Back
इंदिरानगर: हंसी-मजाक बना गंभीर, पति ने कहा बंदरिया तो मॉडल पत्नी ने कर ली खुदकुशी पुलिस मामले की छ
Saraiya, Uttar Pradesh
इंदिरानगर: हंसी-मजाक बना गंभीर, पति ने कहा बंदरिया तो मॉडल पत्नी ने कर ली खुदकुशी
पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखनऊ। हंसी-मजाक करना एक हंसते-खेलते परिवार के लिए भारी पड़ गया। पति ने कहा तू बंदरिया है। पति को नहीं मालूम था कि यह बात पत्नी को बुरी लगेगी वह इस कदर आहत महसूस किया कि खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना किसी गैर जनपद की नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाले राहुल अपनी पत्नी तन्नु सिंह हंसी-खुशी के साथ रहते हैं। राहुल पत्नी तन्नु को लेकर सीतापुर एक रिश्तेदार के यहां गए थे। बताया जा रहा है कि दंपति का सफर खिलखिलाहट के बीच गुजर रहा था कि तभी हंसी-मजाक में राहुल ने कहा तू बंदरिया है। राहुल की जुबान से निकला यह शब्द तन्नु को नागवार गुजरा और घर में दाखिल होते ही आत्महत्या कर हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि तन्नु मॉडल थी और चहलकदमी वाली महिला थी, लेकिन उसे कौन-सी ऐसी बात तीर की तरह चुभी कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि तन्नु को मॉडलिंग का शौक था वह बेहद गंभीर रहती थी। लेकिन हंसी-मजाक इतना खतरनाक साबित हुआ कि वह खुदकुशी कर ली। घर में मौजूद घरवालों को लगा कि वह थकी हुई है कमरे में आराम करने गई है, लेकिन परिजनों को नहीं मालूम था कि तन्नु अब इस दुनिया में नहीं है। देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। तन्नु का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 30, 2026 07:35:130
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 30, 2026 07:35:010
Report
CSCharan Singh
FollowJan 30, 2026 07:34:500
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 30, 2026 07:34:190
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 30, 2026 07:33:530
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowJan 30, 2026 07:33:370
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 07:33:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 30, 2026 07:32:550
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 30, 2026 07:32:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 30, 2026 07:32:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 30, 2026 07:32:20Noida, Uttar Pradesh:साध्वी प्रेम बाईसा का परेऊ में अंतिम संस्कार।
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 30, 2026 07:32:080
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 30, 2026 07:31:540
Report