Back
हाथरस में ट्रक-कैंटर की भीषण भिड़ंत, 2 लोग गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के चन्दपा थाना क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर घने कोहरे में दो ट्रैकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गईं।दोनों वाहनों में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दो की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक जिसमे कोयला लदा हुआ था वह आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था, वहीं दूसरा अलीगढ़ से आगरा जा रहा था, तभी चन्दपा क्षेत्र में दोनों वाहनों की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। घायलों की पहचान वीरेंद्र पुत्र राजपाल निवासी अहमदपुर जिला मथुरा और पप्पू पुत्र सज्जन सिंह निवासी कठमुरी जिला आगरा के रूप में हुई है। देर रात हुए इस हादसे के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report