Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226017

किसानों के राहत के लिए योगी का बड़ा फैसला

Nov 04, 2025 05:41:26
Lucknow, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, चावल मिलों को नॉन हाइब्रिड धान कुटाई में 1% रिकवरी छूट अन्नदाता किसानों और राइस मिलों को मिलेगा प्रोत्साहन, रोजगार व निवेश में बढ़ोतरी, योगी सरकार का धान कुटाई पर राहत पैकेज 1% रिकवरी छूट से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी और तेज 13-15 लाख अन्नदाता किसानों और 2000 से अधिक राइस मिलर्स को होगा सीधा लाभ योगी सरकार देगी ₹167 करोड़ की प्रतिपूर्ति प्रदेश में 02 लाख रोजगार के अवसर होंगे सुदृढ़ योगी सरकार का निर्णय लाएगा राष्ट्रीय स्तर पर बचत
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSAURABH SAURABH
Nov 04, 2025 11:12:14
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 04, 2025 11:12:02
Amethi, Uttar Pradesh:ANCHOR- उत्तर प्रदेश की अमेठी जिले में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाएंगे। यह प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 को पूरी होगा। अभियान में जिले के करीब 12 लाख से अधिक मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। फार्म में व्यक्तिगत जानकारी, पता, फोटो के साथ सभी डिटेल भरनी होगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मंगलवार से अमेठी में शुरू कर दिया है। बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाएंगे जिससे फर्जी या पुराने डाटा को हटाया जा सकेगा और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ा जा सकेगा जिसको लेकर अमेठी जिले के करीब 1498 बूथ पर अभियान आज से शुरूनहो गया है। SIR को लेकर अमेठी अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की गईहै। अमेठी जिले में BLO घर-घर पहुंचकर इस अभियान को पूरा करने में जुटी हैं। BLO हर घर में काम से कम तीन बार जाएंगे ताकि जिले का कोई मतदाता छूट न जाए। बाइट- अर्पित गुप्ता- अपर जिलाधिकारी- अमेठी पीटीसी- राहुल शुक्ला अमेठी
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 04, 2025 11:11:40
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 04, 2025 11:11:30
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अब गांव की मिट्टी ने आवाज उठा दी है! कमालगंज क्षेत्र के अदमापुर गांव में जब गंदगी हद से गुजर गई, तो ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। कंधों पर नाराज़गी, हाथों में शिकायत पत्र, और ट्रैक्टरों पर भरी भीड़ – इस नज़ारे ने विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों के होश उड़ा दिए। ग्रामीणों का कहना है – नालियां महीनों से जाम हैं, कूड़ा सड़ता रहता है, मच्छरों का आतंक बढ़ चुका है… लेकिन जिम्मेदार कानों में रूई डालकर बैठे हैं। आज इन हालात से तंग आकर ग्रामीण खंड कार्यालय पहुंचे। बीडीओ तो नहीं मिले, लेकिन बाबू को ज्ञापन जरूर थमा दिया। कहा गया – अगर सफाई नहीं हुई, तो अगली बार प्रदर्शन सिर्फ सामने नहीं, पूरे ब्लॉक में होगा। कर्मचारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है, मगर सवाल अब भी वही — क्या अदमापुर गांव की गलियों में सफाई की हवा चलेगी, या वक्त फिर बस आश्वासनों की धूल उड़ाएगा?
