209303
Rura: तिगाई गांव में श्री विष्णु महायज्ञ के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
Rura, Uttar Pradesh:तिगाई गांव में बाबा ब्रह्मदेव सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के तहत गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक दाऊ जी महाराज ने कृष्ण लीला का प्रसंग सुनाया। कथा सुनने के लिए बच्चों, महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेल्समैन से हुई लूट की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल किया गया गिरफ्तार,
Gonda, Uttar Pradesh:सेल्समैन से हुई लूट की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस, लूट के 19,500/- रूपये व 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाईकिल बरामद बीती रात्रि नगर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दुल्लापुर की तरफ से एक शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लालपुर खालसा तिराहा के पास पंहुचकर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। बीते 4 सितम्बर को अंकित गुप्ता, जो रूद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन है, अपनी दुकान बंद कर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी के साथ अम्बेडकर चौराहे से बालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें रोककर असलहे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के पास मौजूद दुकान के करीब ₹70,000/- नकद लूटकर मौके से फरार हो गए थे।0
0
Report
कैथल राइस मिलर्स की मांगें, सीएमआर एक्सटेंशन और धान खरीद पर सरकार से कार्रवाई
Kaithal, Haryana:कैथल में राइस मिलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक में सीएमआर एक्सटेंशन समेत कई मुद्दों पर मंथन हुआ। एंकर: हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्ज एंड डिलर्ज एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के कोने-कोने से राइस मिलर्स और डीलर्स के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की। बैठक में आगामी धान सीजन को लेकर नई पॉलिसी, सीएमआर एक्सटेंशन, लंबित काम व भुगतान, विभागीय समस्याओं और एफसीआई से जुड़े मामलों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मिलर्स ने कहा कि पिछले सीजन से जुड़े कई मामलों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। जिसमें प्रमुख मुद्दा लगभग 6 लाख मैट्रिक टन का चावल अभी तक मिलों में पड़ा है। जिसके कारण मिलर्स पूरी तरह से अंसमजस की स्थिति में पूरी तरह से असहाय है। ऐसे में नए धान सीजन में दोबारा काम शुरू करने से पहले सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि जब तक सरकार अतिरिक्त सीएमआर की खरीद और राइस मिलर्स की अन्य मांगों को नहीं मानती, तब तक मिलर्स सीएमआर का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएंगे और न ही धान की खरीद करेंगे। उन्होंने कहा कि मिलर्स अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के सामने लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दे अभी लंबित हैं। किसानों व सरकार को पहले ही चेताया है कि क्योंकि धान का सीजन सिर पर खड़ा है, अन्नदाता के मेहनत से पैदावार किए धान की बेकद्री हो इसलिए मिलर्स खरीद एजैंसियों को मिलर्स अपने मिलों के फड किसानों की धान लगवाने के लिए तैयार है और इसमें पूरा सहयोग भी करेंगे। लेकिन वे धान खरीद एजैंसियां ही उसकी देखभाल करेगी। हालांकि, मांगों का समाधान होने तक मिलर्स खुद धान खरीद में भाग नहीं लेंगे। बैठक में प्रदेशभर से आए राइस मिलर्स ने समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के स्तर पर एकजुट होकर निर्णय लेने पर जोर दिया। बैठक में एक आवाज-एक संगठन-एक संघर्ष का संदेश दिया गया। अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि राइस मिलर्स संगठन के बैनर तले अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने के बाद ही आगामी धान सीजन में सीएमआर रजिस्ट्रेशन और धान खरीद को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ खरीद एजेंसी द्वारा खरीदी गई धान सरकारी मापदंडों के अनुसार होनी चाहिए। ब्रोकन 25 प्रतिशत से कम हो, नमी 17 प्रतिशत या इससे कम हो, डैमेज व डिस्कलर 2-2 प्रतिशत से अधिक ना हो, सरकारी मापदंड के अनुसार बड़े पंखा से साफ की हुई धान होनी चाहिए। इस मौके पर मिलर्स कई जगहों से मौजूद थे।0
0
Report
इटावा में स्लीप बस में आग, यात्रियों ने कूदकर सुरक्षित बचाई अपनी जान
Noida, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में स्लीप बस में आग से हड़कंप मचा, बस में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई है, दिल्ली से राठ जा रही थी बस, पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया है। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे की घटना है।0
0
Report
Advertisement
फागी दौरे पर डिप्टी सीएम ने ग्रामीण समस्याओं पर चौपाल में चर्चा की
