Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

झाँसी जिला महिला अस्पताल पर भी चला डंडा, व्यवस्थाओं पर आयोग की पैनी नजर

Mar 18, 2026 04:03:46
Jhansi, Uttar Pradesh
झाँसी जिला महिला अस्पताल का महिला आयोग की टीम ने निरीक्षण भी किया, जहां व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं से जुड़े संस्थानों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस पूरी कार्रवाई के बाद झांसी में प्रशासन का रुख साफ नजर आ रहा है अब महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हर स्तर पर गंभीरता दिखाई जाएगी
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 05:32:37
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के देवलाबिहार में कालीसिंध नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप गए। पूरे गांव में गमगीन माहौल है। बताय जा रहा है कि दोनों बच्चे अनमोल और पीयूष मंगलवार शाम करीब 5 बजे से गांव से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिसके बाद आशंका होने पर नदी में खोजबीन की गई। काफी देर की तलाश के बाद रात 10 बजे दोनों बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 05:31:02
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चला बुलडोजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर मंगलवार को भनौता में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भनौता में करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से एक घंटे तक चली।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 05:21:13
Noida, Uttar Pradesh:ECHS कार्ड से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ECHS (एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) कार्ड का फर्जी इस्तेमाल कर निजी अस्पतालों में लाखों रुपये का मुफ्त इलाज कराता था. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड दानिश खान सहित तीन पुरुषों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इलाज के दौरान हुई एक मरीज की मौत के बाद भी उसकी पहचान छिपाए रखी. डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की बेटी शालिनी के नाम के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर गाजियाबाद की तनु नामक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तनु का लगभग 6.50 लाख रुपये का इलाज मुफ्त में कराया गया. हालांकि, 5 अगस्त 2025 को उसकी मौत हो गई. असली पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने फर्जी नाम (शालिनी) पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और शव प्राप्त कर लिया. एसीपी पवन कुमार के मुताबिक, मुख्य आरोपी शिखा सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन तनु गंभीर रूप से बीमार थी और आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात दानिश खान से हुई, जिसने कम पैसों में इलाज का भरोसा देकर किसी और के दस्तावेजों पर भर्ती कराने की योजना बनाई. शिखा ने इस काम के लिए दानिश को मोटी रकम भी दी थी. गिरोह का मास्टरमाइंड दानिश खान और उसका साथी प्रदीप पिछले दो वर्षों से सक्रिय थे. ये अस्पतालों में अपनी ''सेटिंग'' के जरिए बिना मूल दस्तावेजों की जांच के मरीजों को भर्ती करा देते थे. गिरफ्तार आरोपियों में दानिश खान, शिखा, यश और जितेंद्र शामिल हैं. उनके कब्जे से एक आईफोन-15 (जिसमें फर्जी कार्ड के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं) और व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए फर्जी आधार व ECHS कार्ड बरामद हुए हैं. बाइट शक्ति अवस्थी डीसीपी एक अन्य आरोपी प्रदीप की तलाश जारी है. मुख्य आरोपी दानिश पहले भी नोएडा फेस-2 क्षेत्र से जेल जा चुका है. पुलिस अब उन अस्पतालों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जहाँ बिना सत्यापन के भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई.
570
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 18, 2026 05:20:21
khiri, Uttar Pradesh:प्रदेश में अब अंडों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार ने अंडों पर उत्पादन तिथि से लेकर एक्सपायरी डेट तक अंकित करना अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ताजा और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अब बाजार में बिकने वाले हर अंडे या उसकी पैकिंग पर स्पष्ट रूप से यह जानकारी देनी होगी कि वह कब उत्पादित हुआ और कब तक उपयोग योग्य है। इससे लोग आसानी से पहचान सकेंगे कि अंडा ताजा है या पुराना. हाल के समय में बाजार में पुराने और खराब अंडों की बिक्री की शिकायतें सामने आई थीं। कई जगह बिना जानकारी के अंडे बेचे जा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा था। इसी को देखते हुए यह सख्त नियम लागू किया गया है। पशुपालन विभाग इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारी कर रहा है। अंडा विक्रेता ने बताया कि एक अंडा 10 से 15 दिन में खराब हो जाता है और अगर उसे कोल्ड स्टोरेज में रखा गया तो एक से डेढ़ महीने चलता है लेकिन खाने योग्य नहीं रह जाता हमें जितनी जरूरत होती है उतना ही स्टॉक लाते हैं और 2 दिन में खत्म कर देते हैं अंडा खरीद रहे लोगों ने कहा कि सरकार का ये अच्छा कदम है अगर अंडा महंगा भी मिलेगा तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते。
532
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 05:19:51
Noida, Uttar Pradesh:जेवर एयरपोर्ट के पास बुलडोजर जेवर एयरपोर्ट के पास बुलडोजर चलाकर 350 करोड रुपए की जमीन कब्जा मुक्त जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया ।इस दौरान 74 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस जमीन की कीमत करीब 350 करोड रुपए बताई जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसीईओ राजेश कुमार और विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस जेवर एयरपोर्ट के पास दयांतपुर गांव पहुंची, जहां पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था ।कुछ लोगों के द्वारा बाउंड्री वॉल की गई थी और कुछ लोगों के द्वारा अवैध निर्माण करके प्राधिकरण की जमीन को कब्जे में लेकर रखा था। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए इस सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया । प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी को चेतावनी दी कि प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त किया जाएगा और उसके अलावा कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
468
comment0
Report
Advertisement
Back to top