icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
RTRajendra Tiwari7 Sept 2025, 01:30 pm

डीसीए ने युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा ।

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जिले में युवाओं के बीच तेजी से उभरते क्रिकेट टैलेंट को देखते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) ने उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। इस संबंध में आज एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी ने युवाओं के भविष्य को लेकर संगठन की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। विनीत त्रिवेदी ने कहा "हमारा लक्ष्य है कि महोबा के युवाओं को ऐसा प्लेटफॉर्म और प्रशिक्षण दिया जाए जिससे वे न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर पुलिस का महिला सुरक्षा संकल्प: चौमूं में जागरूकता अभियान से सशक्तिकरण

Jaipur, Rajasthan:चौमूं (जयपुर) महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान महिला और बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाया अभियान राधा स्वामी बाग चौमूं में हुआ आयोजित कॉलेज स्कूल के छात्र छात्राएं हुई शामिल DCP वेस्ट प्रशान्त किरण,RPS सुलेश चौधरी ने छात्र छात्राओं दी जानकारी महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 1930, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, POSH एवं POCSO कानून, (She-Box), वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पुलिस की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी एंकर- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस द्वारा "महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान" के तहत सोमवार को राधा स्वामी बाग, चौमूं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण एवं आरपीएस सुलेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 1930, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकार, POSH एवं POCSO कानून, She-Box, वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारीयों ने युवाओं से जागरूक नागरिक बनने और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना रहा। बाइट प्रशान्त किरण DCP वेस्ट
0
0
Report

शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर 334 कार्टन हरियाणा मार्का अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:आबकारी विभाग ने शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर 334 कार्टन हरियाणा मार्का अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। शाहजहांपुर आबकारी पहरा officer धर्मपाल खटाना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से गुजरात की ओर अवैध रूप से शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर 25 जुलाई की रात शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश में, जिला आबकारी अधिकारी ज्ञान प्रकाश तथा आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान ट्रक से 334 कार्टन हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। ट्रक हरियाणा के हेलीमंडी, पटौदी से गुजरात की ओर जा रहा था। आबकारी विभाग ने मौके से सोमदत्त पुत्र ओमप्रकाश और अशोक यादव, दोनों निवासी पटौदी (हरियाणा), को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने ट्रक और अवैध शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

पातड़ां तहसील कर्मी हड़ताल पांचवें दिन जारी: आम जनता को भारी परेशानी

Patran, Punjab:पातड़ां, तहसील कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, लोगों को बिना काम लौटना पड़ा सब-डिवीजन स्तर पर तहसीलपातड़ां, कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी रही, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते दूर-दराज से अपने काम करवाने आए लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, तहसील कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार कर समाधान निकाला जाए। दूसरी ओर, तहसील कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी कार्य ठप पड़े हैं। लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत कर समाधान निकाला जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के गड्ढे से मासूम अव्यान की मौत; निवासियों ने प्रशासन पर सवाल दागे

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की कला धाम सोसाइटी में एक मासूम बच्चे अव्यान की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कार्रवाई की गई है लेकिन इस कार्रवाई को सोसाइटी के निवासी केवल खानापूर्ति बता रहे हैं, उनका कहना है कि प्राधिकरण का कोई बड़ा अधिकारी उनके पास तक नहीं आया और ना ही इस मामले में बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई हुई है क्योंकि सोसाइटी के लोगों को बिना बताए इतना बड़ा गड्ढा खोद दिया गया और फिर लापरवाही से उसे खुला छोड़ दिया गया और उसी ने उस मासूम बच्चे की जान ले ली। अब यह लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इनका कहना है कि इसको लेकर जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत देंगे क्योंकि ऐसी की。
0
0
Report

उदयपुर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर गौहत्या रोकने की मांग

Udaipur, Rajasthan:गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश मे गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग पर आज उदयपुर में सैकड़ो गौ भक्त सड़को पर उतरे। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गौ भक्त के साधु-संतो, गौशाला संचालक और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। शहर के टाउन हॉल प्रांगण से गौ माता के साथ रैली के रूप में गौ भक्त कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और देश में पूर्ण रूप से गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही कलेक्ट्रेट के बाहर गौ भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report

झारखंड ट्रेज़री घोटाला: बड़े अधिकारी बचाए जा रहे, जांच दबाने का आरोप

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, झारखंड में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से ट्रेज़री स्कैम चल रहा है। अब तक ट्रेज़री स्कैम में सिर्फ सिपाहियों पर चार्ज शीट हुआ है और चहेते अफसरों को बचाया जा रहा है। इससे जुड़े मामले में जांच रिपोर्ट आई नहीं है और वित्त मंत्री ने डीडीओ को क्लीन चिट दे दिया है। चारा घोटाले में ट्रेज़री अफसरों को भी दोषी पाया गया था। यहां राज्य सरकार ट्रेज़री गड़बड़ी से जुड़े जांच को दबा रही है। झारखंड में भी चारा घोटाले से बड़ा ट्रेज़री घोटाला को अंजाम दिया गया है। सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ रही है, सिपाही पकड़े जाते हैं, डीएसपी, एसपी पर कार्रवाई नहीं हुई। झारखंड का वित्त नियमावली स्पष्ट कहता है, निकासी के लिए डीडीओ दोषी होंगे। सीआईडी एजेंसी ऑफ चॉइस बन गई है, जिस जांच को दबाना हो, उसे सीआईडी से जांच करवा दी जाती है। झारखंड सरकार के कोषागार संहिता के नियमों की अनदेखी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कोटा बूंदी में अवैध खनन के खिलाफ विजिलेंस की कड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई

