icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
Govind Singh ChauhanGovind Singh ChauhanFollow31 Jul 2025, 06:01 am

हाथरस में किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर किशोरी और उसकी मां से मारपीट

Hathras, Uttar Pradesh:मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक किशोरी और उसकी मां के पीटने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी जब अपने घर पर अकेली थी तब पड़ोस का एक युवक वहां आया और उसके साथ छेड़खानी की। जब किशोरी की मां घर लौटी तो बेटी ने उन्हें पूरी घटना बताई मां ने जब पड़ोसी युवक से इस हरकत की शिकायत की तो युवक और उसके पिता गुस्से में आकर उनके घर मैं घुस आए। दोनों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की जिससे महिला को गंभीर चोट आई घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दि है। इस बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान के पिछड़े वर्ग कल्याण समिति का उदयपुर दौरा: प्रगति पर कड़ा समीक्षा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का उदयपुर दौरा, समिति अध्यक्ष नरेंद्र बुढानिया समेत समिति सदस्यों की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, पिछड़े वर्गों के उत्थान से संबंधित विभिन्न विभागों की जिले में प्रगति की समिति कर रही समीक्षा, बैठक में कलेक्टर गौरव अग्रवाल,एसपी अमृता दुहन,एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा,एसीईओ जिला परिषद विरमा राम समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,
0
0
Report

रायपुर के सरकारी स्कूल भवन जर्जर, करोड़ों खर्च के बावजूद खतरे के घेरे में

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में शिक्षा व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.. लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सरकारी स्कूल भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर होने लगे हैं.. कहीं फर्श धंस रहा है, कहीं दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, तो कहीं भवन की संरचना ही कमजोर नजर आ रही है.. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन खतरनाक कमरों में आज भी 500 से अधिक बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं.. सवाल यह है कि आखिर निर्माण कार्य में ऐसी क्या चूक हुई कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्कूल भवन समय से पहले खंडहर में तब्दील होने लगे? देखिए संवाददाता राजेश निषाद की यह ग्राउंड रिपोर्ट...
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली के नसीराबाद में मोहर्रम के अवसर पर झूला अली असगर उठाया गया

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के नसीराबाद कस्बे मे मुहर्रम पारम्परिक तरीके से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे मोहर्रम की पूर्व संध्या पर यहां के आले नबी इमामबाड़े मे झूला अली असगर पारम्परिक तरीके से उठाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे आज़ादारों ने यहां पहुँच कर झूले के जुलूस मे शिरकत की। इस झूले का इतिहास बताते हुए यहां के आज़ादार ने बताया कि जब 14 सौ साल पहले कर्बला के मैदान मे इमाम हुसैन और उनके साथियों के लिए पानी बंद कर दिया गया था तब बड़ों के साथ बच्चे प्यास से बेहाल थे। तब छह माह के इमाम हुसैन के बेटे अली असगर ने पानी के लिए सदा लगाई थी। उन्होंने बताया कि उन्ही की याद मे आज के दिन झूला अली असगर उठता है और उन्ही की प्यास को याद करके आज का जुलूस उठाया जाता है। आज के दिन इमामबाड़े मे पहले मजलिस फिर झूला अली असगर उठने के बाद नौहे और सीनाज़नी का आयोजन किया जाता है।
0
0
Report

