Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamia Masjid Bamloora इफ्तार पार्टी: समुदाय में एकता और भाईचारे की मिसाल
WMWaqar Manzoor
Mar 18, 2026 05:20:44
A grand Iftar party was organised by local residents at Jamia Masjid Bamloora in the Bamloora area of Ganderbal. The event witnessed the participation of hundreds of residents, including elders, youth, and children, who gathered to break their fast together, reflecting a strong sense of unity and brotherhood during the holy month of Ramadan. Renowned Islamic scholar Molana Abdul Qayoom graced the occasion and addressed the gathering. In his speech, he highlighted the spiritual significance of Ramadan, urging people to strengthen their faith, help the needy, and promote communal harmony. Special prayers (duas) were offered for peace, prosperity, and the well-being of the people of the region. Locals appreciated the initiative, stating that such gatherings help in strengthening social bonds and spreading the message of compassion and togetherness.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 18, 2026 06:17:44
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण। अल्पसंख्यक मामलात के ACS अश्विनी भगत ने किया निरीक्षण। परिवर्तनियों से फोन पर सीधा संवाद कर, समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समाधान के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन आमजन की समस्या के समाधान के लिए वरदान साबित हो रही है। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर, संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान ACS भगत ने स्वयं परिवादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि परिवादियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरणों के निस्तारण की औसत अवधि, लंबे समय से लंबित मामलों और संतुष्टि श्रेणियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के संयुक्त सचिव असलम शेर खान, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अतिरिक्त निदेशक अबू सूफियान चौहान, मदरसा बोर्ड के secretary चेतन चौहान, आरआईएसएल के समूह महाप्रबंधक जीके शर्मा, सहित राजस्थान संपर्क पोर्टल व अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 18, 2026 06:17:02
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के चोरनिया गांव में पुलिस की गोली से एक शख्स की मौत हो गयी है. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी टीम पर हमला हो गया, जिसे लेकर आत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिससे एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद गाँव में तनावपूर्ण माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अ Ajay कुमार के घर में अचानक पुलिस घुस गयी और उन्हें पकड़कर ले जाने लगी. परिवार के लोगों ने उसे रोकना चाहा तो पुलिस गाली गलौज करने लगी और फायरिंग कर दी. पड़ोसी जगतवीर राय ने टोका तो पुलिस ने उसे गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पुलिस जिस अजय कुमार के घर में घुसी थी, उन पर कोई भी आरोप नहीं हैं. वहीं मृतक जगतवीर राय के बेटे ने बताया कि पुलिस बगल के घर में घुसकर गाली गलौज और फायरिंग कर रही थी; मेरे पिता पेशाब करने के लिए उठे थे तो उन्होंने देखा तो पुलिस को टोका, जिससे थानाध्यक्ष राजा सिंह ने जगतवीर राय को गोली मार दी. वहीं पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्को एक्ट के आरोपी भिखारि राय के घर पुलिस पहुँची थी, तभी असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसे आत्मरक्षा में गोली चलाने के कारण घटना घटी है. ग्रामीण इस आरोप को सिरे से नकार रहे हैं. मौके से अधिक जानकारी दे रहे हैं मणितोष कुमार
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 18, 2026 06:16:26
Alwar, Rajasthan:अलवर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 150 सिलेंडर जब्त अलवर जिले में गैस की किल्लत की शिकायतों के बीच जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ क्षेत्र के धनखेड़ा जातपुर गांव में एक झोपड़ी के आस खड़ी गाड़ी से करीब 150 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई अवैध भंडारण और नियमों की अनदेखी की सूचना के आधार पर की गई। दरअसल, हाल ही में जिले में गैस की कमी को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। कलेक्टर ने स्वयं भी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया था, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसी क्रम में जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके से जब्त किए गए सिलेंडरों में भरे हुए और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं। अधिकारी अभी इस संदर्भ पूरी जानकारी जुटा रहे है जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 18, 2026 06:15:32
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल मामला सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने धरने पर बैठकर विरोध जताया विधायक मंजू चौधरी ने भी गोकुल सेतिया की मांग का समर्थन किया और कांग्रेस कार्यालय पहुंची विधायक मंजू चौधरी ने कहा पार्टी नेतृत्व से उनके वोट को लेकर भी स्थिति साफ करने की मांग की मंजू चौधरी ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को वोट दिखाया था और उनके वोट में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन इसके बाद उनका नाम भी मीडिया में कैंसिल वोट विधायकों में चलाया जा रहा है मंजू चौधरी ने कहा मेरी भी मांग है पार्टी के नेता जिन विधायकों के वोट कैंसिल और क्रॉस हुए हैं उनके नाम सभी को बताएं
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 18, 2026 06:15:24
