Back
हिंदी राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु रेलवे कर्मियों को किया गया सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh
आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन (रिपोर्टिंग/ऑडिटिंग) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आज झाँसी मंडल में भारत सरकार के गृह मंत्रालय (राजभाषा विभाग) द्वारा निर्धारित राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यालयीन कार्य में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया ।राजभाषा पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हिंदी भाषा के संवर्द्धन, प्रचार-प्रसार एवं आधिकारिक कार्यों में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्होंने राजभाषा नीति का प्रभावी रूप से पालन करते हुए ।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com