281403
मथुराः राम मंदिर के वार्षिक उत्सव पर कोसी में निकाली शोभा यात्रा
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:भगवान श्री राम के मंदिर बनने के उपलक्ष्य में कोसीकला में भी भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकाली गई। इसी के साथ ही कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा भंडारा का कार्यक्रम भी किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया विवाद तेज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा कांग्रेस आमने सामने भाजपा पूर्व अजजा मोर्चा अध्यक्ष और पादप बोर्ड के चेयरमैन ने किया था पोस्ट, पोस्ट में लिखा विश्व आदिवासी दिवस भारत के संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है - जिसे कांग्रेस ने मौका देख लपक लिया कांग्रेस ने उस पोस्ट को आड़े हाथों लेकर जवाबी पोस्ट किया कि भाजपा नेता आदिवासी दिवस नहीं मनाने का ज्ञान दे रहे हैं, जब पूरी दुनिया समाज के सम्मान और अधिकार में यह दिवस मना रही है तो भाजपा नेताओं को आपत्ति क्यों सोशल मीडिया पोस्ट यही तक नहीं रुक बल्कि विकास मरकाम ने फिर एक पोस्ट डालकर यह लिखा कि कांग्रेस को अचानक आदिवासियों की चिंता कब से होने लगी है और उन्हें बाकी पुराने घटनाक्रम का जिक्र भी कर दिया इस तरह आज विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वार देखने को मिली0
0
Report
सेवरही CHC में सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी पर जांच की मांग तेज
Kushinagar, Uttar Pradesh:सेवरही CHC में सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी का आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, दावा किया जा रहा है कि सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी दवाओं की कथित हेराफेरी और ब्लैक मार्केटिंग का मामला सामने आया है, आज सुबह करीब छह बजे अस्पताल के फार्मासिस्ट को बोरी और गत्ते में सामान ले जाते कुछ युवकों द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि संबंधित सामान को बाद में अस्पताल परिसर में ले जाकर छिपाया गया, हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि बोरी में सरकारी दवाएं थीं तो उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और क्या इसके लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई थी। साथ ही अस्पताल के दवा स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध रिकॉर्ड से भी इसका मिलान किए जाने की मांग उठ रही है, स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान दवाओं का स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज तथा अस्पताल से दवाओं के आवागमन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए।0
0
Report
Sonbhadra में तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार किशोर की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बल्कर किशोर को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने बल्कर को पकड़ लिया है। तस्वीरें सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा की हैं, जहां एचपी पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार तीन किशोर डाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बल्कर ने साइकिल सवारों को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बल्कर एक किशोर को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी शिव मंगल की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आशीष कुमार और रूपेश कुमार मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से पुलिस ने बल्कर को पकड़कर कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
एटा में सावन के दूसरे सोमवार पर 24×7 भंडारे का शुभारंभ
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सावन के दूसरे सोमवार से पहले प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण समिति द्वारा लगाया गया कांवड़ियों का 24×7 भंडारे का सेवा शिविर, डीएम अरविंद सिंह ने पहुंचकर कैंप का फीता काटकर विशाल भंडारे का किया शुभारंभ, भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भंडारे कार्यक्रम का किया शुभारंभ, डीएम अरविंद ने सभी कावड़ियों को दी शुभकानाएं और सुरक्षा को लेकर किया निरीक्षण, सोरों लहरा गंगा घाट से जलभरकर आ रहे और जा रहे कावड़ियों का किया निरीक्षण, कावड़ को लेकर अरविंद सिंह बोले कावड़ ये यात्रा का पवित्र माह चल रहा है, जिला प्रशासन ने भव्य तैयारी की गई है और कांवड़ियों के लिए एक विशाल भंडारे का 24×7 का आयोजन किया गया है, वहीं कार्यक्रम के दौरान डीएम अरविंद सिंह सीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।0
