Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

बाल दिवस पर बेतवा नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन

Nov 15, 2025 12:49:42
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
महिला समाज सेवा समिति, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1965 से संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा के निर्देशन में तारे जमीन पर थीम पर किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक महोदय श्री अनिरूद्ध कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वन्दना तथा वैलकम डांस से किया गया तथा एक जिन्दगी, दादा जी की छड़ी, रघुपति राघव राजा राम आदि गीतों पर डांस प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य नाटिका के द्वारा वृक्षों के संरक्षण हेतु संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा से जागरूक अभिभावक को मंडल रेल प्रबन्धक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की सरहाना की गई।
168
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AMAjay Mishra
Nov 15, 2025 14:52:34
Rewa, Madhya Pradesh:शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी ठेले व्यापरियों के बीच हुए विवाद में एक ठेला व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शहर के संजय गांधी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था और एक आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी बीते दिनों अस्पताल में भर्ती व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई... जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी चोरहटा आशीष मिश्रा का कहना है कि दो ठेला व्यापारियों में ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक की हालत खराब थी जिसे इलाज के लिए संजय गांधी भर्ती कराया गया था बीते दिनों हालत बिगड़ी और दुर्भाग दिवस व्यापारी की मौत हो गई जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है...
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 15, 2025 14:52:19
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में रेलवे ट्रैक पर धरना देने की मंशा से टिगरिया गांव में धरने पर बैठे किसानों का धरना संसद के आश्वासन के 8 घंटे बाद स्थगित हो गया। प्याज पर लगे निर्यात को खोलने या बदले में राहत राशि की मांग के कारण बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रैक के पास टिगरिया गांव में धरने पर बैठे थे। इन किसानों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वह रेलवे ट्रैक पर धरना प्रारंभ कर देंगे। किसान रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंचे इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। लगभग 8 घंटे चला यह धरना सांसद के द्वारा मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करवाने के आश्वासन पर स्थगित हो गया। खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किसानों से बातचीत की उनकी समस्या सुनी और यह तय हुआ कि कम से कम 10 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेगा अपनी समस्या बताएंगे। जरूरत पड़ी तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बातचीत की जाएगी। सांसद के आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल अपना धरना कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया। बाइट, ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद खंडवा हमने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर एक रिपोर्ट तैयार की और यह जानने की कोशिश की है कि प्याज पैदा करने वाले किसान आखिर इतना गुस्से में क्यों है। आईए जानते हैं इन्हीं से...
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Nov 15, 2025 14:51:41
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसे प्रताड़ित करने वाले भाजपा नेता की तलाश तेज कर दी है इसके साथ ही उसके मकान पर हुए अवैध निर्माण कार्य पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है उसके मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया है मंदसौर जिले के सुवासरा में भाजपा के अल्पंख्यक नेता अमजद पठान की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने के बाद सोमवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद परिजनों और हिंदू संगठनों ने सीतामऊ–मंदसौर मुख्य मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी अमजद पठान की तत्काल गिरफ्तारी और उसके अवैध मकान को ढहाने की मांग पर अड़े रहे। यह विरोध करीब आठ घंटे तक चला, जिससे मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही और आवागमन ठप हो गया। स्थिति को देखते हुए सुवासरा, सीतामamau, गरोठ और मंदसौर के कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर तैनात किया गया। एडिशनल एसपी, एसडीओपी, एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते रहे। इसी दौरान प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अमजद पठान के अवैध मकान पर कार्रवाई शुरू कर दी। दो जेसीबी मशीनों की मदद से उसके घर को तोड़ने की बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौजूद रही मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अमजद पठान जैसे भू-माफियाओं की लगातार प्रताड़ना के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था जिसका जिक्र मृतक ने सुसाइड नोट में भी किया हे उसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा फैल गया और बीजेपी नेताओं ओर हिंदू संगठनों ने खुलकर विरोध में भाग लिया। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद देर शाम अधिकारियों ने संगठन के नेताओं और परिजनों की मांगों पर लिखित में कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिवारजन और संगठनों ने आठ घंटे से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद शव को सड़क से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और मुख्य मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Nov 15, 2025 14:51:27
