Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस में सवर्ण संगठनों की पदयात्रा पर रोक, UGC बिल के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात

Feb 07, 2026 07:56:12
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद और अन्य सवर्ण संगठनों द्वारा यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। यह पदयात्रा हाथरस से दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास तक जानी थी। सुबह से ही आगरा रोड पर शहीद पार्क के आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पदयात्रा में शामिल होने की घोषणा करने वाले जन संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरिया को भी उनके कंचन नगर स्थित घर पर नजरबंद किया गया। आगरा रोड पर शहीद पार्क के सामने एसडीएम सदर राजबहादुर और सीओ सादाबाद अमित पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया के घर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण की मौजूदगी में भी पुलिस बल तैनात था। जब अध्यक्ष ने अकेले झंडा लेकर पदयात्रा शुरू करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहां पर कुछ पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई।पंकज धवरिया ने अकेले ही नारेबाजी करते हुए कहा कि यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पदयात्रा को जबरन रोका है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है, इसलिए किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। घटना के बाद अध्यक्ष पंकज धवरिया अपने घर के बाहर अकेले धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनसे मिलने आए कुछ लोगों को भी वहां आने से रोका। आगरा रोड और कंचन नगर सहित आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। खुफिया तंत्र भी इस पर निगाह रखता रहा कि आखिर इस पदयात्रा और प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल होने आ रहा है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Feb 07, 2026 10:34:27
Noida, Uttar Pradesh:पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया, \"कूनो में पांच शावकों के जन्म का स्वागत है। आशा की विरासत आगे बढ़ रही है - भारत उसके पांच प्यारे शावकों का स्वागत करता है! प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है क्योंकि नामीबियाई चीता और दूसरी बार माँ बनी आशा ने 7 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों का आठवां सफल जन्म है - यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू की गई और पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.\"
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Feb 07, 2026 10:32:52
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में विकसित हो रहा एकीकृत मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य बहु-मोडल परिवहन के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इस परियोजना से माल ढुलाई की दक्षता बढ़ने, परिवहन लागत में कमी आने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा क्षेत्र में दीर्घकालिक आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना के लिए कुल 886 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई थी, जिसमें से लगभग 698 एकड़ भूमि राज्य सरकार द्वारा परियोजना के लिए गठित विशेष प्रयोजन इकाई को हस्तांतरित की चुकी है। यह भूमि सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित दरों पर सहमति आधारित प्रत्यक्ष खरीद व्यवस्था के तहत प्राप्त की गई। परियोजना से जुड़े आधिकारिक तथ्यों के अनुसार भूमि मालिकों ने अपनी भूमि पूरी तरह स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव के और स्पष्ट सहमति के साथ बेची, जिसके बाद विधिवत पंजीकृत बिक्री विलेख निष्पादित किए गए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किसी भी अनिवार्य भूमि अधिग्रहण कानून के अंतर्गत नहीं किया गया। इसी कारण वैधानिक मुआवजा, अतिरिक्त राशि अथवा खरीद के बाद मुआवजे में वृद्धि से संबंधित कोई प्रावधान इस परियोजना पर लागू नहीं होता। भूमि की खरीद के समय पूरी राशि का भुगतान किया जा चुका है और सभी लेन-देन कानूनी रूप से पूर्ण तथा अंतिम माने जाते हैं। हाल के दिनों में कुछ ऐसे भूमि मालिकों की ओर से प्रतिनिधित्व सामने आए हैं, जिन्होंने पहले सहमति के आधार पर अपनी भूमि बेची थी और अब मुआवजे में वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह