Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226201

लखनऊ राजधानी लखनऊ में नशेड़ियों के द्वारा जला ट्रैफिक पुलिस बूथ। थाना चौक क्षेत्र में आने वाला ट्र

Feb 09, 2026 00:39:48
Saraiya, Uttar Pradesh
लखनऊ राजधानी लखनऊ में नशेड़ियों के द्वारा जला ट्रैफिक पुलिस बूथ। थाना चौक क्षेत्र में आने वाला ट्रैफिक पुलिस बूथ नशेड़ियों के आग तापने के दौरान जला स्थानीय पुलिस का कहना आग ताप रहे नशेड़ीयो के द्वारा जला ट्राफिक पुलिस बूथ कन्वेंशन सेंटर के पास बना ट्रैफिक पुलिस बूथ जला देर रात नशेड़ियों की लापरवाही से जला ट्रैफिक पुलिस बूथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू । थाना चौक क्षेत्र का पूरा मामला
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AKAshok Kumar1
Feb 09, 2026 02:32:30
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा सरकार के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। शर्मा ने कहा है कि ये हादसा भगवान की मर्जी से हुआ है जबकि झूले ठीक-ठाक थे। उन्होंने कि 'सर्टिफिकेशन की जहां तक बात है जितने भी झूले लगे हुए हैं उनका रोजाना प्रशासन की तरफ से सर्टिफिकेशन होता है। हादसे से पहले भी उसका सर्टिफिकेशन हुआ लेकिन परमपिता परमात्मा की कोई ऐसा रहा कि ये हादसा हुआ, जो कि नहीं होना चाहिए था। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा के इस बयान की आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि "हरियाणा सरकार के मंत्री का शर्मनाक बयान कह रहे हैं हादसा सरकार की गलती से नहीं बल्कि भगवान की मर्जी से हुआ। जब डिप्टी कमिश्नर ने झूले फिट होने का फ़र्ज़ी सर्टिफ़िकेट दिया तो FIR अकेले वेंडर पर क्यों? DC सीनियर है, उसके खिलाफ ADC की जांच कमेटी कैसे जांच करेगी? नायब सिंह सरकार सूरजकुंड लापरवाही पर लीपापोती कर रही है।"
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 09, 2026 02:31:00
Baran, Rajasthan:नगरकोट माताजी को चढ़ाई 500 मीटर लंबी चुनरी बारां के शाहाबाद में मां नगरकोट माताजी मंदिर में ग्रामीणों द्वारा 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा तिलगवा गांव से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित तिलगवा गांव के ग्रामीण अपने हाथों में चुनरी लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल नोनेरा, मझारी और मुंगावली होते हुए शाहाबाद पहुंचे। यात्रा के दौरान, महिलाएं, पुरुष और बालिकाएं 'जय माता दी' के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। शाहाबाद स्थित नगरकोट माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और 500 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ चुनरी यात्रा का समापन हुआ।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 02:23:17
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज तहसील के ग्राम गोरा लोकनाथपुर में धार्मिक उल्लास और सनातन परंपराओं की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। गांव के शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार, शनिदेव और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया है। मंत्रोच्चार के बीच आरंभ हुए इस पावन आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया है। आयोजन समिति के अनुसार आगामी सोमवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद विधिवत रूप से मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है, वहीं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे गांव को आस्था के रंग में रंग दिया। 51 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रामगंगा नदी से पवित्र जल भरकर कलश धारण किए। आचार्यों के वैदिक मंत्रों के साथ गंगाजल भरवाया गया, जिसके बाद डीजे पर भक्ति गीतों के बीच कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई शिव मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष से यात्रा का स्वागत किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित विनीत त्रिगुनायत, पंडित उत्तम त्रिगुनायत, पंडित अमित शंखधार, पंडित शिवम शंखधार एवं पंडित सुमित शंखधार द्वारा शुद्ध वैदिक परंपराओं के अनुसार किया जा रहा है। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में ओमप्रताप उपाध्याय, प्रमोद कुमार मिश्रा, बाबूराम कश्यप, नीरेश शर्मा, गणेश कश्यप, गजेंद्र, सोमपाल सिंह, लक्ष्मीदत्त मिश्रा, विनोद शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 02:21:51
uttrapradesh, Uttar Pradesh:मीरगंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नथपुरा निवासी नंद किशोर शर्मा शुक्रवार रात पैदल मीरगंज से अपने गांव जा रहे थे। कस्बा और नथपुरा के बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए। किसी व्यक्ति द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने पर उनका भाई मौके पर पहुंचा और घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज ले गया। सीएचसी में घायल ने अज्ञात लोगों द्वारा पैर में गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटने की बात कही, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से बाइक का टूटा इंडिकेटर मिला, जबकि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। चिकित्सकों ने घायल के पैर में फ्रैक्चर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।एसओ संजय तोमर ने बताया कि युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसकी जानकारी उसके भाई ने भी पुलिस को दी। वहीं घायल ने बरेली जाते समय कुछ मीडिया कर्मियों को गोली मारने की सूचना दी थी। सीओ अजय कुमार ने बताया कि रात्रि में ही वह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक को जाकर देखा। पुलिस जांच में गोली मारने की सूचना फर्जी पाई गई है। युवक बाइक की टक्कर से घायल हुआ था।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 02:02:23
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में शराब तस्करों के खिलाफ मथुरा पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौहझील क्षेत्र से एक ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 403 पेटियां (4836 बोतलें) बरामद की हैं। जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत करीब 33 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से राजस्थान के बाड़मेर निवासी तस्कर अखाराम पुत्र हेमाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक के जरिए पंजाब मार्का शराब की तस्करी कर रहा था। थाना नौहझील पुलिस और स्वाट टीम ने यह गिरफ्तारी बजाना कट चौकी से अलीगढ़ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर की। इस संबंध में सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि थाना नौहझील और स्वाट टीम के द्वारा अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बजाना कट के पास अलीगढ़ मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 4836 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही थी। जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी राजस्थान के बाड़मेर निवासी अखाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बाइट - संदीप सिंह सीओ मांट।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 02:00:15
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत NH-19 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फर्राटा भर रही एक स्विफ्ट कार अचानक धू-धू कर जल उठी। बीच सड़क पर कार को आग का गोला बना देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कारण ओल्ड आरटीओ ऑफिस के समीप हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया था। हालांकि गनीमत यह रही कि जाम में फंसे लोगों ने साहस का परिचय दिया और फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना खुद ही आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 09, 2026 02:00:08
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में कस्बे सहित 44 गांवों को पेयजल सप्लाई देने वाली नागदा बलदेवपूरा पेयजल योजना से आ रहा मटमेला पानी प्यास बुझाने की जगह क्षेत्र में बीमारियां बांटने पर तुला हुआ है जिसके कारण लोगों में आक्रोश पैदा हो रहा है परन्तु अफसोस शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ है। बतादे कि 57 करोड़ की लागत से 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती है जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है परंतु कुछ दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है अभी हाल ही में ठेकेदार के कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते 3 दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रही बाद में विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा पेयजल सुचारू करने को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखने के बाद पानी की सप्लाई शुरू हुई तो अब मटमेला पानी आमजन के लिए मुसीबत बना हुआ है प्लांट से पानी ऐसा आ रहा है जिसे पीना तो दूर आमजन नहाने से भी परहेज कर रहे है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 01:57:29
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top