284001
झांसी में रिकॉर्ड, आयुष्मान भारत योजना के तहत 100 सफल जोड़ प्रत्यारोपण
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 100 सफल जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन कर डॉ. संजय त्रिपाठी ने कीर्तिमान रचा। चिरंजीव मेडिकल सेंटर के डॉ. त्रिपाठी को डीएम अविनाश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह सम्मान दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जर्जर स्कूल भवन पर नो एंट्री, शिक्षा विभाग ने लिया सुरक्षा कदम
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर जी मीडिया की खबर का हुआ असर, जर्जर स्कूल भवन की खबर चलने के बाद जागा शिक्षा विभाग, CBEO पवन कुमार जाट ने जर्जर भवन का किया निरीक्षण, जर्जर भवन पर नो एंट्री लिखवाकर शुरू की कार्रवाई, दीवारों पर लिखा गया 'भवन जर्जर है', पेड़ों के नीचे बच्चों को दी जा रही शिक्षा, शाहपुरा के जाजै खुर्द स्थित महात्मा गांधी स्कूल का है मामला। शाहपुरा स्थित जाजै खुर्द के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर जी मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया, खबर चलने के बाद सीबीईओ पवन कुमार जाट ने विद्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए, निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन की दीवारों पर 'भवन जर्जर है' लिखवाया गया तथा मुख्य प्रवेश पर 'नो एंट्री' अंकित कर आमजन और विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, साथ ही भवन के चारों ओर रस्सी बांधकर उसे सुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया, भवन की खराब स्थिति के कारण विद्यालय में बच्चों को पेड़ों की छांव में पढ़ाई करवाई जा रही है, सीबीईओ पवन कुमार जाट ने ग्रामीणों से चर्चा कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया, गौरतलब है कि जाजै खुर्द स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन की स्थिति को लेकर जी मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
नहरी पानी नहीं मिलने पर किसान महापड़ाव के साथ बड़ा आंदोलन की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:जिले के केशोरायपाटन में धान की सूखती फसल को बचाने के लिए किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने गुड़ला टोल पर महापड़ाव डाल दिया और पूरी रात मेगा हाईवे पर डटे रहे। प्रशासन के साथ देर रात हुई वार्ता के बाद आंदोलन को आज की बैठक तक स्थगित किया गया है। किसानों का कहना है कि यदि आज संभागीय आयुक्त के साथ होने والی वार्ता में उनके पक्ष में फैसला नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर नहरी पानी नहीं मिलने से हजारों बीघा धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।0
0
Report
भिवंडी में भारी वर्षा से जलभराव, तीन बत्ती मार्केट में दुकानदारों को भारी परेशानी
Thane, Maharashtra:काल संध्याकाळपासून सुरू असलेल्या रिमझिम ते मुसळधार पावसामुळे शहरात ठिकठिकाणी पावसाचे पाणी साचले आहे. सखल भागात पाणी साचल्याने जनजीवन विस्कळीत झालंय. काल संध्याकाळपासून भिवंडी शहरात पावसाने जोर धरला आहे. सुरुवातीला रिपरिप सुरू होती, पण नंतर जोरदार पाऊस कोसळू लागला. सलग पडणाऱ्या पावसामुळे शहरातील अनेक सखल भागात पाणी साचलं आहे. परिणामी नागरिकांना घराबाहेर पडताना आणि ये-जा करताना मोठ्या अडचणींना तोंड द्यावं लागत आहे. शहरातील प्रमुख बाजारपेठ असलेल्या तीन बत्ती भाजी मार्केटमध्ये पावसाचे पाणी साचल्याने व्यापारी आणि ग्राहकांची मोठी गैरसोय झाली. अनेक दुकानांसमोर गुडघाभर पाणी साचल्यामुळे बाजारातील ये-जा पूर्णपणे विस्कळीत झाली. याशिवाय शहरातील इतर सखल भागांमध्येही अशीच परिस्थिती पाहायला मिळत आहे. पावसामुळे अनेक मुख्य रस्त्यांवर पाणी साचल्याने वाहनचालकांची तारांबळ उडाली. काही दुचाकी बंद पडल्या, तर पादचाऱ्यांना पाण्यातूनच वाट काढावी लागली. हवामान विभागाने पुढील काही तास पाऊस सुरू राहण्याचा अंदाज वर्तवला आहे. महापालिकेने सखल भागातील नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन केलं आहे. तर भिवंडी शहरात पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झालंय. तीन बत्ती सारख्या बाजारपेठेतही पाणी साचलंय. प्रशासनाने पंप लावून पाणी उपसण्याचं काम सुरू केलंय.0
0
Report
Advertisement
