Back
हाथरस में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मां ने पुलिस से की शिकायत, दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई है। किशोरी की मां ने इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है। गतवर्ष जुलाई माह में उसकी ननद का लड़का, जो बुलंदशहर के सिकंदराबाद का निवासी है, उनके घर आया और रुका। मां का आरोप है कि जब वह काम से बाहर जाती थी, तो आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला 3-4 दिनों तक चला, जिसके बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी अक्सर घर आता रहा और बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पीड़िता को धमकी देता था कि यदि उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। कुछ समय बाद पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई। चिकित्सक को दिखाने पर पता चला कि वह करीब 5 माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर बेटी ने मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने जब अपनी ननद (आरोपी की मां) से बात की, तो उसने कहा कि जो हुआ उसे बुरा सपना समझकर भूल जाओ और गर्भपात करवा दो, नहीं तो बेटी सहित जान से हाथ धोना पड़ेगा। अब पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी को बचाने के लिए उसके जेठ का लड़का, दूसरी ननद और कुछ अन्य लोग मिलकर पीड़िता और उसकी मां की हत्या की साजिश रच रहे हैं। वे उन पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता और उसकी मां इनसभी लोगों से काफी डरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस गंभीर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowJan 24, 2026 10:01:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 10:01:100
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 24, 2026 10:00:530
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 24, 2026 10:00:320
Report
NSNiroj Satapathy
FollowJan 24, 2026 10:00:160
Report
GZGAURAV ZEE
FollowJan 24, 2026 09:51:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:50:550
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 24, 2026 09:50:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:50:14Noida, Uttar Pradesh:डॉग को रोक नहीं पाया गेट, वीडियो वायरल
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 24, 2026 09:49:430
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 24, 2026 09:49:280
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowJan 24, 2026 09:49:070
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowJan 24, 2026 09:48:530
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 24, 2026 09:48:340
Report
0
Report