Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212207

कौशांबी:पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने फीता काट कर किया गौ पूजन

Oct 16, 2025 10:06:40
Babura, Uttar Pradesh
कड़ा (कौशांबी): विकासखंड कड़ा के ग्राम ख्वाचकीमई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पशुओं के इलाज हेतु नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटने के पश्चात गौ पूजन करके शुरुआत की।विभागीय अधिकारी एवं डॉक्टर सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
1
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSanjeev Kumar
Oct 16, 2025 14:30:56
Bhikhi, Punjab:एंकर जिला मानसा के कस्बा भिखी में मानसा के विधायक डॉक्टर विजय सिगला के द्वारा पिछले दिनों में भारी बरसात होने के कारण जो फसल नुकसानी गई थी आज 34 किसानों को मुआवजे के चेक बाटे गए डॉक्टर विजय सिंगला ने बताया भिखी ब्लॉक के तीन गांवों मतटी कला होड़ला कला और हीरो कला गांव के 34 किसानों को पंजाब सरकार की तरफ से पैसा उनके खातों में डाला गया और डॉ विजय सिंगला ने बोलते हुए कहा जिनके घर इस बरसात के कारण गिरे हैं उनको भी पैसा उनके खातों में डाल दिया जाएगा इन किसानों को 5 लाख के करीब की राशि पंजाब सरकार की तरफ से इन किसानों के खातों में डाली गई इस मौके पर एसडीएम मानसा और मार्केट कमेटी भिखी के अध्यक्ष और नगर पंचायत भिखी के प्रधान मौजूद थे बाइट डॉ विजय सिंगला विधायक मानसा
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 14:29:48
Jhansi, Uttar Pradesh:आज जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, झांसी एवं संस्कार संरक्षण समिति के द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय दिव्यांगजन दीपावली मेला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में श्री शिव सिंह उपनिदेशक दिव्यांग कल्याण, श्री एसएन त्रिपाठी उपनिदेशक समाज कल्याण, श्री के.पी. सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, डॉ एस के राय प्राचार्य बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी, एवं सुशील जांगड़े अध्यक्ष संस्कार संरक्षण समिति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मेले में भाग लेने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले दिव्यांगजनो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम का संचालन शिवानी वर्मा द्वारा किया गया साथ ही मदन वर्मा, सरदार अभिजीत, सेजल अग्रवाल, रहे।
2
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 16, 2025 14:24:16
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : कुचामन हत्याकांड के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन गैंगस्टर आनंदपालसिंह के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर परवेज बालिया की कब्जासुदा जमीनों पर चला पीला पंजा डीडवाना उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम मारवाड़ बालिया में पुलिस प्रशासन ओर उपखंड प्रशासन के द्वारा गैंगस्टर के गुर्गे के द्वारा की गई अवैध कब्जा सुदाभूमि को मुक्त कराया गया है कुचामन में रमेश रुलानिया हत्याकांड के बाद पुलिस अब हर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है।फिलहाल हत्याकांड के मुख्य चार आरोपी तो पुलिस की पकड़ से दूर है।लेकिन पुलिस जो भी जिले में हिस्ट्रीशीटर ओर आरोपियों को फॉलो करते हैं। आरोपियों का साथ देते हैं।उन सब पर कार्रवाई कर रही है गैंगस्टर आनंदपालसिंह के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर परवेज बालिया ने शमशान भूमि एवं नाडी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया और प्रशासन ने चेतावनी दी कि जो भी अपराधियों का साथ देगा।अपराधियों से जुड़ा रहेगा।उन सब के ऊपर कारवाई की जाएगी।राजस्थान में भी अब यूपी मॉडल लागू होता हुआ नजर आ रहा है।जिस तरह पिछले दो दिनों से लगातार अपराधियों की जमीनों पर कार्रवाई की जा रही है मौके पर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी,तहसीलदार व्रता अधिकारी धरम पूनिया सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 16, 2025 14:23:55
Churu, Rajasthan:शराब ठेका फायरिंग प्रकरण में बड़ी सफलता मुख्य आरोपी के दो सहयोगी गिरफ्तार, एक को किया निरुद्ध शराब ठेके में हिस्सा लेने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से की थी फायरिंग हथियारों के मामले में मिले महत्वपूर्ण सुराग मुख्य आरोपी को पुलिस करेगी शीघ्र गिरफ्तार सादुलपुर लगभग एक सप्ताह पूर्व शहर के सांखु सर्किल पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों के दो सहयोगियों को हरियाणा के लुहारू थानां क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य सहयोगी को निरुद्ध किया गया है। वही मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और आरोपियों का पीछा कर मुख्य आरोपियों को सहयोग देने वाले दो आरोपीPravin उर्फ खच्चर पुत्र राजेंद्र प्रजापत निवासी लुहारू