लोनी में भूमाफियाओं के कब्जे पर प्रशासन ने पीड़ित का प्लॉट वापस दिलवाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में भूमाफियाओं के चुंगल से लगातार सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। इसके अलावा दबंगों द्वारा कब्जा की जा रही जमीनों को भी पीड़ितों को वापस दिलवाई जा रही है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में वृद्ध व्यक्ति एवं उसकी पुत्री को प्रशासन ने उनका प्लाट वापस दिलवाया है। वृद्ध व्यक्ति माता प्रसाद उपजिलाधिकारी लोनी के समक्ष उपस्थित होकर बताया गया कि उसकी पुत्री के डीएलएफ अंकुर विहार प्रेम विहार स्थित प्लाट पर कुछ दबंग किस्म के व्यक्तियो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा हमे प्लाट पर जाने नही दे रहे है व धमका रहे है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर जॉच करायी गयी। जॉचोपरान्त तथ्य सही पाये जाने पर प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहॅुचकर शिकायतकर्ता के प्लाट को कब्जा मुक्त कराया। उपजिलाधिकारी लोनी दीपक ने बताया कि तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नही होने दिया जायेगा तथा भविष्य में भी अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव क्षेत्र में मकान छज्जा गिरा, बुजुर्ग महिला घायल—हताहर दर्द नहीं
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग दुबे का पड़ाव क्षेत्र मे मकान का एक हिस्सा गिरा 20 साल पुराने मकान का छज्जा अचानक गिरा। छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल。 अस्पताल में घायल महिला का उपचार जारी, हालत गंभीर0
0
Report
IDFC AU फर्जीवाड़े: IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 169 करोड़ गड़बड़ी पर CBI रिमांड
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग IDFC First और AU Small Finance Bank फर्जीवाड़े से जुड़ी खबर इस मामले में CBI की ने गिरफ्तारी के बाद निलंबित IAS प्रदीप कुमार को पंचकूला CBI कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने CBI की दलीलें सुनने के बाद आरोपी IAS प्रदीप कुमार का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है प्रदीप कुमार 30 जून को निलंबन के साथ ही रिटायर हुए हैं और CBI ने उन्हें गिरफ्तार किया है हरियाणा के इतिहास में प्रदीप कुमार पहले ऐसे IAS हैं जिन्हें retirement day पर गिरफ्तार किया गया है इसी डर में आईएएस ने पंचकूला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है, 2 जुलाई को सुनवाई होगी प्रदीप कुमार पर आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के करोड़ों रुपए IDFC बैंक और AU Small Finance Bank के खातों में जमा कराए गए दोनों खातों से रकम 'स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट', 'SRR प्लानिंग गुरुजी', 'कैपको फिनटेक' और 'RS Traders' जैसी शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दी गई सूत्रों के अनुसार CBI जांच से पता चला है कि शेल कंपनियों से निकाली गई राशि आरोपी ने तत्कालीन चेयरमैन और अन्य लोगों में रिश्वत के रूप में बांटी थी प्रदीप डागर ने अग्रिम जमानत याचिका में खुद को निर्दोष बताते हुए तत्कालीन चेयरमैन आईएएस विनीत गर्ग पर जिम्मेदारी डाली है प्रदीप कुमार का आरोप है कि IDFC बैंक में खाता भी चेयरमैन के निर्देश पर खोला गया था और 143.87 करोड़ रुपए निवेश की मंजूरी चेयरमैन ने दी थी IAS प्रदीप डागर के आरोपी बनने के कारण ग्रेच्यूटी रोक दी है और केस के निपटारे तक उन्हें प्रोविजनल पेंशन मिलेगी प्रदीप कुमार डागर 31 अगस्त 2022 से 2024 तक सदस्य सचिव पद पर थे जाँच में सामने आया खाते को खोलने और पैसा ट्रांसफर करने की फाइलों को प्रदीप कुमार डागर ने ही मंजूरी दी थी और ट्रांसफर किए गए 169 करोड़ रुपए में से एक रुपए की भी FD नहीं बनाई गई और पूरा पैसा गायब कर दिया गया प्रदीप कुमार पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के सदस्य सचिव रहते हुए 169 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप हैं इस मामले में सीBI हरियाणा के 3 IAS को गिरफ्तार कर चुकी है और अब भी 5 CBI की रडार पर है0
0
Report
Advertisement
छूटने के बाद अवसाद से 42 वर्षीय ने आत्महत्या, अलवर में शव फंदे पर मिला