दोहराया गया है कि स्वेच्छा से निष्पादित बिक्री विलेख कानूनी रूप से बाध्यकारी होते हैं, इसलिए मुआवजे में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वृद्धि संभव नहीं है। राज्य सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है और सभी लागू नियमों व प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। परियोजना के रणनीतिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए इसके समयबद्ध क्रियान्वयन को आवश्यक बताया गया है, ताकि अपेक्षित सार्वजनिक और आर्थिक लाभ प्राप्त किए जा सकें। साथ ही परियोजना में सहयोग देने वाले भूमि मालिकों और अन्य हितधारकों की सराहना करते हुए सभी संबंधित पक्षों से इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के सुचारू और समय पर निष्पादन में सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Feb 07, 2026 10:32:07
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन CyHawk 3.0 2 दिन चलाए गए ऑपरेशन में 300 से ज्यादा FIR दर्ज 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी हुए शामिल। 6000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ की गईकरवाई। देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों में किया गया सर्च ऑपरेशन 209 लोगों को अब तक किया गया गिरफ्तार। देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सही हॉक 3.0 को अंजाम दिया है देश भर के अलग-अलग राज्यों को लिंक करते हुए साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गुर्जर के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने इस पूरे प्रोग्राम को अंजाम दिया है दरअसल लगातार हो रही साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली पुलिस नहीं है प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें बड़ी सफलता हासिल की है दिल्ली समय देश के अलग-अलग राज्य में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर दिल्ली पुलिस ने पिछले 3 महीने में CyHAWK नाम से ऑपरेशन चलाया दिल्ली पुलिस ने साइबर क्रिमिनल के खिलाफ CyHawk 3.0 ऑपरेशन चलाया। ये ऑपरेशन 2 दिन तक चलाया गया। बीती 5 और 6 फरवरी को ये ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने तकरीबन साढ़े 6 हजार लोगों को राउंडअप किया। और 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 746 लोगों को बाउन डाउन किया गया। और तकरीबन ढाई हजार लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया। दिल्ली पुलिस न्यूज़ ऑपरेशन के तहत 300 नई एफआईआर दर्ज की। और एनसीआरबी पोर्टल के तहत 3000 शिकायतों को इस ऑपरेशन के तहत लिंक किया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने 627 करोड रुपए की जो ठगी हुई थी उस अमाउंट को लिंक किया। पहला CyHawk ऑपरेशन नवंबर में, दूसरा दिसंबर में, और तीसरा फरवरी में किया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने 10 से ज्यादा राज्यों में रेड कर कार्रवाई की दिल्ली पुलिस ने असम,अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, केरल में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 07, 2026 10:31:47
Indore, Madhya Pradesh:INDORE (MP) सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर फंसे मोहन सरकार कर मंत्री ने खुलेआम मांगी माफी - मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह की खुलेआम माफी... - विजय शाह ने कहा मैने पहले भी कई बार कहा है, आज फिर दोहरा रहा हूं, मेरा कोई उद्देश्य नहीं था ... - किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और समाज किसी वर्ग का अपमान... - नि संदेह मेरे शब्द मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे... - देश भक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे ...गलती की पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए... - मेरी कोई दुर्भावना भी नहीं थी, मैं आज भी क्षमा याचना कर रहा हूं ...मेरे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ ... - भारतीय सेवा के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है वह हमेशा रहेगा...सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा जरूरी है, इस घटना से मैने आत्म मंथन किया है ... - मैंने सबक लिया है जिम्मेदारी मानता हूं भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी ...एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत नागरिकों से और भारतीय सेना से में माफी मांगता हूँ...