एवं धनराज उर्फ बाबू पुत्र रामपाल ओढ निवासी लुहारू को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य सहयोगी को पुलिस ने निरुद्ध किया है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को शराब के ठेके पर हिस्सेदारी लेने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो अज्ञात युवकों ने ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग की थी। तथा घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जय यादव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। तथा अलग-अलग टीमें गठित की गईं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों और फायरिंग में प्रयुक्त हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फायरिंग करवाने के मामले में षड्यंत्र रचने वाले मुख्य आरोपी विकास उर्फ पोपट सोलंकी खटीक निवासी लोहारू को चिन्हित कर लिया गया है जिसको पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 16, 2025 14:23:03
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଇଣ୍ଡଷ୍ଟ୍ରିଆଲ୍ ଓ୍ବାର୍କରର୍ସ ୟୁନିୟନ୍ (ସି.ଆଇ.ଟି.ୟୁ), ପକ୍ଷରୁ ପାରାଦୀପ ଏଡିଏମ୍ ଙ୍କ ଜରିଆରେ ଓଡ଼ିଶାର ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ଏକ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି। ଗତ ସେପ୍ଟେମ୍ବର ୨୯ରେ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଅଗଣତାନ୍ତ୍ରିକ ଭାବରେ ଅସମ୍ବିଧାନକ ବିଭାଗ ରେ ଭାରତ ବର୍ଷ ରେ ଥିବା ଫ୍ୟାକ୍ଟ୍ରି ଆଇନ କୁ ପରିବର୍ତ୍ତନ କରାଯାଇଛି। ଯାହା ଫଳରେ ଜଣେ ଶ୍ରମିକ ଦିନକୁ ୮ଘଣ୍ଟା କାମ କରିବା ପରିବର୍ତ୍ତେ ୧୦ଘଣ୍ଟା କାମ କରିବା ପାଇଁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ହୋଇଛି। ଏଥିସହ ମହିଳାମାନେ ମଧ୍ୟ ରାତିରେ କାମ କରିବା ପାଇଁ ସରକାର ଆଇନ ଆଣିଛନ୍ତି। ଏହାକୁ ବିରୋଧ କରି ସି.ଆଇ.ଟି.ୟୁ. ପାରାଦୀପ ପକ୍ଷରୁ ପାରାଦୀପ ଏଡିଏମ୍ ଅଫିସ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ବିକ୍ଷୋଭ ପ୍ରଦର୍ଶନ ସହିତ ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ରେ ଏଡିଏମ୍ ଙ୍କୁ ଏକ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କାରାଯାଇଛି। ସିଆଇଟିୟୁ ଶ୍ରମିକ ବିରୋଧୀ ନିତି ଉପରେ ବିරୋଧ କରିବା ସହ ସରକାର ଯଦିଓ ଏହି ଆଇନକୁ ପ୍ରତ୍ୟାବର୍ତନ ନକରନ୍ତି ସିଆଇଟିୟୁ ଓ ଅନ୍ୟ ସଂଗଠନ ତରଫରୁ ଡିସେମ୍ବର ୩ରୁ ୫ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଓଡ଼ିଶାରେ ବ୍ୟାପକ ଆନ୍ଦୋଳନ ହେବ ବୋଲି ସିଆଇଟିୟୁ ପାରାଦୀପ ତରଫରୁ ଚେତାବନୀ ଦିଆଯାଇଛି。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 16, 2025 14:21:58
Noida, Uttar Pradesh:*अयोध्या दीपोत्सव 2025* *रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान* *राम की पैड़ी पर बनेगा नया ‘सेल्फी प्वाइंट’, जगमग अयोध्या में जीवंत होगी त्रेतायुग की महिमा* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जगमगाएगी अयोध्या, पुष्पक विमान में मोर की राजशाही डिजाइन* *दीपों और लेज़र लाइट के संग पुष्पक विमान में अनुभव करें रामराज्य की दिव्यता* *आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का संगम,दीपोत्सव 2025 का यह दृश्य बना विश्वभर के लिए आकर्षण केंद्र* *रामायण काल की झलक, आधुनिक तकनीक का संगम* त्रेतायुग की उस अलौकिक कथा को, जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, इस दीपोत्सव में वास्तविक रूप में साकार किया जा रहा है। राम की पैड़ी के किनारे बन रहा यह राजशाही लुक वाला पुष्पक विमान अयोध्या की पहचान को नया आयाम देगा। इसकी लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट, और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को ईपीसी सीट पर तैयार किया जा रहा है, जिससे विमान हल्का, आकर्षक और लंबे समय तक संरक्षित रह सके। *आस्था और आकर्षण का संगम ,दीपोत्सव की नयी पहचान बनेगा पुष्पक विमान*
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 16, 2025 14:20:57
Patna, Bihar:पटना के दानापुर में रामकृपाल यादव के नामांकन रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए... बिहार के लोग भी योगी मॉडल को पसंद करते हैं लोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने जो मॉडल लाया है जिससे माफिया और गुंडे बिल में घुस गए हैं हमें वह मॉडल काफी पसंद है बुलडोजर के जरिए तत्काल कार्रवाई वाली मॉडल हमें पसंद है.... ज्यादातर लोगों ने योगी मॉडल को सही बताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ उचित कार्रवाई करते हैं जिस तरीके से माफियाओं के घर पर बुलडोजर चला कर गरीबों के लिए उस पर घर बनवाते हैं बहन बेटियों की इज्जत और सम्मान के लिए माफियाओं पर योगी सरकार जो काम करती है वही काम हर जगह होना चाहिए.... वहीं कुछ लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को भी पसंद करते नजर आए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सुशासन भी हमें काफी पसंद है... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है हर जगह इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण सड़क पढ़ाई युवाओं के लिए रोजगार जैसे साधन मुहैया कराए हैं वह मॉडल भी काफी अच्छा लगता है...
