icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209801
Rajan KashyapRajan KashyapFollow2h ago

बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, हंसिया घोंपकर हत्या उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में सोमवार को शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हंसिया घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पेट में हंसिया घोंप दी। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Pinewz
209801
Rajan KashyapRajan KashyapFollow4 Jun 2026, 10:59 am

उन्नाव में मकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, अस्पताल में भी हुआ हंगामा

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर गांव में पारिवारिक संपत्ति और मकान विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ और अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फिर विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, परिवार के तीन भाइयों के बीच लंबे समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक भाई संदीप को करीब एक वर्ष पहले घर से अलग कर दिया गया था। वहीं अब दूसरे भाई अनूप को भी मकान से हटाने की तैयारी की जा रही थी, जिसका विरोध होने पर विवाद बढ़ गया। इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में शिल्पी निवासी आटा बंथर, थाना अचलगंज तथा मुकेश कुमार गुप्ता समेत दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा करने लगे। अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ने पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
0
0
Report
Pinewz
209801
Rajan KashyapRajan KashyapFollow4 Jun 2026, 10:56 am

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें तथा प्रश्नपत्र समय से केंद्रों तक पहुंचाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अन्य संदिग्ध सामग्री का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, हेल्प डेस्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
209801
Rajan KashyapRajan KashyapFollow4 Jun 2026, 10:53 am

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्नाव में 5 से 21 जून तक होंगे भव्य कार्यक्रम

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। केंद्र सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री उन्नाव एवं प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान, 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 19 जून तक विकास प्रदर्शनी, 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न तिथियों पर रात्रि चौपालों का भी आयोजन होगा। प्रभारी मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम भव्यता और जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना जैसी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
209801
Rajan KashyapRajan KashyapFollow2 Jun 2026, 02:09 am

उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से लूट का प्रयास, आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश फरार

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटे चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर सोमवार देर रात लूट के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने दुकान मालिक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे चौराहा स्थित 'न्यू गुप्ता इलेक्ट्रा' नामक दुकान पर सोमवार रात कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान मालिक दीपचंद पुत्र प्रकाश चंद्र को निशाना बनाते हुए उनकी आंखों में अचानक मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना से व्यापारी कुछ समय के लिए असहज हो गए और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश दुकान से नकदी और अन्य सामान ले जाने की फिराक में थे। हालांकि शोर-शराबा होने और लोगों की हलचल बढ़ने पर वे पूरी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाश व्यापारी का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। स्लग: उन्नाव में व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास, मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश
0
0
Report
Advertisement
Back to top