icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow29 Nov 2024, 08:41 am

हरदोई मेडिकल कॉलेज: मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़, सड़क पार करना बना जोखिमभरा,हो सकता है बड़ा हादसा।

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज में हड्डी वार्ड तक पहुंचने का रास्ता मरीजों के लिए खतरनाक बन चुका है। यहां रोजाना मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर मुख्य अस्पताल से सड़क पार कर वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। तेज रफ्तार वाहनों के चलते यह प्रक्रिया न केवल जोखिमभरी है, बल्कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया है कि अस्पताल गेट के दोनों ओर 50-50 मीटर की दूरी पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाएँ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरक्षक अतुल शर्मा ने कुएं से 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सोहागपुर के सेमरी हरचंद क्षेत्र में पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए गहरे कुएं में फंसे करीब 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरक्षक के इस साहसिक कदम को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी हैरान रह गए। मामला ग्राम गुराड़िया का है, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने से एक विशाल अजगर कुएं में फंसा हुआ था। अजगर को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान संकल्प यात्रा की ड्यूटी के सिलसिले में सेमरी की ओर जा रहे आरक्षक अतुल शर्मा को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। वीओ01- सूचना मिलते ही अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरक्षक ने बिना देरी किए रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरने का फैसला लिया। सावधानीपूर्वक नीचे पहुंचकर उन्होंने करीब 10 फीट लंबे अजगर को काबू में किया और सुरक्षित तरीके से बोरी में बंद कर बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि आरक्षक अतुल शर्मा पहले भी एक बेहोश सांप को ऑक्सीजन देकर बचा चुके हैं। अब अजगर के सफल रेस्क्यू के बाद उनकी बहादुरी एक बार फिर चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement

आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर हमला; मांस-मछली विवाद वजह

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाबा गरीब दास के महंत पर हुआ जानलेवा हमला, आश्रम में पूजन-अर्चन के बाद आश्रम में बैठे महंत दुर्गेश दास पर महिलाओं ने किया हमला, महंत ने भाग कर बचाई जान, राम मंदिर में निर्माण के समय के कार सेवक भी संत है दुर्गेशदास सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बताया जा रहा है कि आश्रम के बगल पंचायत भवन में बन रहे मांस मछली को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पुलिस पर भी लापरवाही का लगा है आरोप आश्रम की जमींन को लेकर भी शुरू हुआ है विवाद, विवाद को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद भी महिलाओं ने महंत को आश्रम से भगाने को लेकर किया हमला, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला
0
0
Report

फर्रुखाबाद में चोरी के इनामिया दो गिरफ्तार, डेढ़ लाख का सामान बरामद

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार साकिर उर्फ चूहा पर 33 मुकदमे दर्ज, 25 हजार का इनाम फर्रुखाबाद में पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और शमसाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फर्रुखाबाद के शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के सात मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं। फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वांछित और इनामिया आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज सात चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए सामान को बेच देते थे। आरोपी भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फर्रुखाबाद में पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी के सात मुकदमों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार,अखिल भारतीय करनी सेना,स्वामी प्रसाद मौर्या आदि कीड़े मकोड़ो की लाइन है