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली)......राजस्थान के बानसूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर न केवल ग्रामीणों बल्कि जनप्रतिनिधियों तक को गुमराह कर दिया। बानसूर के नांगल भाव सिंह गांव निवासी निशांत कुमार ने दावा किया था कि उसने UPSC परीक्षा में 899वीं रैंक हासिल की है। इस दावे के बाद गांव में खुशी का वातावरण बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी, जुलूस निकाला और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कई जनप्रतिनिधि भी उसे बधाई देने पहुंचे। लेकिन जब इस दावे की पड़ताल की गई, तो पूरी कहानी उलट गई। जांच में सामने आया कि जिस 899वीं रैंक का दावा किया जा रहा था, वह किसी अन्य उम्मीदवार की थी, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है। निशांत कुमार ने एक जैसे नाम का फायदा उठाकर खुद को चयनित उम्मीदवार के रूप में पेश किया। जब एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन किया गया। स्कैनिंग के बाद जो जानकारी सामने आई, वह एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद जब रोल नंबर को UPSC की आधिकारिक सूची में जांचा गया, तो वह सफल उम्मीदवारों में शामिल नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि युवक ने केवल प्रारंभिक परीक्षा दी थी, लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ। अपने झूठ को सच साबित करने के लिए उसने एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ तक की। 6 मार्च को परिणाम घोषित होने के बाद गांव में निशांत के घर पर भारी भीड़ जुटी थी। उसे कंधों पर बैठाकर जुलूस निकाला गया और मंच से उसने अपनी संघर्ष कहानी भी सुनाई। उसने सफलता का श्रेय परिवार, दोस्तों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को दिया था। मामला सामने आने के बाद अब यह सिर्फ झूठा दावा नहीं, बल्कि दस्तावेजों में छेड़छाड़ और लोगों को गुमराह करने का गंभीर मामला बन गया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है और आगे कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 18, 2026 06:06:06
Chittorgarh, Rajasthan:राजधानी रायपुर में नगर निगम के बजट को लेकर हलचल तेज हो गई है। महापौर परिषद यानी MIC की बैठक में अहम चर्चा के बाद अब निगम का बजट 30 मार्च को पेश किया जाएगा। बैठक में शहर के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और वित्तीय स्थिति पर विस्तार से मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि इस बार बजट में शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था, पानी, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस रहेगा। निगम प्रशासन का दावा है कि बजट को जनहित और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। अब 30 मार्च को पेश होने वाले इस बजट पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसी से तय होगा कि आने वाले साल में शहर की दिशा और विकास की गति क्या होगी।
350
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 18, 2026 06:05:20
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियो ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को श्मशान भूमि की बदहाल स्थिति के संबंध में अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले की अधिकांश ग्राम सभाओं में स्थित श्मशान भूमि की अत्यंत दयनीय स्थिति है। श्मशान भूमि वर्षों से उपेक्षित हैं, न तो नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। कई स्थानों पर अवैध कब्जे भी हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से सटे ग्राम चिड़ियादाह का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां श्मशान भूमि पर झाड़-झंखाड़ और गंदगी का अंबार है। जिसके चलते अंत्येष्टि के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं है। अगर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करे तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में डीएम को ज्ञापन देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ये मांग की गई कि जनपद की सभी श्मशान भूमि की जांच कराई जाए। अवैध कब्जों को हटाया जाए और नियमित साफ-सफाई कराई जाए
308
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 18, 2026 06:05:10
Dhamtari, Chhattisgarh:12वीं की छात्रा ने जहर सेवन कर इलाज के दौरान मौत धमतरी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां 12वीं कक्षा की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर सेवन कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के सिवनीखुर्द गांव का है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय कुमारी दीपिका पटेल, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी, अपने घर के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाई गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी जिला अस्पताल धमतरी
207
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 18, 2026 06:04:41
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी विधायक राहुल बच्चा सोनकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें कहा- हमारा दुश्मन अपरकास्ट नहीं दुश्मन वो हैं जो संविधान से ज्यादा सरिया कानून को तवज्जो देते हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ तो योगी-मोदी से चाहिए, लेकिन उनके रहनुमा खामेनेई हैं। भाजपा विधायक ने कहा- आरक्षण जिसके चलते आज हम विधायक हैं। हम सभी को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण मिलता है। उनको भी ये कुछ नहीं समझते हैं। विधायक ने कहा- अगर हम टुकड़ों में बंट गए, जातियों में बंट गए तो हम दुनिया की सबसे खतरनाक ताकत से लड़ नहीं पाएंगे। विधायक 1 मिनट 49 सेकेंड का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें कहा- यह कोई छोटी घटना नहीं है, ये हम सभी के लिए भविष्य का आइना है। हम सभी को ध्यान रखना पड़ेगा और जागरूक रहना होगा। जो जातियों के ठेकेदार घूम रहे हैं, उनसे सावधान रहना पड़ेगा। वो बार-बार आपको बताएंगे कि अपरकास्ट आपका दुश्मन है, लेकिन अपर कास्ट आपका दुश्मन नहीं है। दुश्मन वो हैं, जो पूरी दुनिया के दुश्मन हैं। भारत के संविधान से ज्यादा अपने सरिया कानून को तवज्जो देते हैं, जो कहते हैं- खामेनेई हमारा रहनुमा था। उत्तर प्रदेश और भारत को चलाने वाले सीएय योगी और पीएम मोदी और देश की सरकारें कभी उनकी रहनुमा नहीं रहे। लेकिन उन्हें सरकार की सारी योजनाओं का लाभ चाहिए। उन्हें आयुष्मान कार्ड चाहिए, उन्हें सिलेंडर चाहिए, उन्हें आवास योजना चाहिए, उन्हें शौचालय चाहिए, उन्हें किसान सम्मान निधि चाहिए, उन्हें विधवा पेंशन चाहिए, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन चाहिए उन्हें सब कुछ इसी सरकार से चाहिए।
242
comment0
Report
Advertisement
Back to top