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Feb 07, 2026 10:31:30
New Delhi, Delhi:अलग पश्चिमी प्रदेश की मांग को लेकर पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा की Press conference DP yadav उत्तरप्रदेश में अलग पश्चिमी प्रदेश की हमारी मांग है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलकर ये प्रदेश बनाया जाना चाहिए। पश्चिम के लोगो को न्याय के लिए up में दूर जाना पड़ता है। अलग High court भी पश्चिमी प्रदेश में होना चाहिए। आगरा से लेकर सहारनपुर तक के 27 जिले इसमें शामिल है पूर्वांचल के लोग भी मांग कर रहे है उन्हें जहां भी हमारी जरूरत होगी। यूपी को चार हिस्सों में बांट देना चाहिए। मायावती जी ने इसपर प्रस्ताव पास करके केंद्र के पास भेजा हुआ है। इससे पहले कि बीजेपी के सरकार के वक्त भी उन्होंने इसका समर्थन किया था। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी प्रदेश को।लेकर हम राष्ट्रपति को ज्ञापन दे चुके है。
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 07, 2026 10:30:46
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 07, 2026 10:30:32
Delhi, Delhi:जनकपुरी हादसे में आरोपी सब ठेकेदार राजेश प्रजापति गिरफ्तार सबसे पहले घटना में रोहिणी से शादी से लौट रहे विपिन ने देखा विपिन सागरपुर का रहने वाले है विपिन से पुलिस ने की बातचीत जो इस गार्ड ने प्रजापति को सूचना दी उसकी है तैलाश राजेश शर्मा जनकपुरी हादसे मामले में पुलिस ने एक सब ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है इस मामले में वेस्ट जिले के डीसीपी शरद भास्कर दराडे द्वारा जनकपुरी थाने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में dcp डराडे शरद भास्कर ने बताया कि घटना वाली रात एक व्यक्ति विपिन जो सागरपुर का रहने वाला था उसने बाइक सवार को गड्ढे में गिरते हुए देखा था जिसके बाद उसने मौके पर सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले योगेश को इस बारे में बताया इसके बाद योगेश ने अपने सब ठेकेदार राजेश प्रजापति को फोन कर इस बात की जानकारी दी इस जानकारी के मिलने के बाद राजेश प्रजापति त्रिनगर से मौके पर आया भी लेकिन उसने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी उल्टा दोनों मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में हो सकता है जल बोर्ड के कुछ बड़े अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है और मुख्य ठेकेदार कौन है क्या कोई कोई नेताओं का जानकार है उस पर भी जांच चल रही है.
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 10:26:11
Soraon, Uttar Pradesh:प्रयागराज मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलाई बाजार से गुजरी नहर में मिली लाश की पहचान हो गई है वह बहरिया थाना क्षेत्र के मेल्हा गांव की रहने वाली थी और उसकी ससुराल रानीगंज क्षेत्र के बरहदा गांव में थी और एक दिन पहले से घर से गायब थी। सोशल मीडिया में मृतक की फोटो वायरल होने के बाद मायके वालों ने पहचान की तो खुलासा हुआ। बहरिया थाना क्षेत्र की महिला गांव प्रेम नारायण मिश्रा की छोटी लड़की मुस्कान मिश्र की शादी हिंदू रीति रिवाज से प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के बरहदा निवासी पुष्कर मिश्रा के बेटे धीरज मिश्रा के साथ 28 फरवरी 2023 में हुई थी शादी के बाद से ही धीरज मिश्रा और उसके परिवार जरूर द्वारा दहेज की मांग को लेकर मुस्कान मिश्रा को प्रताड़ित किया जाता रहा मुस्कान मिश्रा भाई सुनील मिश्रा मऊ आइमा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बहन मुस्कान मिश्रा की हत्या कर लाश नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए बहनोई धीरज मिश्रा,पुष्कर मिश्रा , जेठ नीरज मिश्रा, ननद रिया मिश्रा को नामजत करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ताहिर दी है। सुनील मिश्रा ने बताया कि 5 तारीख शाम को बहन के यहां से फोन आया कि आपकी बहन मुस्कान मिश्रा घर से गायब है तब से हम लोग तलाश कर रहे थे सोशल मीडिया में वायरस खबर और अखबार में सभी खबरों में बहन की फोटो देखी तो पहचान गए। जानिए कब क्या हुआ था प्रयागराज के मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलई बाजार नहर में शुक्रवार भोर में अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव से बात करने पर बताया गया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top