Back
सासनी में शिक्षक से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, CCTV में कैद हुई घटना
Hathras, Uttar Pradesh
सासनी में के. एल. जैन इंटर कॉलेज के एक शिक्षक से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। देर शाम दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित शिक्षक की पहचान शोभित जैन के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे मंदिर से दर्शन कर और बाजार से सामान लेकर मोहल्ला अजीत नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश तेजी से बाजार की ओर भाग निकले। शिक्षक ने शोर भी मचाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। यह घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सघन आबादी के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात संजीव वाष्र्णेय के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का शीघ्र पता लगाया जाएगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 08, 2026 05:34:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 05:33:210
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 08, 2026 05:32:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 05:32:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:32:300
Report
RBRAMESH BALI
FollowJan 08, 2026 05:32:190
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 08, 2026 05:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowJan 08, 2026 05:31:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 05:31:090
Report
MPManish Purohit
FollowJan 08, 2026 05:30:530
Report
RSRahul shukla
FollowJan 08, 2026 05:25:540
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 08, 2026 05:25:350
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 08, 2026 05:25:200
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:25:070
Report