0
Report
बिजनौर में गुलदार के डर का अंत, पिंजरे में कैद हुआ बड़ा आतंक
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में कई दिनों से गांवों के आसपास घूम रहे गुलदार की दहशत आखिरकार खत्म हो गई कई दिनों से जिस गुलदार की वजह से ग्रामीणों में डर का माहौल था, अब उसके पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है0
0
Report
शहिद स्मारक के लिए गुलाबराव पाटील का भावुक आह्वान
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील भाषण पॉईंटर. मी स्वतःला या ठिकाणी भाग्यशाली समजतो की शहिदांच्या स्मारका बद्दल जो उपक्रम महाराष्ट्रामध्ये कधी राबवला गेला नाही तो जळगाव जिल्ह्यामध्ये राबवला गेला त्याबद्दल मी त्यांचे सर्वांचे आभार मानतो. काम आयुष्यामध्ये बरीच होतात पण काही काम आहे जीवनाच्या आठवणी देऊन जातात ही शहिदांची स्मारक नाहीये ही ..तर ही स्मारक म्हणजे त्या गावाची देवालय आहे.. आणि त्या देवालयामध्ये अशा देवाला आपण ठेवणार आहोत की ज्यांनी सीमेची तटबंदी ठेवली स्वतःचा प्राण गमवला, पण आपला तिरंगा खाली जाऊ दिला नाही हा उपक्रम म्हणजे ते स्मारक ज्यावेळेस बांधले जाईल तेव्हा त्यांच्या आई-वडिलांना त्याचं निश्चितपणाने मनाला दुःखद असेल पण आनंदही होईल.. पुढच्या पिढीला आणि गावातल्या नागरिकांच्या पिढीलालक्षामध्ये येईल की छाताड्यावर गोळ्या घेऊन ज्याने आपल्या देशाची सेवा करताना आपला जीव कमावला असा हा व्यक्ती होता हे कायम स्मरणात राहावं. अतिरेक्याची गोळी त्याला छातीवर चाटून जाते आणि तो तिरंग्यामध्ये ज्यावेळेस आपल्या घरी येतो त्यावेळेस प्रसंग जर आपल्याला वाटतं त्याला तर सलाम केला पाहिजे ...पण त्यांच्या आई वडिलांना त्याच्यापेक्षा जास्त त्यांनी सलाम केला पाहिजे सैनिक हा साधा नाही, तो घरावर तुळशीपत्र ठेवून काम करतो, तो जातो..पण त्याची पत्नी विधवा होते, आई वडील कसे दिवस काढत असतील याचा विचार करा.. रोड आणि गटारी बांधू पण प्रेरणा देणारी स्मारक बांधले यांचा मोठा अभिमान आणि आनंद आहे. देशाच्या परिस्थितीवर भाष्य... बम इधर भी होगा बम उधार भी होगा लेकीन काश्मीर होगा ..पाकिस्तान नाही होगा..0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, ऑनलाइन चार्ट बंद
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान। 10 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रदेशभर में हड़ताल शुरू होगी। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में लिया फैसला। जयपुर में बस संगठनों की बैठक में बनी सर्वसम्मति। ऑनलाइन बस बुकिंग चार्ट तत्काल बंद रखने के निर्देश। हड़ताल अवधि में नया ऑनलाइन चार्ट नहीं होगा संचालित। चार्ट खुला मिलने पर होगी संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई। बस ऑपरेटरों ने एकजुट होकर संघर्ष का किया आह्वान। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का ऐलान。0
0
Report
नवसारी: चारणवाड़ा से देसी बंदूक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार; हथियार बरामद
Navsari, Gujarat:નવસારીના વાંસદા તાલુકાના चारાણવાડા ગામેથી દેશી બંદૂક સાથે એક પકડાયો વાંસદા પોલીસે ચારણવાડાના ઉપલા ફળિયાના 60 વર્ષીય ફુલજી મહાલાની આર્મ્સ એક્ટ હેઠળ કરી ધરપકડ ફુલજી મહાલા પાસેથી દેશી હાથ બનાવટની બંદૂક, એક લોખંડનો સળિયો અને 8 નંગ છરા કબ્જે કર્યા ચારણવાડામાં જંગલ જમીન મળી હોવાથી જંગલી જાનવરોથી રક્ષણ મેળવવા બંદૂક રાખી હોવાની ફુલજી મહાલાની કેફિયત0
0
Report
सादुलपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता: कुश्ती–कबड्डी समेत रोमांचक मुकाबले
Churu, Rajasthan:चूरू\nविधानसभा-सादुलपुर\nलोकेशन-सादुलपुर\nखेल स्टेडियम में कुश्ती-कबड्डी समेत होंगे रोमांचक मुकाबले\n\nपद्मश्री कृष्णा पूनिया फाउंडेशन की ओर से खेल प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर हुई बैठक\n\nसादुलपुर पद्मश्री कृष्णा पूनिया फाउंडेशन के तत्वावधान में सतीस पूनिया की स्मृति में आगामी 15 एवं 16 अगस्त 2026 को खेल स्टेडियम में विभिन्न ईनामी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खिलाड़ियों के पंजीकरण, खेल मैदान की व्यवस्थाओं, प्रतियोगिताओं के संचालन, अनुशासन, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। तथा स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिता क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का काम करेगी उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और बुजुर्ग दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष अशोक पूनिया, कुश्ती कोच संजीव पूनिया, कबड्डी कोच सरस्वती मुंडे एवं सुनील पूनिया, एथलेटिक्स कोच जसवंत सिंह, वेदप्रकाश रेडु, संदीप भांभू सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।\n\nबाइट: कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र: CAG रिपोर्ट व बिलों पर आज चर्चा
