Back
हाथरस में दो घरों से लाखों की चोरी, शादी में गए परिवार के गहने और अन्य सामान चुराया
Patti Samant, Uttar Pradesh
हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के ककोड़ी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाया, जहां से लाखों रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे वृद्ध माता पिता घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। पहली घटना भगवती प्रसाद पुत्र सुखराम सिंह के घर में हुई। उनके परिवार के सदस्य, जिनमें पति-पत्नी और बच्चे शामिल थे, एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। घर में केवल वृद्ध माता-पिता बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे सामान को चुरा लिया। पीड़ित गोपाल ने फोन पर बताया कि चोर तीन जोड़ी पाजेब, एक करधनी, एक टीका और एक बेसर चुरा ले गए। ये सभी गहने अलमारी में रखे हुए थे। दूसरी चोरी गांव के ही भूरी सिंह के घर में हुई। उनके पुत्र जीतू की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, और भूरी सिंह स्वयं बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत पर चढ़कर कमरे की कुंडी खोली और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए।दोनों घटनाएं कुछ ही समय के अंतराल पर हुईं। पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। पुलिस ने दोनों घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की जांचकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 20, 2026 08:35:550
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 20, 2026 08:35:370
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 08:34:480
Report
MCManish Chaudary
FollowFeb 20, 2026 08:34:360
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 20, 2026 08:34:210
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 08:34:050
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 20, 2026 08:33:460
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 20, 2026 08:32:500
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 20, 2026 08:32:360
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 08:30:570
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 20, 2026 08:30:450
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 20, 2026 08:30:260
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 20, 2026 08:21:120
Report