हैं। लेकिन मछुआरा समिति द्वारा इसमें व्यावसायिक मछली पालन के कारण लगातार अपशिष्ट पदार्थ डाले जा रहे हैं, जिससे पूरा पानी प्रदूषित होकर पीने योग्य नहीं बचा है। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस और ग्रामीणों के इस तीखे प्रतिवाद के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिके हैं कि जल संसाधन विभाग इस पूरे मामले में आगे क्या निष्पक्ष कदम उठाता है।
0
0
Report

झुंझुनूं के देलसर कलां में सरपंच चुनाव के दौरान मारपीट, न्याय की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं देलसर कलां में मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला तोगड़ा कलां के पूर्व सरपंच समेत 10-15 लोगों पर मारपीट का आरोप विजय खीचड़ के सिर में गंभीर चोट, 10-12 टांके लगे पुलिस पर पीड़ित पक्ष को थाने में बैठाने और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के देलसर कलां गांव में सरपंच चुनाव के दौरान हुए मारपीट के मामले को लेकर तोगड़ा कलां और देलसर कलां के ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे तोगड़ा कलां के पूर्व सरपंच संजू सिहाग, जयवीर घरड़ाना, ओमप्रकाश हुड्डा, कृष्ण बलौदा, रोशन सहित 10-15 अन्य लोगों ने एकराय होकर देलसर कलां निवासी विजय खीचड़ और अन्य लोगों के साथ लाठी, सरियों व लोहे के पाइप से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में विजय खीचड़ के सिर में गंभीर चोट आई और उसके सिर में 10-12 टांके लगे। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की रिपोर्ट थाने में देने के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों को ही थाने में बैठा लिया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने से वे खुलेआम घूम रहे हैं और ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top