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) डिप्टी सीएम ने किया फागी का दौरा, फागी के मांदी में संत शिरोमणी धन्ना जी भगत सार्वजनिक प्रार्थना स्थल पर की चौपाल。 डिप्टी सीएम की चौपाल बनी चर्चा का विषय, फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने बताई समस्याएं। निकाय चुनावों को लेकर वार्ड वाइज कर रहे हैं जनसंपर्क, जनता से कर रहे हैं अपील। डिप्टी सीएम ने किया पौधरोपण, प्रकृति के संरक्षण और हरियाली के विस्तार का दिया संदेश। रिटायर्ड एएसपी मोटाराम बेनीवाल ने चौपाल में डिप्टी सीएम से किया संवाद, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।0
0
Report
भर्तृहरि महाराज की 16वीं निःशुल्क पदयात्रा करौली से रवाना, भक्तों की भारी भीड़
Karauli, Rajasthan:भर्तृहरि महाराज भक्त मंडल करौली के तत्वावधान में तीन बड़े स्थित जगदम्बा मंदिर से भर्तृहरि महाराज की 16वीं निःशुल्क पदयात्रा रवाना हुई। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भर्तृहरि महाराज के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और अल्पाहार से स्वागत किया गया। पांचदिवसीय यात्रा का समापन 11 सितंबर को भर्तृहरि महाराज के दरबार में महाआरती और भंडारे के साथ होगा। यात्रा रवाना होने से पहले तीन बड़े स्थित जगदम्बा मंदिर में भक्त मंडल की ओर से पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और विशिष्ट अतिथि कमलेश शर्मा का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद भर्तृहरि महाराज के रथ और ध्वज का पूजन कर आरती की गई। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। भक्त मंडल के अध्यक्ष भूरीलाल प्रजापत ने बताया कि पदयात्रा का तीन बड़े, मसालपुर चुंगी सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुड़ला पहाड़ी में श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पदयात्रा के दौरान पहले दिन नृसिंह मंदिर बांधुआ में रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन धौला कुआं खेड़ला, तीसरे दिन राजकीय विद्यालय भूड़ा और चौथे दिन डाबला विद्यालय में रात्रि विश्राम रहेगा। पांचवें दिन रात्रि विश्राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधौगढ़ में होगा। यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर सचिव गंगाराम प्रजापत सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
सपा बूथ अध्यक्ष के आरोप से गोपालपुर विधानसभा में हंगामा, पुलिस जांच की मांग
Azamgarh, Uttar Pradesh:सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह दूसरे सपा नेता को पहली पसंद बताना सपा बूथ अध्यक्ष को पड़ा भारी, समर्थकों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो वायरल। सपा बूथ अध्यक्ष राहुल यादव के मुताबिक सर्वे में अपनी पसंद बताने के बाद उन्हें फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। इसी मामले में वह दो दिन पूर्व शुक्रवार को अपने विधायक से सीधे बात करना चाहते थे, जहां शाम करीब 5 के बीच गोपालपुर विधानसभा के विधायक नफीस अहमद जनसंपर्क के दौरान अपने समर्थकों और अंगरक्षकों के साथ सैदपुर पहुंचे। राहुल का आरोप है कि उसने विधायक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन विधायक के अंगरक्षकों और समर्थकों ने उसे रोक दिया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, यह पूरी घटना विधायक की मौजूदगी में हुई। लेकिन उन्होंने कथित तौर पर हस्तक्षेप नहीं किया। मामले को लेकर सियासी गलियारों में कटाक्ष भी शुरू हो गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या लोकतंत्र में कार्यकर्ता को अपनी पसंद बताने की भी कीमत चुकानी पड़ेगी? बूथ अध्यक्ष को अपने ही विधायक से बात करनी थी, लेकिन बातचीत से पहले ही समर्थकों और अंगरक्षकों के कृत्य सामने आ गये। घटना के बाद राहुल यादव ने महराजगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो भी थाना प्रभारी और मीडिया को उपलब्ध कराया। हालांकि मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी विधानसभा 2027: भाजपा का ब्लू प्रिंट तैयार, बूथ सहेजने की योजना
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का ब्लू प्रिंट तैयार यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पार्टी पदाधिकारियों को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक बूथ सहेजने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पिछले चुनाव में हारी हुई सीट पर जीत हासिल हो इसके लिए भी पूरा प्लान तैयार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का सारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया। पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्रों और जिलों में जाकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे ताकि हारे हुए बूथों को चिन्हित करते हुए वहां पार्टी को मजबूत किया जा सके। पूरी पार्टी और सरकार को अब जमीन पर उतारने का प्लान तैयार। संगठनात्मक 98 जिलों में जल्द प्रभारी घोषित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी अब लगातार जिलों में प्रवास कर चुनावी तैयारियां करेंगे। आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी के साथ सभी सात प्रदेश महामंत्रियों को एक फार्मेट सौंपा गया है। सभी से सितंबर में कहां-कहां प्रवास पर जाएंगे इसकी प्रस्ताव मांगा गया है। प्रवास औपचारिक नहीं होगा बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा। मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया गया। भाजपा ने कॉकरोच पार्टी के जेन-जी आंदोलन के पलटवार में बूथ तक युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई गयी है। बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र तक टीमों में युवाओं को शामिल किया जाएगा। गांव-गांव और शहरों में गली-गली में युवाओं के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। ऐसे में अब इसी ब्लू प्रिंट से भाजपा 2027 की लड़ाई लड़ेगी。0
