Back
सिटी कोतवाली गेट पर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट,दस महिलाएं गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Sultanpur, Uttar Pradesh
जौनपुर।शहर के सिटी कोतवाली गेट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाओं के गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच पहले गाली-गलौज हुई, इसके बाद एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी उग्र थी कि मौके पर मौजूद लोगों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि वे न्याय की मांग को लेकर कोतवाली आई थीं, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को पीड़ित बताया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
वहीं घटना के संबंध में सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया इन दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा था और यह दोनों पक्ष कोतवाली आ रहा है किसी दौरान हो गई जिसके कारण कोतवाली गेट पर भी दूर-पक्ष में मारपीट कर दिया फिलहाल कुल 10 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वही दो महिलाएं मारपीट में घायल भी हुई है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 04, 2026 04:02:420
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 04, 2026 04:02:240
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 04, 2026 04:02:120
Report
RSRandhir Singh
FollowFeb 04, 2026 04:01:590
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 04, 2026 04:00:480
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 04, 2026 04:00:350
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 04, 2026 04:00:200
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 04, 2026 03:49:040
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 04, 2026 03:48:360
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 04, 2026 03:48:210
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 04, 2026 03:48:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 03:47:530
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 04, 2026 03:45:390
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowFeb 04, 2026 03:45:250
Report
0
Report