Kanpur dehat - पुरानी रंजिश में चले लाठी -डंडे, दो युवक हुए घायल
Mawai Mukta, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुर्रा गांव निवाशी नौशाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि अपनी पत्नी के साथ घर पर था। तभी रज्जन, शहीद अरमान अली व एहसान अली ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते हुए मेरे साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने लगे, मुझे बचाने आए छोटे भाई दिलशाद को भी बेरहमी से पीटा, वहीं डेरापुर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
