Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस पुलिस अधीक्षक ने मुरसान थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Feb 09, 2026 10:12:50
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज मुरसान थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र, मैस थाना परिसर आदि का भ्रमण किया और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और रजिस्टरों को अध्याविधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मुरसान और मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति फेज – 5.0 अभियान के तहत महिला फरियादियों की शिकायत सुनने और उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देने और महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Feb 09, 2026 13:33:09
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में रफ्तार हादसे का सबक बना है। यहाँ तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर बाजर पुलिया के पास की है। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से फर्रुकाबाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइट - सुविंदर पाल, घायल बाइट - विनीत, घायल
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 09, 2026 13:29:59
Kannauj, Uttar Pradesh:Yutube प्रेमियों की मौजूदगी में शॉर्ट फिल्म ने समाजिक संदेश के साथ जीता दर्शकों का दिल इत्र नगरी कन्नौज में गुरुवार को हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘थर्सडे स्पेशल’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक सभागार में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमी, युवा दर्शक, स्थानीय कलाकार और फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे।शॉर्ट फिल्म ‘थर्सडे स्पेशल’ सामाजिक विषय पर आधारित है, जो आम जीवन की सच्चाइयों को संवेदनशील तरीके से दर्शाती है। फिल्म की कहानी, संवाद और अभिनय ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। खास बात यह रही कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे कन्नौज की उभरती प्रतिभाओं को पहचान मिली। स्क्रीनिंग के बाद आयोजित चर्चा सत्र में फिल्म के निर्देशक और कलाकारों ने दर्शकों से संवाद किया और फिल्म निर्माण के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि कन्नौज जैसी सांस्कृतिक नगरी में इस तरह की फिल्मों की स्क्रीनिंग से युवा वर्ग को रचनात्मक दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि ‘थर्सडे स्पेशल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का प्रयास है। भविष्य में भी ऐसी शॉर्ट फिल्मों के जरिए स्थानीय मुद्दों को बड़े मंच तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म प्रेमियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कन्नौज में इस तरह के सांस्कृतिक और सिनेमा आधारित कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि नई सोच और नए कलाकार सामने आ सकें।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 13:27:43
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:रविवार को सुवह करीब चार बजे जंगल से निकला तेंदुआ आवादी कि ओर पहुंचा। जंहा एक किसान के घर के पास बैठे कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया। चीखने चिल्लाने पर तेंदुआ कुत्ते को जंगल के अंदर खींच ले गया और अपना निवाला वना लिया। जिससे खलवली मच गई। सूचना पर बन बिभाग के कर्मचारी और घुंघचाई थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और बन कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से जंगल के अंदर जाकर पैदल गश्त कर तेंदुआ की लोकेशन जाननी चाही। लेकिन तेंदुआ की कोई चहलकदमी नही दिखी। बताया जाता है कि आए दिन तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी की ओर पहुंच रहा है। अब तक तेंदुआ कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुआ इससे पहले भी कई बार चहलकदमी करते देखा जा चुका है। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। पुलिस ने सभी को सर्तक रहने की अपील की है।थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने वताया कि लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। कुछ दिन पहले तेंदुए ने चिरागा गांव में एक कुत्ते को अपना निवाला वना लिया था। चहलकदमी से लोगों में दहशत देखी जा रही है। -------
1
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 09, 2026 13:21:43
Ranchi, Jharkhand:भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रोशनी खलखो के रांची स्थित प्रधान कार्यालय का उद्घाटन आज किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यहीं से चुनावी रणनीति बनेगी और जीत की कहानी लिखी जाएगी। भाजपा की अधिकृत महापौर प्रत्याशी रोशनी खलखो दो बार पार्षद रह चुकी हैं और अपनी सादगी व लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं। नेताओं ने कहा कि रोशनी खलखो हर मौसम और हर समय जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि रांची की जनता को ऐसा ही महापौर चाहिए, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे।नेताओं ने विश्वास जताया कि इसी कार्यालय से विजय की शुरुआत होगी और रोशनी खलखो रांची में विकास की रोशनी फैलाएंगी। बाइट:सीपी सिंह ( रांची विधायक) बाइट: नवीन जायसवाल ( हटिया विधायक) बाइट: रोशनी खलखो (महापौर प्रत्याशी)
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 09, 2026 13:21:00