ओमप्रकाश राजभर बोले: इमरजेंसी के सबूत SIT को दें

Ballia, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि 25 जून को कांग्रेस ने जो संविधान विरोधी काम किया। इमरजेंसी लगाकर पत्रकारों सहित लाखों नेताओं को जेल में डालने का काम किया तो यह जनता को बताना तो चाहिए ही। वही पहली बार इमरजेंसी को एनसीईआरटी के नवी कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आतंकवादी एवं इस तरह की गतिविधियों से सभी को सावधान होने की जरूरत है। वही सोशल मीडिया पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर पर कहा कि समिति की जांच में समीक्षा हो रही है। प्रमुख सचिव गृह को अपने रिपोर्ट जांच सोपा है। कुछ लोगों के रहते हुए जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती इसलिए सुना जा रहा है कि कुछ लोग अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा आदिवासियों के लिए लोहिया आवास सहित आयोग गठन किए जाने के बयान पर कहां कि अखिलेश जी अ से अगड़ा , अल्पसंख्यक और आदिवासी कह रहे है आने वाले समय में अ से आतंकवादी भी हो सकता हैं। राम मंदिर चोरी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि अगर उनके पास साक्ष्य और सबूत है तो एसआईटी को उपलब्ध कराएं। अखिलेश यादव जब खुद राम का दर्शन अभी तक करने नहीं गए तो वह स्वामी प्रसाद मौर्य को उनके बयान पर क्या कहेंगे। पीएमओ द्वारा राम मंदिर चोरी के बाबत आर्थिक ब्यौरा मांगे जाने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इनकार किए जाने पर कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार जो साक्ष्य मांग रही है उसे दे दिया जाएगा। जांच सार्वजनिक नहीं हुई है तो इससे गोपनीयता भी तो भंग हो जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। यूपी में सड़कों का विस्तार हुआ है। रेल से लेकर एयर कनेक्टिविटी बड़ा है। घर-घर में शौचालय की व्यवस्था की गई। जो मुसलमान नफरत करता था वह अपने काम में लग गया है। आज मुसलमान के बच्चे पढ़ लिखकर यूपीएससी की परीक्षा में पास हो रहे हैं। चाहे मोदी जी के भय से चाहे मोदी जी के डर से। विपक्ष कब्रिस्तान घेरवाकर और रोशनदान खुलवा देता था कि इसी में से घुस जाना और इससे आगे बढ़ाना मत और इसी में गड़ो मरो। शिक्षा और रोजगार की बात मत करो। मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस यूपी विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश में सरकार बढ़ाने की ओर बढ़ रही है। जब चुनाव आता है तो आ गए और जब चुनाव बीत गया तो चले गए ऐसे सरकार बनती है। कांग्रेस के दो एमएलए है और बसपा के 1 एमएलए है। सपा सोच रही है कि 27 में 27 भी मिलेगा कि नहीं। वही मध्यप्रदेश के आईएएस ऑफिसर भरत यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनके दामाद हैं जो वाहन परिवहन सचिव हैं। उनकी जांच होनी चाहिए और बहुत कुछ बाहर निकलेगा। यही वजह है कि विपक्ष मोहन यादव को भेजने की कोशिश कर रहा है ताकि असली मुद्दे से ध्यान भड़काया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

नादिया गांव में झोलाछाप डॉक्टर के सरकारी भवन में क्लीनिक, गांववासियों में हड़कम्प

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी, जहां सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, टेकमगढ़ जिले के नादिया गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर रोशन सिंह ठाकुर कई सालों से बिना किसी वैध अनुमति के सरकारी भवन में अपना क्लीनिक संचालित कर रहा है और उसी सरकारी भवन में अपने परिवार के साथ निवास कर रहा है, स्थानीय लोगों का आरोप है की यहां बिना डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है, ग्रामीणों का कहना है की लंबे समय से यह क्लीनिक चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अब तक नहीं पड़ी है, सरकारी भवन में चल रहे इस झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को संचालित करने की किसने परमिशन दी है यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है。
0
0
Report

त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में: निवेश सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम की धूम

Jaipur, Rajasthan:त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में आयोजित, चतुर्थ निवेश सम्मेलन, शपथ-ग्रहण, प्रबुद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान की ओर से आयोजित. समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा होंगी, मुख्य वक्ता सिविल लाईन से विधायक गोपाल शर्मा रहेंगे, विशिष्ठ अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य शामिल होंगे, समारोह की अध्यक्षता बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता करेंगे. संगठ के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. व्यापार और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएंगी. संगठन की सभी जिला इकाइयों को रोडमैप सौंपा जाएगा.
0
0
Report