0
Report
बिहार में मानसून एक्टिव, 18 जिले बाढ़ से प्रभावित; येलो अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है और राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। इसके बावजूद इस सीजन में अब तक सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश हुई है। बिहार में अब तक 820.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि सिर्फ 531.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और सुपौल में बारिश की चेतावनी है। सुपौल, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा में भारी बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका है। वहीं नेपाल और उत्तराखंड की भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर हैं। राज्य के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 6.65 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। आज तापमान 32 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।0
0
Report
भोपाल: रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर सियासी घमासान जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर सियासी संग्राम जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल जब हिंदुस्तान में लोग कहते थे सुईं बनाना नहीं जानते तब मोदी जी ने कहाँ हम मिसाइल बनाएंगे करोंद के चौराहे पर मिसाइल लगा दो और काजी कैंप पर गिरा दो मैंने भोपाल का काजी कैंप नहीं इस्लामाबाद का काजी कैंप कहा था भोपाल कांग्रेस नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज का बयान इंटरनेट पर सर्च किया कहीं भी इस्लामाबाद में काजी कैंप नाम का इलाका नहीं आपकी सोच और आपका बयान दोनों निंदनीय सरकार को अपना स्टैंड इस मामले पर साफ़ करना चाहिए क्योंकि जिस इलाके में मिसाइल मारने की बात हो रही वो मुस्लिम बाहुल्य0
0
Report
Advertisement
लातेहार बूढ़ा पहाड़ के विकास के लिए सरकार ने बड़े पैकेज की घोषणा
Latehar, Jharkhand:लातेहार बूढ़ा पहाड़ झारखंड के लातेहार और गढ़वा जिलों तथा छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, जो कभी नक्सलियों का सबसे बड़ा गढ़ हुआ करता था। लेकिन झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की कई शहादत के बाद आज नक्सलवाद जैसी समस्या का नस्ताबूत हुवा है। झारखंड सरकार और केंद्र सरकार नक्सलवाद के खात्मे से पहले बूढ़ा पहाड़ और आस पास के इलाकों को विकसित करने को लेकर पैकेज देने के वादे किए थे। लेकिन आज भी बूढ़ा पहाड़ और आस पास के इलाकों में बुनियादी सुविधा से वंचित है सड़क, पूल, पुलिया सहित कई जटिल समस्या आज भी देखी जा सकती है। झारखंड सरकार बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (बीपीडीपी) की मदद से उन लोगों और गांवों का विकास होगा, जो दशकों से सरकारी योजनाओं से वंचित है। इस योजना के तहत लातेहार जिला की अक्सी पंचायत के 11 गांवों का संपूर्ण विकास करने का निर्णय लिया गया था। स्थानीय ग्रामीण ने कहा झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा नक्सलवाद खात्मे को लेकर कहे नक्सल खत्म होने के बाद बूढ़ा पहाड़ और आस पास के क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा लेकिन आज तक बूढ़ा पहाड़ और आस पास क्षेत्रों में बुनियादी सुविधा से वंचित। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा नक्सलवाद खात्मे को लेकर प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से नक्सलवाद खत्म हुआ है। लेकिन आज तक विकास नहीं हुआ है इसकी जानकारी नहीं इसको लेकर लोकसभा के सत्र में मामले को उठाऊँगा। लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि नक्सलवाद की समाप्ति के पास बूढ़ा पहाड़ और आस पास के क्षेत्र को विकसित करने का प्लान तैयार है। जल्द ही बूढ़ा पहाड़ के लातेहार क्षेत्र को विकसित किया जाएगा सड़क, पूल - पुलिया समेत कई जटिल समस्या का निदान किया जाएगा ताकि ग्रामीण की सुविधा मिल सके।0
0
Report
वाराणसी हत्याकांड: विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। • राजातालाब पुलिस की चेकिंग के दौरान भाग रहे आरोपी ने की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली। • घायल आरोपी विवेक चौबे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा गया। • पूछताछ में खुलासा—श्रेया की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर विवेक ने की थी हत्या। • आरोपी विवेक चौबे ने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त 2026 को की थी श्रेया की हत्या। • 18 अगस्त से लापता श्रेया उपाध्याय का शव 20 अगस्त को रोहनिया के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। • आरोपी के कब्जे से 1 देसी तमंचा (.315 बोर), 1 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद। • मामले में साथी आरोपी पुनीत मिश्रा को 24 अगस्त और रामसहाय चौबे को 27 अगस्त को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। • आरोपी के खिलाफ हत्या (बीएनएस धारा 103(1)) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी। • डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान के निर्देशन में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व राजातालाब पुलिस टीम को मिली सफलता। बाइट _ नृपेंद्र, ADCP, गोमती जोन0