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर के बबरगंज थाना इलाके के वारसलीगंज और महेशपुर की दो छात्राओं के लापता होने मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एक सप्ताह पहले मुंबई में बरामदगी के बाद दोनों को पुलिस ने कल भागलपुर लाया इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन पेश नहीं किया जा सका। कल पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी उसके बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा सकेगी। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि दोनों आपस में ज्यादा ही क्लोज थीं, दोनों आपस में यहां से भागकर पटना गईं, पटना से दादर की किसी ट्रेन से मुंबई गई थीं; चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने बरामद किया था। जो बयान दोनों ने वहां दिया उसने यही बताया कि आपस में दोनो की नजदीकियां थी; दोनों बातचीत कर घर से स्कूल गई थीं वहां से फिर निकल गई थीं। आज उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया; कल पेशी के बाद वह जो बताएगी वह साझा किया जाएगा। एसएसपी के बयान से मामला समलैंगिकता की ओर दर्शाता है। बता दें कि पिछले 8 जनवरी को महेशपुर की सोनाक्षी वारसलीगंज की अपनी सहेली जिया के साथ अपने स्कूल गई थी, उसके बाद वहां पिछले रास्ते से वह निकलकर भाग गई; शाम में भागलपुर स्टेशन से टिकट कटाकर वह पटना गई थी। काफी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भागलपुर स्टेशन पर उसे 8 तारीख को शाम में देखा गया। लगातार मीडिया ने इस खबर को दिखाया था और एसएसपी ने इस खबर पर सज्ञान लेते हुए SIT का गठन किया; गठित टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, कई जिलों में जानकारी जुटा गई। इसके बाद मुंबई से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने एसएसपी को दोनों लड़की के वहां मिलने की सूचना दी। इसके बाद यहां से पुलिस की टीम उसके अभिभावकों को लेकर गई; उसकी पहचान की गई और इसके बाद पुलिस ने उसे भागलपुर लाया।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 09, 2026 13:20:34
Munger, Bihar:संग्रामपुर में अवैध निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत .परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, डॉक्टर व कर्मी हुए फरार। मुंगेर : संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में संचालित एक अवैध निजी नर्सिंग होम में रविवार को ऑपरेशन के दौरान 20 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव निवासी मधु कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मधु कुमारी को संग्रामपुर स्थित माँ रामसखी क्लीनिक लेकर पहुंचे थे, जहां बीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टर केडी कुमार ने बड़े ऑपरेशन की बात कही। डॉक्टर ने खून की कमी का हवाला देते हुए पहले परिजनों से पैसा जमा करने को कहा, इसके बाद ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला गया।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मधु की हालत बिगड़ने लगी। वह घबराहट और तेज गर्मी की शिकायत कर रही थी। जब कर्मी से डॉक्टर को बुलाने की बात कही गई तो आश्वस्त किया गया कि घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मधु को नाक में ऑक्सीजन लगाकर एंबुलेंस में डाल दिया गया और इमरजेंसी बताकर भागलपुर रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार भागलपुर पहुंचते ही एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। चिकित्स्कों द्वारा जाँच के बाद मधु की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि मधु की मौत संग्रामपुर स्थित क्लीनिक में ही हो गई थी और शव हटाने के लिए रेफर करने का नाटक किया गया।मृतका के पिता अशोक दास ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम को बचाने के लिए जानबूझकर रेफर किया गया。 परेशान परिजन स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष 13 जुलाई को भी इसी क्लीनिक में कपड़ा गांव की एक गर्भवती महिला की मौत हुई थी, जिसे कथित तौर पर पैसों के लेन-देन से दबा दिया गया था। घटना के बाद से क्लीनिक बंद है और डॉक्टर व कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। देर शाम तक परिजनों द्वारा संग्रामपुर थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, जिससे मामले के दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 09, 2026 13:20:11
Jehanabad, Bihar:धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक बड़ी सौगात दी है। देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत IRCTC ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं अक्षरधाम मंदिर यात्रा के लिए विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह यात्रा विशेष रूप से बिहार और पूर्वी भारत के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। IRCTC के एरिया ऑफिसर अमित प्रकाश ने बताया कि यह विशेष पर्यटन ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से रवाना होगी और 19 मार्च को अपनी यात्रा पूर्ण करेगी। कुल 8 रात और 9 दिनों की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के सबसे प्रतिष्ठित और पावन धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के क्रम में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर एवं बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ अहमदाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा श्रद्धालुओं को एक साथ आस्था, संस्कृति और पर्यटन का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन पहली बार भागलपुर से खुलकर जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन होते हुए 11 मार्च को ढाई बजे जहानाबाद स्टेशन पहुंचेगी जो गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा प्रयागराज तक जाएगी। इन सभी प्रमुख स्टेशनों से श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार ट्रेन में सवार हो सकते हैं। IRCTC के एरिया ऑफिसर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए 12 बोगी में इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों के पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इकोनॉमी क्लास का किराया 18,850 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड 3AC क्लास का किराया 33,995 रुपये प्रति व्यक्ति तथा कंफर्ट 2AC क्लास का किराया 41,990 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। श्रेणी के अनुसार यात्रियों को होटल और परिवहन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस विशेष धार्मिक टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह ऑल-इनक्लूसिव है। पैकेज में रेल यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहराव, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों के लिए बस सुविधा, यात्रा बीमा और ऑनबोर्ड सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। IRCTC ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक यात्री समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 700 सीटों में से अभी तक दो सौ यात्रियों ने अपना टिकट बुक करा चुके हैं। टिकट बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top