Dindori, Madhya Pradesh:गिरिराज सिंह बिहार के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री डिंडोरी पहुंचे मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि “राहुल गांधी देश के सबसे नाकारा नेता हैं। जहाँ चुनाव में विपक्ष जीतता है वहाँ राहुल गांधी श्रेय ले लेते हैं और जहाँ हार मिलती है वहाँ वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जाता है।” बिहार चुनाव के अलावा केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “बिहार की तरह मध्यप्रदेश में भी इनकी पैठ बढ़ रही है, जिससे सचेत रहने की जरूरत है। हमारी सरकार ने बिहार में घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर करने का काम किया है。” गिरिराज सिंह ने आज़ादी के समय हुए देश विभाजन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “अगर उस समय धार्मिक आधार पर हुई गलती न हुई होती तो आज धर्मांतरण और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियाँ न पैदा होतीं।” उन्होंने ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ जैसी विचारधाराओं को लेकर भी देश को सचेत रहने की अपील की।
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Nov 15, 2025 14:50:22
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के गाँधी उपवन स्थित कम्युनिटी हॉल में आज जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री परमार ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी समाज के प्रति उनके योगदान और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन पर बात की। इसी दौरान उन्होंने समाज सुधारक राजा राममोहन राय को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया गया जिनकी भूमिका महत्वपूर्ण नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के समर्थक थे और मिशनरी ढांचे से जुड़े थे। मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक राजा राम मोहन राय अंग्रेजों के दलाल के रूप में कार्य कर रहे थे और देश की जातियों को तोड़ने का काम कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 15, 2025 14:49:06
23
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 15, 2025 14:48:56
Jasa, Bihar:कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति सामान्य करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। घटना के अगले ही दिन मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुर्गावती और रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी पांच या उससे अधिक लोग एक जगह इकट्ठा न हों। प्रशासन ने किसी भी प्रकार के जुलूस या समूह में निकलने पर सख्त रोक लगाई है。 डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 तथा BNS 163 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य आगामी दिनों में चुनाव परिणाम को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या तनावपूर्ण स्थिति को रोकना है। उन्होंने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च जारी रहेगा。 फ्लैग मार्च दुर्गावती बाज़ार, कई संवेदनशील गांवों तथा मुख्य मार्गों से होते हुए रामगढ़ तक निकाला जायेगा। सुरक्षा बलों की इस मौजूदगी से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और माहौल सामान्य बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा न करें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
48
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Nov 15, 2025 14:48:29
Khunti, Jharkhand:जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू गांव से बिरसा संदेश यात्रा रथ की शुरुआत की। जो पूरे देशभर में भगवान बिरसा मुंडा के संदेश की जानकारी विभिन्न सभी राज्यों में देगी। जो आज बिरसा मुंडा के जन्मभूमि गांव से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रथ में पुष्पार्चन करके रवाना किये । इस दौरान उन्होंने कुछ दूर रथ के आगे चलकर रथ को पूरे देशभर के लिए रवाना किया। इस दौरान झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रथ पर विराजित भगवान बिरसा मुंडा के आ भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा में पूजा कर व पुष्प अर्पित किया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा और उनके परिवार के लोगों ने भी पूजा करके भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। मौके पर, अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के नाम पर बरसा कॉरिडोर का निर्माण के लिए केंद्र सरकार 40 करोड रुपैया प्रदान किया था। जिससे बिरसा मुंडा की जन्म भूमि उलीहातू और कर्मभूमि के सभी स्थानों का विकास किया जाना था। जिसका आज तक निर्माण नहीं हो पाया। उस पैसा का उपयोग नहीं हो पाया। जिससे गांव का विकास होता और गांव के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए एक अच्छा संदेश जाता हूं लेकिन इसका विकास नहीं होना यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषित किया गया है। वही भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर उनके कर्मभूमि का विकास के लिए बिरसा कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए भारत सरकार ने 40 करोड़ रूपया दे चुका है लेकिन अब तक बरसा कॉरिडोर का निर्माण नहीं हुआ है यह दुखद बात है। प्रशासन और राज्य सरकार को चाहिए कि बिरसा कॉरिडोर के निर्माण का कार्य क्षेत्र का विकास के लिए करे। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय जनजातीय प्रमुख संजय राऊत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संदेशों को देशभर में जानकारी देने के लिए बिरसा संदेश यात्रा रथ शुरू किया है। जिस रथ को आज रवाना किया गया। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा रथ को रवाना किया गया जो यह रथ देशभर में भ्रमण करते हुए उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखण्ड देहरादून में जाकर यात्रा सम्पन्न किया जाएगा । यह बिरसा संदेश यात्रा रथ से भिन्न बिरसा मुंडा के बारे लोगों को जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।
59
comment0
Report
Advertisement
Back to top