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Nov 04, 2025 11:11:12
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के पूर्व सांसद स्व.रामसजीवन पटेल के पौत्र दीपक किशोर पटेल सपाइयों ने किया स्वागत टॉपलीड -चित्रकूट-पूर्व सांसद स्व. रामसजीवन पटेल के पौत्र दीपक किशोर पटेल के सपा में शामिल होने के बाद चित्रकूट आगमन पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत। इस दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल और पार्टी जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद। जिलाध्यक्ष कहा दीपक के बाबा जी 4 बार विधायक और तीन बार बाँदा लोकसभा से सांसद रहे है। इनके पार्टी में शामिल होने से सपा को मजबूती मिलेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पार्टी में शामिल होकर चित्रकूट पहुचे दीपक किशोर पटेल ने कहा कि वह पीडीए महानायक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते है जिन्होने पार्टी की सदस्यता दिलाई और अब वह समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। 2027 हो या 2029 वह सभी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पार्टी के लोगो को भरोसा दिलाया है कि अब समाजवादी पार्टी कही भी पीछे नही रहेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मुन्ना बाबूजी, डॉ निर्भय सिंह पटेल, रामकिशोर कुरील,राजा यादव, सूरज पटेल, धनंजय पटेल, गुलाब खान समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद। बाइट- दीपक किशोर पटेल सपा नेता बाइट- शिव शंकर यादव जिला अध्यक्ष सपा चित्रकूट
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 04, 2025 11:10:58
Mathura, Uttar Pradesh:यातायात माह नवंबर 2025 का ब्रज रज उत्सव मेला ग्राउंड पर हुआ भव्य शुभारंभ मथुरा, । सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, मथुरा में यातायात माह नवंबर 2025 का आज (मंगलवार) को भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी (DM) चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रज रज उत्सव मेला रेलवे ग्राउंड पर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से फीता काटकर और मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान, मथुरा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा पूरे जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य फोकस सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करना, और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना रहेगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि इस माह में विशेष रूप से अवैध पार्किंग, ओवर-स्पीडिंग, और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। यातायात माह का लक्ष्य आम जनता को सुरक्षित सफर के लिए जागरूक करना और यातायात संस्कृति को बेहतर बनाना है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 04, 2025 11:10:38
Mathura, Uttar Pradesh:दो घंटे बाद तोड़े सात फेरों के सात वचन शादी डॉट कॉम पर तय हुआ था रिश्ता, दूल्हे को रातभर बंधक बनाए रखा मथुरा। दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाने पर सूरत से आई दुल्हन ने शादी के दो घंटे बाद ही सात फेरों के सातों वचन तोड़ दिए। वधू पक्ष ने दूल्हे पर हकीकत छुपाकर रिश्ता करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई लगाई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। रातभर विवाद चला। सुबह दो लाख रुपये दुल्हन पक्ष ने समझौता किया और बरात बैरंग लौट गई। वाकया होली गेट इलाके का है। होली गेट क्षेत्र के एक होटल में सूरत से बेटी की शादी करने आए दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर के रहने वाला दुल्हा बरात लेकर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं। तभी दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोला गया तो उसमें जेवर नहीं देखकर दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मां से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने जेवरों की बात नहीं की थी। इसी पर विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि वह 4 दिन से मथुरा में होटल लेकर ठहरे हुए हैं। दूल्हे ने मथुरा में खुद का घर बताया था, लेकिन वह किराये के कमरे में रह रहा है। उसने अच्छी नौकरी बताई थी, लेकिन प्राइवेट जॉब करता है। रिश्ते के समय दुल्हा पक्ष ने अपनी हकीकत छुपाई। इसी पर दुल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। सभी ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह दूल्हे के दो बहनोई ने उसे बचाया, लेकिन वधू पक्ष वालों ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। खर्च हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रातभर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनोई ने किसी तरह दो लाख रुपये का इंतजाम करके दुल्हन पक्ष को दिया, तब कहीं जाकर दूल्हे को छोड़ा गया। इसके बाद भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की दोबारा पिटाई लगाई। वहीं दूल्हे का कहना था कि शादी से पहले उसकी लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। उसने बताया था कि वह मथुरा में अपनी मां व भाई के साथ किराए पर रहता है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 04, 2025 11:10:16
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में सीएम योगी शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गोरखपुर पहुंचने वाले हैं। दौरे के दौरान वे नगर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले CM योगी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे विरासत गलियारे के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शाहपुर क्षेत्र में बन रहे गोडधईया नाले के कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। गोरखपुर में आज शाम CM योगी का दौरा विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने आज गोरखपुर पहुँचेंगे CM योगी。
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 04, 2025 11:10:09
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर संघ द्वारा समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और राष्ट्रभक्ति की भावना को पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। राजनांदगांव में संघ की जिला इकाई ने प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। जिला संयोजक रेवादास मानिकपुरी ने बताया कि आगामी फरवरी माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत संघ के स्वयंसेवक शहर और ग्रामीण अंचलों में घर-घर पहुंचेंगे। वे लोगों को संघ की सात बिंदुओं पर आधारित गतिविधियों की जानकारी देंगे और भारत माता की तस्वीर एवं संदेश पत्रक वितरित करेंगे। इसके साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु संगोष्ठियों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संघ की योजना है कि समाज की सज्जन शक्ति को संगठित कर देश के विकास और एकता के लिए जनजागरण का वातावरण तैयार किया जाए। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल संघ की गतिविधियों का विस्तार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास है। राजनांदगांव में शुरू हुआ यह शताब्दी वर्ष अभियान आने वाले महीनों में गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचेगा, जिससे हर नागरिक में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकेगा।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Nov 04, 2025 11:09:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top