Alwar, Rajasthan:नौकरी छूटने के बाद अवसाद से 42 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो बडाया मेडिकल के पीछे सिद्धार्थ विहार का निवासी था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया. एनईबी थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह के अनुसार, सिद्धार्थ उद्योग नगर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था, लेकिन करीब दो महीने पहले उसकी नौकरी चली गई थी. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि नौकरी छूटने के बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था. बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.0
0
Report
भिवानीHKRN स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन संकट: चार महीने से वेतन नहीं, आंदोलन तेज
Bhiwani, Haryana:भिवानी 4 महीने से वेतन नहीं, भिवानी में सड़कों पर उतरे HKRN स्वास्थ्य कर्मचारी। भिवानी में वेतन को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल, CMO को सौंपा ज्ञापन 234 स्वास्थ्य कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन जारी करने की मांग वेतन नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी बच्चों की फीस और राशन के लिए तरसे कर्मचारी, सरकार से लगाई गुहार 'चार महीने से नहीं मिला एक भी रुपया'—HKRN कर्मचारियों का बड़ा आरोप CMO कार्यालय के बाहर गरजे स्वास्थ्य कर्मचारी, जल्द वेतन देने की मांग फैमिली आईडी के नाम पर वेतन रोकने का आरोप, कर्मचारियों में भारी रोष भिवानी में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, कर्मचारियों की 2 घंटे की हड़ताल 'अब आर-पार की लड़ाई होगी'—यूनियन ने सरकार को दी चेतावनी वेतन संकट पर भड़के HKRN कर्मचारी, बोले—अब नहीं मिला पैसा तो अनिश्चितकालीन आंदोलन Anchoring : हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी एचकेआरएन के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। करीब चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की, जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। वीओ-1 भिवानी के नागरिक अस्पताल और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। वीओ-2 प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बकाया मानदेय जारी करने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर ने किया। उन्होंने कहा कि जिले के करीब 234 कर्मचारी पिछले चार महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भागपूर्ण है। वीओ-3 दीपक तंवर ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने, राशन खरीदने, दवाइयों का खर्च उठाने और बिजली के बिल भरने जैसी बुनियादी जरूरतों का भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार तकनीकी कारणों और फैमिली आईडी अपडेट करने जैसे बहाने बनाकर कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है, जबकि कर्मचारी पहले भी कई बार अपनी फैमिली आईडी अपडेट करवा चुके हैं। वीओ-4 कर्मचारियों का कहना है कि सीएमओ के निर्देश पर वे एक बार फिर अपनी फैमिली आईडी अपडेट करवाने को तैयार हैं, लेकिन यह उनका अंतिम प्रयास होगा। यदि इसके बाद भी बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वीओ-5 प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एचकेआरएन कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं हुआ और जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो जिले के अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि अब केवल सांकेतिक विरोध नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है। यदि समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं एक बड़े आंदोलन की वजह से प्रभावित हो सकती हैं। बाइट : दीपक तंवर, जिला प्रधान, हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन, सुखदर्शन सरोहा, लोकेश कुमार धर्मवीर भाटी0
0
Report
गोविन्द गुरु विश्वविद्यालय स्थापना दिवस: पुनिया ने शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा कदम कहा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के 11वां स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में राजयसभा सांसद डॉ सतीश पुनिया ने शिरकत की. कुलपति ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर बीजेपी के नेता और विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे. पुनिया ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए यह एक बड़ा कदम है, और इससे इस क्षेत्र के छात्रों को काफी सुविधा मिल रही है. उन्होंने हरियाणा और राजस्थान जल समझौते पर कहा कि यह समझौता शेखवती क्षेत्र के लिए यादगार समझौता है; इससे क्षेत्र की जल की समस्या दूर होगी. इसके अलावा पुनिया का बीजेपी पदाधिकारीयों ने भी स्वागत किया.0