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का कल दूसरा दिन सदन में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बधाई प्रस्ताव पर भी चर्चा जारी रहेगी जो स्पेशल मेंशन के तहत सदस्य अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएंगे CAG की दिल्ली सरकार से संबंधित रिपोर्ट पर भी विधानसभा में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता CAG की रिपोर्ट पेश करेंगी सदन में ‘दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज बिल, 2026’ पेश होगा। कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह विधेयक सदन में पेश करेंगे। ‘दिल्ली बेड एंड ब्रेकफस्ट एस्टैब्लिशमेंट्स (रिपील) बिल, 2026’ पर सदन में विचार और पारित कराने की प्रक्रिया होगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा इस विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश करेंगे।0
0
Report
करनाल में संत रविदास जयंती: कलश वंदन यात्रा में भक्तों का उत्साह
Karnal, Haryana:करनाल । संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस पर करनाल में निकली कलश वंदन यात्रा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत, श्रद्धालुओं ने लिया संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प करनाल , संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में आज करनाल के गांव कम्बोपूरा स्थित संत श्री गुरु रविदास मंदिर में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और संत गुरु रविदास को नमन किया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश धारण कर धार्मिक श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और आपसी प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। हरविंद्र कल्याण ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्यों को भी बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर संत गुरु रविदास जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि 650वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。0
0
Report
मैहर में विजली कर्मचारी पर हमला: तीनों ने पिटाई की, वीडियो सामने, हादसा दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर विघुत वितरण क्षेत्र के हरदासपुर में कर्मचारी से हुई मारपीट, पहले घर में बंद कर की पिटाई फिर बाहर निकाल कर चले लात घूंसे, लाइन बंद करने को लेकर हुआ विवाद, विवाद में तीन लोगों ने मिलकर की पिटाई, पिटाई का वीडियो भी आया सामने, विजली कर्मचारी हुआ गंभीर घायल , घायल का इलाज जारी , मामले को लेकर मैहर थाने में हुआ मामला दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस,0
0
Report
Advertisement
महर के अमरपाटन में जलभराव: बच्चे पानी में तैरते, नगर परिषद पर सवाल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 उमराही बस्ती में इन दिनों हालात कुछ ऐसे हैं कि सड़क पर पानी और पानी में बच्चे नजर आ रहे हैं। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। लेकिन इन हालातों के बीच बच्चों ने भी इसका अपना तरीका खोज लिया। जिस जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है, उसी को बच्चों ने स्विमिंग पूल समझ लिया और पानी में तैरते नजर आने लगे। तस्वीरें देखकर पहली नजर में लग सकता है कि किसी गांव में बच्चों के लिए नया स्विमिंग पूल बनाया गया है, लेकिन हकीकत में यह नगर परिषद की नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये है और आरोप हैं कि बारिश के दिनों में हर सवाल ऐसी स्थिति बनती है कई घरों के तो घुटनों तक पानी भी भर जाता है तस्वीरें सामने आ के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।0
0
Report
गरियाबंद में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर दबने से युवक की मौत — भयावह हादसा
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत। देवभोग थाना क्षेत्र के अमाड गांव का युवक था; गांव से ही उड़ीसा के खपराडिह गांव गया था कृषि कार्य के लिए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। मृतक युवक का नाम महेश्वर नागेश बताया जा रहा है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में नंदिनी-युग की भक्ति और हौसला चमका
Saharanpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच दो नन्हे शिवभक्तों की भक्ति और हौसला हर किसी का ध्यान खींच रहा है। छोटी सी उम्र... लेकिन हौसला आसमान से भी बड़ा... नंदिनी और युग की स्केटिंग कांवड़ में भक्ति भी है और सपनों की उड़ान भी।0
0
Report
Advertisement
