icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा की जयंती पर बिहार विधानसभा में श्रद्धांजलि समारोह

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा की जयंती के अवसर पर आज बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डॉ. रामवचन राय, विधान परिषद सदस्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और पूर्व मंत्री जनक राम ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा का आधुनिक बिहार के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने बिहार को अलग पहचान दिलाने के साथ-साथ शिक्षा, पत्रकारिता और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. सिन्हा संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष भी रहे थे। 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया की शुरुआत की थी। वहीं, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डॉ. रामवचन राय ने कहा कि डॉ. सिन्हा ने बंगाल से बिहार को अलग करने की मांग के जरिए बिहार की क्षेत्रीय पहचान और अस्मिता को मजबूत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराने पर जोर दिया। साथ ही उनके जीवन और कार्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी बात कही गई।
0
0
Report

बुलेटप्रूफ वाहन वापस, सुरक्षा इंतजाम पर सरकार को सवाल खड़े: अर्जुन मुण्डा

Khunti, Jharkhand:झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने बुलेट प्रूफ वाहन खराब होते रहने पर वापस लौटा दिया है। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी अब बुलेटप्रूफ वाहन के बिना ही क्षेत्र में जा रहे हैं। वहीं बाबूलाल द्वारा खराब हो रहे बुलेटप्रूफ वाहन को लौटाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और खूँटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुण्डा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा ना हो इसके लिए जिम्मेदार है उन्हें यह सब देखना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि सुरक्षा की आवश्यकता है तो देखना चाहिए लेकिन अगर सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है तो वापस ले सकते हैं। लेकिन अगर आवश्यकता है और ऐसी व्यवस्थाएं हैं तो एक व्यवस्था देने में कोताही है। लेकिन इस प्रकार की व्यवस्था का होना सुरक्षा के लिए खतरा है।
0
0
Report
Advertisement

डाबड़ी में दो परिवारों के बीच हिंसक भिड़ंत, पुलिस तैनाती

New Delhi, Delhi:रिपोर्ट — चरणसिंह सहरावत लोकेशन — द्वारका, डाबड़ी थाना क्षेत्र की जेजे कालोनी, बिंदापुर में सोमवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके पर 40 से 50 लोगों की भीड़ मिली। एक घायल नवाब (25) मौके पर मिला, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे जेजे कालोनी निवासी ललित के भाई मदन और नवाब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद नवाब के पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नवाब को निगरानी में रखने के बाद बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला दो परिवारों के बीच आपसी विवाद का है। इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इलाके में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है。
0
0
Report

माता लक्ष्मी की मूर्ति का समापन, हवन के बाद हुई पूर्ण आहुति*

Baisar, Uttar Pradesh:श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति नवयुवक मंगल दल हनुमानपुर के तत्वावधान में माता लक्ष्मी की मूर्ति का समापन, हवन के बाद हुई पूर्ण आहुति* *लेहरा / बृजमनगंज, महराजगंज।* श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति नवयुवक मंगल दल हनुमानपुर के तत्वावधान में आज सायं काल को माता लक्ष्मी की मूर्ति के समापन के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा क्षेत्र में स्थापित माता लक्ष्मी की मूर्ति बैठाई गई थी, जिसका आज सायंकाल के समय हवन इत्यादि करने के बाद पूर्ण आहुति की गई। जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने जमकर हिस्सा लिया और माता जी की विदाई में सम्मिलित होकर समाज के कल्याण के लिए ग्रामीणों के द्वारा पूजा-पाठ कराया गया। *मंगरेपुर में भी हुई पूर्ण आहुति* इसके साथ-साथ ही मंगरेपुर में भी आज माता लक्ष्मी के प्रांगण में हवन इत्यादि कर पूर्ण आहुति की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। *माता लक्ष्मी और गणेश जी की हुई आरती* उसके उपरांत माता लक्ष्मी और गणेश जी की आरती का कार्यक्रम किया गया। आरती के दौरान पूरा पंडाल जय माता दी और जय लक्ष्मी माता के जयकारों से गूंज उठा। *ये लोग रहे मौजूद* इस कार्यक्रम में विष्णु अग्रहरि, विकास अग्रहरि, संजय अग्रहरी, मजनू दिवाकर, राहुल सहानी, शंभू सहानी, प्रदीप सहानी, दिनेश सहानी, मनीष, आदित्य, सूरज, आशीष, शैलेश इत्यादि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजा-पाठ और हवन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन पूजा मंच से पप्पू यादव का सियासी वार: धर्म-हिंदुत्व पर निशाना