0
Report
Advertisement
अलवर में युवक पर चाकू हमला, पेट में घाव गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
Alwar, Rajasthan:अलवर में युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर घायल अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी जोहड़ के पास बीती रात एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके पेट में टांके लगाए गए。 घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना, एनईबी थाना और अखेपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायल युवक से घटना की जानकारी ली。 घायल युवक की पहचान धीरज जाटव निवासी दिल्ली दरवाजा के रूप में हुई है। धीरज ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम अपने घर से चार दोस्तों के साथ यह कहकर निकला था कि वह बड़ौदा मेव में एक शादी में जा रहा है। लौटते समय उसके दोस्तों ने उसे फोन कर खुदनपुरी बुलाया。 धीरज के अनुसार, वहां पहले से चार युवक चाकू लेकर खड़े थे, जिन्होंने उस पर हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू मार दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह अन्य साथियों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा और इलाज कराया。 फिलहाल पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
आगरा ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 50 चालान वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई 50 से अधिक चालान वाले वाहनों के पंजीकरण होंगे निरस्त जनवरी 2026 से 12 मई 2026 तक लगभग 672 वाहन ट्रैफिक पुलिस ने किए चिन्हित एडीसीपी ट्रैफिक की तरफ से RTO अधिकारियों को भेजा गया पत्र ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण और वाहन पंजीकरण निरस्त करने के लिए भेजा गया पत्र आगे भी इसी तरह ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चलेगा यातायात पुलिस का हंटर एडीसीपी ट्रैफिक अलका ने दी जानकारी0
0
Report
हमीरपुर में पारिवारिक विवाद: साधू वेशधारी ने खुद को चाकू घोंपा, अस्पताल भर्ती
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: पारिवारिक विवाद में साधू वेशधारी ने खुद के पेट में चाकू घोपा, खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का किया प्रयास, परिजनों ने घायल साधू वेशधारी को अस्पताल में कराया भर्ती, पेट में चाकू घुसाए साधू के एडमिट होने से डॉक्टर हैरान, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद साधू को कानपुर रेफर किया, साधू वेशधारी ने परिजनों पर समय से खाना ना देने और देखरेख न करने का आरोप लगाते हुए आहत होकर खुद को मारा चाकू, घायल के पुत्र ने साधू वेशधारी पर ग्रामीणों और परिजनों से आएदिन झगड़ा करने का लगाया आरोप, ललपुरा थाना क्षेत्र के भुजपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
गोंडा से संभल तक बुलडोजर की दहाड़, सड़कों पर चौकसी तेज
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से संभल तक फिर बुलडोजर की 'दहाड़'0
0
Report
लखीमपुर खीरी में नव-विवाहित की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पढुवा थाना इलाके के पठानपुरवा में नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
बेगूं में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी, चाकू से वार; आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:बेगूं थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मांड़ना गांव के पास मंगलवार देर रात दो दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदला। कोटा से सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए निकले 38 वर्षीय गौरव चतुर्वेदी की उनके ही दोस्त कमल सिंह राठौड़ ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरव के बाथरूम जाने के दौरान पीछे से उस पर कई वार किए गए। घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
