Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj274301

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, संचालक फरार।

Nov 07, 2025 05:54:43
Ghughuli, Uttar Pradesh
सिसवा नगर के शिवम अस्पताल में प्रसव के दौरान परसिया निवासी बबली (35) की ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही फरार हो गए। शुक्रवार भोर में परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोठीभार पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
15
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Nov 07, 2025 08:18:05
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू सूचना: नवजात की संदिग्ध अवस्था में मौत. राजकीय डीबी चिकित्सालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नवजात की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन ने नवजात की गला घोटकर हत्या करने की आशंका जतायी है. मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए नवजात के शव को मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जायेगा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजात के शव को मोर्चरी में रखा है. कोतवाली पुलिस प्रसूता, उसके परिजन और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा संभव हो पायेगा. नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 07, 2025 08:17:50
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 07, 2025 08:17:37
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर मे निजी बसों का संचालन अब होगा नए बस स्टैंड से, जैसलमेर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के यातायात दबाव को देखते हुए लिया महत्वपूर्ण निर्णय जैसलमेर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के यातायात दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समिति ने केंद्रीय बस स्टैंड को जोधपुर-बाड़मेर रोड स्थित रोडवेज आगार डिपो के पास स्थानांतरित करने को मंजूरी दी है। यह कदम शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नगरपरिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि वर्तमान में निजी बसों का संचालन हनुमान चौराहा और एयरफोर्स चौराहा से हो रहा है, जिससे यातायात बाधित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए बाड़मेर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नया निजी बस स्टैंड तैयार किया गया है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी निजी और प्राइवेट बस ऑपरेटरों को सूचित किया गया है कि वे 8 नवम्बर से बसों का संचालन नए स्टैंड से सुनिश्चित करें। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे अब किसी भी गंतव्य जैसे बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद या उदयपुर के लिए यात्रा करने के लिए नए निजी बस स्टैंड, बाड़मेर रोड से ही बस सेवा का उपयोग करें。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 07, 2025 08:17:10
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 07, 2025 08:16:54
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पिंटो पार्क इलाके में हुए जहरीली गैस रिसाव की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO की टीम ने मोर्चा संभाला है। DRDO की विशेषज्ञ टीम आज घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने तुरन्त गैस को न्यूट्रलाइज करना शुरू किया, जिससे घर में फैली जानलेवा फॉस्फीन गैस का प्रभाव खत्म किया जा सके। मकान मालिक द्वारा गेहूं की बोरियों में सल्फास की गोली रखने से उत्पन्न हुई यह जहरीली गैस नमी के कारण फॉसफीन गैस में परिवर्तित हो गई थीं, जिससे 4 साल के वैभव और उनकी 15 साल की बहन क्षमा शर्मा की मौत हुई, उनके माता-पिता का जीवन भी खतरे में है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और DRDO की टीम लगातार घर की निगरानी रखी हुई है। फिलहाल घर को सील किया गया है।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 07, 2025 08:16:33
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 07, 2025 08:15:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही अलग अलग क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन टीम ने की सीलिंग की कार्यवाही आगरा के लोहामंडी वार्ड में दो,शाहगंज में एक,ताजगंज में एक निर्माण पर हुई सीलिंग की कार्यवाही कहीं बिना नक्शा तो कही नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर प्रवर्तन दल टीम की दिखी सख्त कार्यवाही आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुण मौली लगातार मीटिंग कर प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की लिए कर रही निर्देशित प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की सख्ती के चलते प्राधिकरण टीम लगातार कर रही है शहर भर में अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माणों पर कार्यवाही
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 07, 2025 08:15:15
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 07, 2025 08:14:28
Paradeep, Odisha:ସମ୍ବାଦିକଙ୍କୁ ଚୋରା ମଦ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ଆକ୍ରମଣ। ବିଭିନ୍ନ ମାରଣାସ୍ତ୍ରରେ ସଙ୍ଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ ହୋଇଛି। ଗୁରୁତର ସାମ୍ବାଦିକ ରମାକାନ୍ତ ଦାସ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ତାଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ, ଗୋଡ଼୍ ଓ ଅଣ୍ଟାରେ ଲାଗିଛି ଗଭୀର ଆଘାତ। ଗତ କିଛି dିନ ମଧ୍ୟରେ ଦୁଇଥର ଆକ୍ରମଣ କରିଛନ୍ତି ଦୁର୍ବୁତ୍ତ। ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ସମୟରେ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ବାଲିତୁଠ ନିକଟରେ ହୋଇଛି ଆକ୍ରମଣ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ବଡବୁଦା ଗ୍ରାମରେ ଦୀର୍ଘଦିନ ଧରି ଚୋରାମଦ ଓ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ବେପାର କରୁଥିବା ଗୁରିଆ ବେହେରାଙ୍କ ପୁଅ ସୁଶୀଳ ବେହେରା ଓରଫ (ବୁଦା)ଙ୍କ ଆକ୍ରମଣରେ ବାଲିତୁଠ ଅଞ୍ଚଳର ଦୈନିକ ଖବରକାଗଜ ଓଡିଶା ଭାସ୍କର ର ପ୍ରତିନିଧି ରମାକାନ୍ତ ଦାସ ଗୁରୁତର ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ରମାକାନ୍ତ ଏରସମା ରୁ ନିଜ ଗ୍ରାମ ବାଲିତୁଠ କୁ ଫେରୁଥିବା ବେଳେ ଗ-ପୁର୍ ସ୍ଥିତ ପୋସ୍କୋ କଲୋନୀ Nକଟରେ ତାଙ୍କ ମୋଟର ସାଇକଲ କୁ ଧକ୍କାଦେଇ ତଳେ ପକାଇ ସଂଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ପହଞ୍ଚି ବାୟୁ ଦୁର୍ବୁତ ମାନେ ସେଠାରୁ ପଳାଇ ଯାଇଥିଲେ। ରମାକାନ୍ତ କୁ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ କୁଜଙ୍ଗ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଇଛି। ହେଲେ ଗତ ଅକ୍ଟୋବର ୧୨ ଓ ନଭେମ୍ବର ୪ତାରିଖରେ ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ମାଡ଼ମାରିଥିବା ନେଇ କୁଜଙ୍ଗ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରା ଯାଇଥିଲା। ଏହି ଘଟଣାକୁ ଆଧାର କରି ପୁନର୍ବାର ରମାକାନ୍ତଙ୍କୁ ଉପରେ ମାରଣାତ୍ମକ ଆକ୍ରମଣ କରିଛି ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଉକ୍ତ ଘଟଣାକୁ ନେଇ ପୋଲିସ ତଦନ୍ତ chଳାଇଥିବା ଜଣାପଡ଼ିଛି।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 07, 2025 08:14:00
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top