Back
कानपुर_चोरी का खुलासा,दो शातिर चोर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
कानपुर से बड़ी खबर है, जहां सजेती थाना क्षेत्र में प्रधान के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद किए हैं। दोनों आरोपी रिश्तेदारी के बहाने इलाके में आकर रेकी किया करते थे।
बीते दिनों सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम नादुलपुर में ग्राम प्रधान के घर रात के समय सीढ़ी लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी रिश्तेदारी के बहाने गांव में आकर घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये नकद, 50 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और तीन चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 30, 2025 12:57:430
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 30, 2025 12:57:110
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowDec 30, 2025 12:56:190
Report
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 30, 2025 12:55:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 30, 2025 12:54:450
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 30, 2025 12:54:260
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 30, 2025 12:54:140
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 30, 2025 12:53:340
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 30, 2025 12:51:360
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 30, 2025 12:51:000
Report
ABArup Basak
FollowDec 30, 2025 12:50:500
Report