हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में पूर्व ऊर्जा मंत्री की प्रतिमा स्थापित करने के लिए, जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
हाथरस शहर में लेबर कॉलोनी पार्क पर आज दिन सोमवार को स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री की 69वी जयंती पर लेबर कॉलोनी की जनता परिवार की मांग को रखते हुए पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू ने हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन में उन्होंने लेबर कॉलोनी के पार्क में स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अपनी मांग को रखा जिससे हाथरस की जनता में प्रतिभा को देखकर अपने दिलों में उनकी यादों को संजोये रखे, स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय लेवर कॉलोनी निवासियों को अपना परिवार समझते थे और उनके हमेशा दुख में साथ खड़े भी रहे जब पूर्व ऊर्जा मंत्री थे तब कॉलोनी पर एक संकट आया था और कॉलोनी वासियों का आशियाना छीन रहा था तभी मंत्री ने सरकार में एक मंत्री रहे उनसे वार्तालाप कर तत्काल उस काम को रुकवाया था जिससे कॉलोनी वासियो के चेहरे पर खुशी की लहर उमड़ पड़ी थी। उन्होंने हमेशा बुजुर्ग,बच्चों, एवं महिलाओं को अपना परिवार का सदस्य मानते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहे थे ज्ञापन देने वालों में पीयूष बब्बू पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी डब्बू चौधरी, अशोक शोकी, अरविंद चौधरी, मनोज शर्मा उर्फ मोनू,सोनू शर्मा उर्फ सोनकर और मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, बॉबी प्रधान, राम निवास प्रधान, बल्लू पंडित, चिराग उपाध्याय, ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ बंटू के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com