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार अखिल भारतीय करनी सेना एंकर..... शामली जनपद के कैराना पानीपत रोड स्थित एक निजी होटल में अखिल भारतीय करणी सेना का 5वा स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के कहने पर जन्मदिन मनाया।और कहा कि ये कार्यकर्ताओं के निर्णय का सम्मान किया,वहीं अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओवैसी और आजम खान को देश का गद्दार बताते हुए अन्य कुछ नेताओं को कीड़े मकोड़े कहा, .... आपको बता दे कि आज शामली जनपद की करना रोड स्थित होटल ऑर्किड में अखिल भारतीय करणी सेवा का पांचवा स्थापना दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया जहां उनके कार्यकर्ताओं ने थाना भवन के टोल टैक्स से लेकर सांवली के ऑर्किड होटल तक गाड़ियों के काफी लोगों के साथ जुलूस निकाला और फिर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उनका जन्मदिन मनाया गया इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था वही उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ताओं के निर्णय लेने के बाद ही आज स्थापना दिवस और मेरा जन्मदिन एक साथ मनाया गया है उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर उसे व्यक्ति के साथ खड़ा है जो सनातन धर्म की और हिंदू राष्ट्र की बात करता हो, हम उसके साथ है। वह फिर चाहे मायावती हो, अखिलेश हो या फिर भाजपा सरकार के योगी आदित्यनाथ या फिर नरेंद्र मोदी हमारा किसी से कोई बैर नहीं है, और ना ही हम किसी के बंधवा मजदूर है। वहीं उन्होंने राजनीतिक हमले करते हुए कहा कि यूजीसी कानून का विरोध करणी सेना ने भी किया था। जिसका नतीजा अब सबके सामने है। वहीं उन्होंने हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म को बढ़ावा देते हुए कहा कि ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार है। आंतकवादी है। ओर कुछ नेताओ को कीड़े मकौड़े बताया जिसमे रामजीलाल स्वामीप्रशाद मौर्या आदि की लाइन लगी है। अखिल भारतीय करणी सेवा हमेशा राष्ट्रहित के बारे में काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं है,उन पर बुलडोजर चलना चाहिए।
0
0
Report

परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; दो की मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा की ओर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक यूपी 26 टी 0623 ने उनकी बाइक यूपी 25 बीयू 2973 में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

त्योहारों में भीड़ नियंत्रण के लिए कटिहार रेल मंडल ने पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दीं

Katihar, Bihar:त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार रेल मंडल से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे आगामी दुर्गा पूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही हैं, जबकि 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी। कटिहार स्टेशन से मुंबई सेंट्रल और भागलपुर समेत देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर व देश के अन्य हिस्सों के लिए तथा जोगबनी से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। स्थानीय यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कटिहार से पूर्णिया के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही, मनिहारी टर्मिनल पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनों की समुचित व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, कार दो किलोमीटर तक दौड़ी

Bahara Boj, Uttarakhand:हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, 2 किमी दौड़ी कार स्थानीय सितारगंज-उधमसिंहनगर में एक्सिस बैंक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक कार दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने सामने वाली कार को रोकने का प्रयास किया, पर कार सवार ने तेज गति से वाहन चलाना जारी रखा। बोनट पर लटकते हुए चालक ने भीड़ को देखते हुए कार के पीछे जाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रोकना नहीं माना और लगभग दो किलोमीटर तक कार दौड़ती रही। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती कार और बोनट पर लटके व्यक्ति को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, किंतु कार सवार आगे बढ़ता रहा। बोनट पर मौजूद चालक की जान भी खतरे में पड़ गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया; कार भी कब्जे में ले ली गई है.
0
0
Report

48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग पर भारी भूस्खलन, महीनों तक बंद