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Oct 16, 2025 14:20:45
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज रिक्शा चालक की बेरहमी से पीट पीटकर शख्स की हत्या सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे देवडू गांव का रहने वाला है मृतक राजेंद्र, रोहतक पीजीआइ में हुई मौत पुलिस ने मामले की जांच शुरू की सोनीपत: सोनीपत में रिक्शा चालक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया। शराब ठेके के सामने रिक्शा चालक राजेंद्र को कई लोगों ने बेरहमी से पिटा जिसके बाद उपचार के दौरान पीड़ित की रोहतक पीजीआइ में मौत हो गई। फिलहाल सेक्टर-27 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजन को सौंप दिया है। सोनीपत के देवदू रोड पर रिक्शा चालक राजेंद्र के साथ दो युवकों का झगड़ा हो गया जिसके बाद राजेंद्र को बुरी तरह पीटा गया तो वह राजेंद्र को उठा कर नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रोहतक पीजीआइ में राजेंद्र की मौत हो गई। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सोनीपत पुलिस पीआरओ रवींद्र ने बताया कि स्वजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 16, 2025 14:20:27
Delhi, Delhi:दिल्ली में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा अब दूर नहीं है और यमुना किनारे इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार श्रद्धालु राजधानी दिल्ली में बहती यमुना नदी के घाटों पर ही छठ मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से छठ पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित श्याम घाट पर स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारी करना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा। श्रद्धालुओं ने यमुना के तट पर दीप जलाकर यमुना मैया की आरती की और छठ पर्व को लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया कि इस बार यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिला पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर यमुना आरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी मनोज मिश्रा ने कहा कि “छठ पूजा स्वच्छता और प्रकृति से जुड़ा पर्व है। हमारा प्रयास है कि पूजा के दौरान यमुना को किसी भी प्रकार से दूषित न होने दिया जाए। हम सुनिश्चित करेंगे कि पूजा भी भव्य रूप से हो और यमुना भी स्वच्छ बनी रहे।” इस मौके पर भाजपा की पूर्व पार्षद रेखा सिन्हा ने भी छठ मैया के पारंपरिक लोकगीत गाकर कार्यक्रम में आस्था और संस्कृति का रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया और घाटों की सफाई की। श्रद्धालुओं का कहना था कि छठ सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। दिल्ली के विभिन्न यमुना घाटों पर आने वाले दिनों में छठ पर्व के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि चार दिवसीय आस्था के इस महापर्व का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और स्वच्छता के साथ किया जा सके।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 16, 2025 14:19:14
Jaipur, Rajasthan:मंत्री हीरालाल नागर देर रात झाड़ आमली पहुंचे। ऊर्जा मंत्री नागर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं और गांव-गांव जाकर ग्राम चौपाल कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया। रात 11:30 बजे तक झाड़ आमली पहुंचे और विद्यालय भवन की छत की जांच की। गांववालों ने स्कूल की घटिया निर्माण की शिकायत की। छत को तुड़वाकर पुनर्निर्माण की बात उठी; सरिया से खुदवाए गए हिस्सों में सीमेंट की जगह मिट्टी और बजरी की जगह क्रेशर डस्ट का उपयोग पाया गया। पुरानी छत पर पिलर लगाकर निर्माण जारी था। मंत्री ने सामग्री के सैंपल लेकर पीडब्ल्यूडी को भेजे, और छत तोड़कर पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। नागर ने कहा कि बच्चों का भविष्य है और गुणवत्ता प्रमुख है; भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, निगरानी बनाए रखना है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top