icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
Govind Singh ChauhanGovind Singh ChauhanFollow4 Aug 2025, 12:13 pm

हाथरस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ0प्र0) हाथरस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह घोषणा हाथरस के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना था। नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष विष्णु नागर, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला महामंत्री गोविंद चौहान, जिला मंत्री हरीबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रचार मंत्री उमाकांत पुंढीर, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा और मुकेश यादव, सदस्य कृष्णकांत गुप्ता और छोटू पुरोहित को मनोनीत किया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चौकिया चौकी इंचार्ज के विरुद्ध दुकानदार पिटाई का वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:चौकिया चौकी इंचार्ज पर दुकानदार की लाठी से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल जौनपुर। चौकिया चौकी क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकिया चौकी इंचार्ज एक दुकानदार को सड़क पर दौड़ाते हुए लाठी से मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के रवैये को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर पुलिसकर्मी और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सड़क पर मारपीट की स्थिति बन गई। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब लोगों की नजर पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना किन परिस्थितियों में हुई।
0
0
Report
Advertisement

वर्धा के सार्वजनिक निर्माण विभाग में 14 करोड़ के भुगतान में गड़बड़ी, बिना काम के पैसे जारी

Wardha, Maharashtra:- वर्ध्यात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थरच झाला नसताना कंत्राटदाराला तब्बल १४ कोटीचे अदा केले देयक - वर्ध्याच्या सार्वजनिक बांधकाम विभागातील धक्कादायक प्रकार - सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह - आमदार राजेश बकाने यांनी मुख्यमंत्री फडणवीस यांच्याकडे केली तक्रार घोराड, सेलू, मदनी, सोनेगाव, धोत्रा (रेल्वे) आणि अल्लीपूर या मार्गावरील रस्त्यांच्या कामात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थराच्या नावावर काढले 14 कोटींचे देयक प्रत्यक्षात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थरच झालेला नसताना मार्चअखेर सुमारे १४ कोटी रुपयांचे देयक कंत्राटदाराला दिल्याची तक्रारीत नमूद - शासनाच्या पैशाची हेराफेरी करणाऱ्या संबंधित कार्यकारी अभियंताला तात्काळ निलंबन करण्याची आमदार बकाने यांची मागणी
0
0
Report

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी CCTV में कैद चोर, इलाके में पुलिस खोज जारी

Kota, Rajasthan:गार्ड्स के सामने पेट्रोल पंप से उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की वारदात  ​आरके पुरम थाना क्षेत्र का मामला; ओपन यूनिवर्सिटी के सामने बने पेट्रोल पंप पर वारदात, फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी पुलिस कोटा। शहर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से वाहन चालकों में भय का माहौल है। ताजा मामला शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ओपन यूनिवर्सिटी के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी मोटरसाइकिल को शातिर चोर चुराकर ले गया। ​हैरानी की बात यह रही कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे, लेकिन शातिर चोर उनके देखते ही देखते बड़ी सफाई से बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। ​घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के शिवालयों में सावन के आखिरी सोमवार को आस्था का सैलाब

Dholpur, Rajasthan:सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा धौलपुर धौलपुर। सावन के आखिरी सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। चोपड़ा महादेव, अचलेश्वर महादेव, बसेड़ी के भूतेश्वर महादेव, सैपऊ महादेव, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और मनिया सहित सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने कावड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष आरती और रुद्राभिषेक भी किया गया। इससे पहले सावन के दूसरे और तीसरे सोमवार पर भी ऐसी ही भारी भीड़ देखी गई थी, लेकिन आखिरी सोमवार होने के कारण आज भक्तों की संख्या कहीं ज्यादा रही। दूर-दराज के गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई जगह कावड़ियों के जत्थे डीजे के साथ नाचते-गाते हुए जल चढ़ाने पहुंचे। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी बड़े शिव मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। चोपड़ा महादेव और मचकुंड महादेव जैसे बड़े मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सावन के आखिरी सोमवार पर पूरा धौलपुर शिवमय नजर आया और भक्तों ने उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
0
0
Report