Kota, Rajasthan:कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम की बूंदी में लगातार कार्यवाही ! अवैध खनन एव परिवहन अभियान के तहत एडीएम कोटा के निर्देशन में माइन्स फोरमैन गोविंद शर्मा द्वारा अवैध खनन एव परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया गया ! इस दौरान ग्राम हट्टीपुरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी से भरा हुआ पकडा ! वाहन चालक को वैध रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वाहन चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उक्त वाहन को पुलिस थाना बूंदी सदर में सुपुर्दगी में दिया गया ! माइनिंग टीम की सूचना मिलने पर अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया ! उक्त कार्यवाही मे नरेंद्र सिंह मय बॉर्डर होमगार्ड कल्याण सिंह, चंपाराम साथ रहे ! एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया की अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी !
0
0
Report

आस्था कौशिक ने पिंडदान से बेटियों के अधिकार की मिसाल कायम की

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगोई निवासी कृषक स्वर्गीय देवनारायण कौशिक के निधन के पश्चात उनकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली मेधावी पुत्री आस्था कौशिक द्वारा प्रयागराज में विधि-विधान से पिंडदान संपन्न किया जाना श्रेष्ठी कुर्मी समाज के इतिहास में एक क्रांतिकारी और साहसिक कदम है। समाज और पुरोहित वर्ग की तमाम आपत्तियों तथा सामाजिक आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए आस्था ने अपने पिता के उन विश्वास को जीवंत किया, जिसमें वे अक्सर अपनी बेटियों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत और सर्वस्व मानते थे। परिवार के चुनिंदा सदस्यों के संबल और अपने फौजी चाचा के प्रेरणादायी सहकार से पोषित इस निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि अंतिम संस्कार और पिंडदान जैसे उत्तरदायित्व केवल पुत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बेटियां भी समान रूप से अपने माता-पिता के प्रति अंतिम धर्म का निर्वहन कर सकती हैं। यह एक ऐसी प्रेरणास्पद पहल है जो न केवल पितृ ऋण से उऋण होने के पारंपरिक दृष्टिकोण को नया आयाम देती है, बल्कि बेटा-बेटी के भेद को मिटाकर समाज में एक अत्यंत सकारात्मक और प्रगतिशील सोच का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
0
0
Report

गो सम्मान आह्वान: मोदी के नाम स्मरण पत्र सौंपे, केंद्रीय कानून की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:बूंदी, 27 जुलाई। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोभक्तों एवं संत समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से स्मरण पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में अखिल वेदलक्षणा देशी गोवंश की सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा गो पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग दोहराई गई। अभियानकर्ताओं ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन भेजा गया था। अब तक कार्रवाई नहीं होने पर अनुस्मरण पत्र के साथ हस्ताक्षर सूची और दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे गए।
0
0
Report
Advertisement

संसद में पेपर लीक विरोधी बिल के कड़े कानून बनने का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | संसद में आज पेपर लीक विरोधी बिल पर बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने कहा, "2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन मुद्दों को बहुत गंभीरता से लिया गया है और कड़े कानून बनाने के लिए काम किया गया है। प्रधानमंत्री ने अब इन क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक बड़ी टास्क फोर्स बनाई है - ऐसे लोग जिन पर देश को भरोसा है और जिन पर देश को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी का पक्का इरादा और संकल्प है कि एक ऐसा कड़ा कानून बनाया जाए जिसमें कड़ी सज़ा का प्रावधान हो, ताकि कोई भी देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके; किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।
0
0
Report

मो अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा ने उपजिलाधिकारी कालपी को सौंपा

AdityaAdityaFollow11m ago
Orai, Uttar Pradesh:कालपी : मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा ने उपजिलाधिकारी कालपी को सौंपा ज्ञापन कालपी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, जिला जालौन ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के अड़तीस भवनों को तोड़े जाने के आदेश के विरोध में एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान ग्राम सींगनखेड़ा आराजी एक्ट उन्नीस सौ अठावन के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं था। साथ ही यह भी दावा किया गया कि बाद में क्षेत्र को विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था। सपा अल्पसंख्यक सभा ने आरोप लगाया कि भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। संगठन का कहना है कि इस फैसले से गरीब और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अड़तीस भवनों को तोड़ने के आदेश को निरस्त किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और वैधानिक समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाए। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश सहित,वरिष्ठ समाजवादी नेता अमर सिंह चंदेल,शिव बालक यादव,नगर अध्यक्ष अजीत यादव,रामखिलावन यादव,प्रशांत शुक्ला, दर्जनो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा उन्होंने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top