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी के गोवर्धन पूजा मंच पर सांसद पप्पू यादव ने धर्म, हिंदुत्व और बीजेपी को लेकर तीखे आक्रमण बोले। धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहा गया, यादव समाज के अपमान का मुद्दा उठाया और उत्तर प्रदेश चुनाव में एकजुट होने की अपील भी की। कार्यक्रम खत्म होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। मुकुंदपुर के गोवर्धन पूजा महोत्सव में यादव समाज की एकजुटता और भगवान श्रीकृष्ण के सिद्धांतों पर चलने की बात कही गई। यादव समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया और आरोप लगाया कि आज भी जगह-जगह यादव समाज को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहा और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने के आरोप लगाए। बीजेपी सरकार को हिंदुओं की सरकार बताने पर सवाल उठे, बिहारियों को गाली दिए जाने और छठ पूजा की तैयारियों पर सरकार के इंतजाम पर भी सवाल उठे। चुनाव में यादव समाज से एकजुट होकर भागीदारी का आग्रह किया गया। गोवर्धन पूजा जैसे धार्मिक आयोजन के मंच से सियासत करना कितना उचित है, यह सवाल उठ रहा है।
0
0
Report

अलीगढ़ में खनन दबदबा: उधार डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मी पीटा

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग खैर में खनन माफिया की दबंगई, उधार डीजल देने से मना करने पर पेट्रोल पंप सेल्समैन को पीटा अलीगढ़-पलवल रोड स्थित अण्डला गांव के पेट्रोल पंप पर दबंगई डंपरों में उधार डीजल डलवाने का बना रहा था दबाव सेल्समैन के मना करने पर गाली-गलौज कर की जमकर मारपीट पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना के बाद पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी, लोगों में दहशत मैनेजर अरविंद कुमार ने पंप मालिक राजकुमार गोयल के साथ कोतवाली में दी तहरीर इंस्पेक्टर खैर राजीव कुमार ने जांच कर वैधानिक कार्रवाई के दिए निर्देश खैर क्षेत्र में खनन माफिया के बढ़ते हौसले से लोगों में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें।
0
0
Report

प्रयागराज पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया; एक युवती बरामद

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मानव तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, शादी विवाह के नाम पर की जाती थी लड़कियों की तस्करी, गैंग की सरगना महिला समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह का तार देश के दूसरे राज्यों में भी आशंका。 मानव तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक युवती की भी बरामदگی की गई है, जिसको बेचने की नीयत से आरोपियों ने कई दिनों से बंधक बनाया था। पुलिस ने करछना इलाके से एक घर के अंदर से बरामद युवती से जब पूछताछ की तो गिरोह को लेकर खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर सक्रिय रहता है, जो घरों से अपने प्रेमी या फिर किसी नाराजगी के चलते भागी होती हैं वह लड़कियां इस गिरोह के निशाने पर रहती हैं। डीसीपी यमुना नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि यह गिरोह लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें शादी विवाह का लालच देता है। जब लड़कियां गिरह के जाल में फंस जाती हैं तो उन्हें पैसों के एवज में दूसरे राज्यों में शादी विवाह के बहाने बेच दिया जाता है। जो लड़कियां शादी का सपना लेकर दूसरे राज्यों में जाती हैं तो वहां उनके साथ देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस के अनुसार वीना उर्फ मालती नाम की गिरफ्तारी महिला इस गिरोह की सरगना है। गिरोह में प्रयागराज के सुनील कुमार पाल और राजेंद्र कुमार भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है, जो लोग भी जांच में गिरोह से संबंध पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top