0
Report
उज्जैन के रामघाट पर महाकाल राजसी सवारी के दौरान स्वच्छता अभियान जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। महाकाल की राजसी सवारी के अवसर पर रामघाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले, इसके लिए मां शिप्रा तैराक दल ने सफाई अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई की और आसपास जमा कचरे को हटाया। इस दौरान संस्था के सचिव संतोष सोलकी के साथ पप्पू कहार, मन्नू कहार, दीपक कहार, राकेश गोंड सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। राजसी सवारी के दौरान रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ तैराक दल के सदस्यों ने अपना समय निकालकर सफाई की और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सदस्यों का कहना है कि मां शिप्रा के घाटों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर उज्जैनवासी का कर्तव्य है। बाइट - संतोष सोलंकी तेराक0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में स्वाइन फ्लू से देवर-भाभी की मौत; आठ मामले अभी तक दर्ज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में स्वाइन फ्लू से देवर और भाभी की मौत。 दोनों का लखनऊ में चल रहा था इलाज。 देवर भाभी की मौत के बाद मचा हड़कंप。 CHC की टीम ने गांव पहुंचकर 16 लोगों के लिए सैंपल。 53 वारसी एक महिला में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि。 अब तक उन्नाव में आठ मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं。 गंज मुरादाबाद के अटवा बैंक के रहने वाले थे देवर भाभी。0
0
Report
बांसवाड़ा: वार्ड 24 के प्रत्याशी ने QR कोड से समस्याओं के समाधान का दावा किया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव को लेकर शहर में प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी बीच वार्ड 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मयंक जैन ने चुनाव प्रचार का अनूठा डिजिटल तरीका अपनाया है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं को ‘समस्या समाधान’ QR कोड वाले पर्चे वितरित कर रहे हैं। QR कोड स्कैन कर वार्डवासी अपना नाम, मोबाइल नंबर और समस्या की जानकारी फोटो या वीडियो सहित दर्ज कर सकते हैं। प्रत्याशी का दावा है कि शिकायत सीधे उनके पास पहुंचेगी और 48 घंटे में समाधान का प्रयास किया जाएगा।मयंक जैन ने दावा किया कि बांसवाड़ा के 60 वार्डों में इस तरह की डिजिटल पहल करने वाले वे पहले प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की गलियों और प्रमुख स्थानों पर QR कोड स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। साथ ही उनका कार्यालय पांच साल तक जनता के लिए खुला रहेगा। मतदाताओं ने इस पहल को आधुनिक और सराहनीय बताया है।0
0
Report
यूपी विधानसभा 2027 के लिए भाजपा का ब्लू प्रिंट: बूथ तक युवाओं का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का ब्लू प्रिंट तैयार एंकर---यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पार्टी पदाधिकारियों को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक बूथ सहेजने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है पिछले चुनाव में हारी हुई सीट पर जीत हासिल हो इसके लिए भी पूरा प्लान तैयार हुआ है। वीओ---भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का सारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया।पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर नहीं बल्कि क्षेत्रों और जिलों में जाकर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे ताकि हारे हुए बूथों को चिन्हित करते हुए वहां पार्टी को मजबूत किया जा सके। ग्राफ़िक्स इन--- पूरी पार्टी और सरकार को अब जमीन पर उतारने का प्लान तैयार संगठनात्मक 98 जिलों में जल्द प्रभारी घोषित किए जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी अब लगातार जिलों में प्रवास कर चुनावी तैयारियां करेंगे आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे भाजपा के अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी के साथ सभी सात प्रदेश महामंत्रियों को एक फार्मेट सौंपा गया है सभी से सितंबर में कहां-कहां प्रवास पर जाएंगे इसकी प्रस्ताव मांगा गया है प्रवास औपचारिक नहीं होगा बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया गया भाजपा ने कॉकरोच पार्टी के जेन-जी आंदोलन के पलटवार में बूथ तक युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई गयी है बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र तक टीमों में युवाओं को शामिल किया जाएगा गांव-गांव और शहरों में गली-गली में युवाओं के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--यूपी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है।ऐसे में अब इसी ब्लू प्रिंट से भाजपा 2027 की लड़ाई लड़ेगी。 वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