बांसवाड़ा में कांवड़ यात्रा: बेणेश्वर से मंदारेश्वर 45 किमी नंगे पांव भक्तों के साथ भक्ति के साथ

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में दो दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से और भक्ति मय हुआ। बेणेश्वर से लेकर बांसवाड़ा तक आस्था,भक्ति और संकल्प का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिलेभर से कांवड़ यात्री बेणेश्वर पहुंचे और माही, सोम व जाखम नदी का पवित्र जल लेकर वापस अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल पड़े। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक 45 किमी का सफर कांवड़ियों ने नंगे पांव किया। कंधों और हाथों में जल भरी कांवड़ लेकर बम बम भोले व भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बांसवाड़ा मंदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और रात से ही शिवजी का जलाभिषेक किया गया । आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली, एसपी सुधीर जोशी खुद मंदिर पहुचे और जलाअभिषेक किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया,इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कांवड़िएं शामिल हुए। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। मार्ग में सभी गांवों में कांवड़ियों की सेवा, अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था गई। यात्रा में दंडवत करते हुए बांसवाड़ा पहुंचे कावड़िए रोशन चोधरी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने 21 अगस्त को बेणेश्वर से दंडवत यात्रा शुरू की थी, जो रविवार सत 10 बजे मंदारेश्वर पहुंचकर जलाभिषेक कर संकल्प पूरा किया। कावड़ यात्रा संघ मंदारेश्वर-बांसवाड़ा के रणजीत सिंह शेखावत, कांतिलाल पटेल, बृजमोहन तूफान सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में सावन के दौरान मछली और मांस से परहेज पर इकबाल अंसारी का बयान

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह के दौरान आयोजित मछली भोज पर कहा, "अयोध्या नगरी धर्म की नगरी है और यह सावन का पवित्र महीना है। सावन के महीने में, खासकर हिंदू धर्म में, इसे पूजा-पाठ का महीना माना जाता है। पूजा-पाठ के इस महीने में लोगों को मांस और मछलियों को वर्जित रखना चाहिए... क्योंकि यह एक पवित्र महीना है। यह सावन का महीना है। यह हरियाली का महीना है। अयोध्या एक जिला है... लोगों को इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को मांस, मछली, मुर्गा और अंडे जैसी चीज़ों पर ध्यान नहीं देना चाहिए..."
0
0
Report

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मरीज 14, मौसम के साथ खतरे की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले मानसून सीजन शुरू होने के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी अब तक 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि सभी मरीज निजी अस्पतालों की OPD में जांच कराने पहुंचे थे स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की रिपोर्ट जारी की मरीजों में बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की लगातार निगराणी में जुटीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की सलाह दी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है
0
0
Report
Advertisement

बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Rajan KashyapRajan KashyapFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, हंसिया घोंपकर हत्या उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में सोमवार को शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हंसिया घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पेट में हंसिया घोंप दी। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

हरदोई में संविदा कर्मी करंट की चपेट में उलटे लटककर बचा, इलाज जारी

Hardoi, Uttar Pradesh:तारों में उल्टा लटका रहा लाइनमैन, 20 मिनट तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा संविदा कर्मचारी हरदोई में साण्डी कस्बे के मुख्य मार्ग पर सोमवार को विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करते समय बड़ा हादसा हो गया। बिजली की लाइन दुरुस्त करने खंभे पर चढ़े संविदा कर्मचारी रामू अचानक करंट की चपेट में आ गए। तेज झटका लगते ही वह तारों में फंसकर उल्टे लटक गए। करीब 15 से 20 मिनट तक वह हवा में तारों के बीच फंसे रहे, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हादसे की खबर फैलते ही मुख्य मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रामू को तारों से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डी ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार है। हादसे के दौरान तमाशबीनों की भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। विद्युत सब स्टेशन के जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्य मार्ग की विद्युत लाइन में फाल्ट आया था। उसे ठीक करने के दौरान इनवर्टर का रिटर्न करंट आने से संविदा कर्मचारी रामू करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top