डोटासरा-मीणा-गहलोत की मुलाकात पर भ्रष्टाचार के आरोप गरम, क्या सच है?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा vs पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर अशोक गहलोत से मिलकर मुकदमे हटाने के लगाए थे आरोप। आज मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। किरोड़ी लाल मीणा,अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात की तस्वीरों को लेकर बोले डोटासरा। डोटासरा ने कहा - वो मिले थे, डोटासरा कभी झूठ नहीं बोलता। मैं फालतू के आरोप नहीं लगाता, व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाता। मैं अपनी बात स्पष्टता से कहता हूं, इस लिए ये लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। राजस्थान में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है डोटासरा ने मुख्यमंत्री से की मांग - कहा भ्रष्टाचार को रोको।
0
0
Report
Advertisement

बानसूर रामपुर गांव में लेपर्ड ने दो बकरियों पर हमला, एक की मौत

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली)....बानसूर के रामपुर गांव में बुधवार रात एक लेपर्ड ने किसान के घर में घुसकर दो बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बकरी को लेपर्ड उठाकर ले गया। पीड़ित किसान हजारी लाल योगी ने बताया कि रात में उनकी बकरियां घर की चारदीवारी में बंधी हुई थीं। देर रात लेपर्ड घर में घुस आया और दोनों बकरियों को अपना शिकार बना लिया। सुबह परिवार के सदस्यों ने देखा तो एक बकरी मृत पड़ी थी, जबकि दूसरी बकरी को लेपर्ड उठा ले गया। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक मुकेश जिलोवा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।
0
0
Report

दमोह में 24 घंटे में तीन मौतें, शादी कार्ड दे रहे पिता की भी मौत

Damoh, Madhya Pradesh:कल जिस जगह दो बाइक सवारों की जान चली गई, उसी जगह आज एक और मौत हो गई. नरगुवा में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का ये मार्ग पिछले दो दिनों से हादसों का मंजर रहा है. कल वहां दो बाइक आपस में टकराईं और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई; आज वहीं एक बाइक सवार हादसे का शिकार हुआ और उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक का घर बेटी की शादी की खुशियां मनाने जा रहा था, लेकिन अब परिवार मातम में डूब गया. गाड़ाघाट के रहने वाले राम बहादुर अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड देने तेजगढ़ जा रहे थे, लौटते वक्त उनकी बाइक स्लिप हो गई और सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई. शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस घटना के बाद 24 घंटे में इस जगह तीन जिंदगी चली गई हैं और ये घटनाएं इलाके में चिंता का कारण बनती जा रही हैं.
0
0
Report
Advertisement

सूरजपुर के प्रेमनगर में डांट से नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दी

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बकिरमा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक ढेरा दास अपने पुत्र हेमचरण दास को अक्सर डांटा करते थे। घटना वाले दिन आरोपी पुत्र रामानुजनगर गया हुआ था; इसी बीच घर पर उसके पिता ने उसकी पत्नी को डांटा, जिसे पत्नी ने फोन पर अपने पति को बताया। सुनते ही बेटे ने आक्रोश में लौटकर घर आया, उसने अपने पिता को रस्सी से पैर से सिर तक बांध दिया। कुछ समय बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को रस्सी से मुक्त किया, लेकिन बेटा ग्रामीणों को डराकर वहां से भाग गया और फिर पिता को बांध दिया। गांव के सरपंच मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और रस्सी खोलकर पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

किताबों की कमी पर धमतरी के अशासकीय स्कूल संचालकों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - किताबों की कमी पर अशासकीय स्कूल संचालको का कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन कलेक्टरेट परिसर में धमतरी जिले के अशासकीय स्कूलों के संचालक और शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से समय पर किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिलेभर से पहुंचे अशासकीय स्कूलों के संचालक और शिक्षक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के कई दिन बीत जाने के बाद भी सभी विद्यार्थियों को जरूरी किताबें नहीं मिल सकी हैं, जिसके कारण पढ़ाई-लिखाई का काम प्रभावित हो रहा है। अशासकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि किताबों की अनुपलब्धता का सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पाठ्यपुस्तक निगम जल्द से जल्द सभी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में पुस्तकें उपलब्ध कराए। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और रायपुर स्थित पाठ्यपुस्तक निगम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top