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा 48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग में भारी भूस्खलन, अलग-अलग 5 जगह सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा. भू स्खलन की वजह से 4 महीने के लिए भारी वाहनों के लिए बंद हुआ जलेश्वर अमरकंटक मार्ग. जलेश्वर का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, पेंड्रा रोड-अमरकंटक जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। पेंड्रा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाला मार्ग भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से जलेश्वर के रहवासियों का जिला मुख्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए 4 माह बंद किया मार्ग. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर अब सड़कों और पहाड़ी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बारिश थमने के बाद पेंडरा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाले मार्ग से बड़ी क्षति सामने आई है। जलेश्वर के पास भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ी से टूटकर खाई में जा गिरा है, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। दरअसल लगातार हुई बारिश से जलेश्वर-Amरकंटंक मार्ग में पहाड़ों में कई जगह जल ठहराव होने से पहाड़ों की मिट्टी दलदली हो गई एवं भूस्खलन देखने को मिल रहा है, पहाड़ों में जल भराव होने से कई जगह झरने फूट पड़े हैं, मार्ग में लगभग पांच जगह बड़ी लैंडस्लाइड हुई है जिसमें सड़क मुख्य सड़क की गार्डवाल ढहकर खाई में समा गई है, प्रशासन ने कई किलोमीटर पहले मुख्य सड़क पर ही लाल झंडा लगाकर सड़क बंद कर दी है और स्थानीय लोग सूचना दे रहे हैं कि आगे लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग बंद है. बाइट 01 स्थानीय, बाइट 02 स्थानीय ग्रामीण. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में जमीन खिसकने से पेंड्रारोड से अमरकंटक पहुंचने के लिए जलेश्वर होकर जाने वाला मार्ग सबसे सुगम विकल्प रहा था, अब पांच अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है, जिससे सड़क के किनारे बना गार्डवाल टूट गया है, कंक्रीट शोल्डर पहाड़ी से नीचे खाई में समा गया है, साथ ही कई बड़े पेड़ उखाड़ कर सड़क पर आ गिरे हैं जिन्हें साफ करके सड़क पर आवागमन सुचारु करने का कार्य युद्ध गति पर जारी है। जिला प्रशासन ने फिलहाल इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है, वहीं PWD इसे छोटे वाहनों के लिए खोलने का प्रयास कर रहा है... विभाग के इंजीनियर का कहना है कि इसकी मरम्मत में 4 महीने लग सकते हैं तब तक इस मार्ग पर भारी वाहन बंद रहेंगे. बाइट 03 अजय कुमार सप्रे - PWD इंजीनियर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई इस अप्रत्याशित वर्षा ने जन जीवन को खासा प्रभावित किया है, वही लैंडस्लाइड की वजह से धसी हुई सड़कों को सुव्यवस्थित करने में शासन प्रशासन को बड़ा खर्च एवं काफी मसक्कत करनी पड़ेगी.
0
0
Report

गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर, बगहा-वाल्मीकिनगर में बाढ़ अलर्ट

Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क से खबर। गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.1 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिसे आज रात तक बढ़ाकर 6 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की जानकारी पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दी। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने गंडक बराज समेत निचले बाढ़ प्रभावित इलाकों का खुद जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को सरकारी वाहनों के माध्यम से राहत शिविर तक पहुँचाया जा रहा है। डीएम ने लोगों से डरने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि आज रात थोड़ी मुश्किल घड़ी हो सकती है, लेकिन कल से हालात सामान्य हो जायेंगे। दूसरी ओर गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर और बगहा समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है; नदी के उफान के कारण विभिन्न इलाकों में तबाही की स्थिति भी देखी जा रही है। NDRF, SDRF, SSB और प्रशासन की टीमें राहत बचाव के लिए जुटी हैं। डीएम के अनुसार रात लगभग 9 से 11 बजे तक बराज से पानी का डिस्चार्ज 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है, और कल से पानी उतरना शुरू होगा। बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें बगहा 2 प्रखंड के चकदहवा, बिन टोली, झंडू टोला और बंगाली कॉलोनी, लवकुश घाट के लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई कल से शुरू हो चुकी है, जहाँ भोजन, पानी और रहने-सहने की पूरी व्यवस्था के साथ मेडिकल सुविधाएं भी दी जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं; DM, SP, SDM चांदनी कुमारी के साथ मुख्य अभियंता CAMP कर रहे आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और मॉनिटरिंग में जुटे हैं। बताया गया है कि गंडक के बढ़ते जलस्तर से पश्चिम चंपारण के साथ पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सारण और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के आसपास के जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बिहार और यूपी सरकार के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

आभूषण दुकान में हुई चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow20m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा चौराहे स्थित सृष्टि आभूषण केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, फायरशुदा खोखा कारतूस के साथ बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ के बाद संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा बसावन टोला, थाना महुआडीह को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार बाल अपचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, 23/24 सितंबर की रात बखरा निवासी सतीश वर्मा की सृष्टि आभूषण केंद्र में अज्ञात चोरों ने दुकान का सामान चोरी कर लिया था। चोर चांदी की बिछिया, पायल, नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले में 24 सितंबर को गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों की बड़ी खेप बरामद हुई है। बरामद सामान में 24 जोड़ी आर्टिफिशियल कान के झाल, 9 नथलरी, 5 नथ, 14 जोड़ी कान के टप्स, 13 अंगूठियां, 3 कान के सहारे, 3 चैन, 19 लॉकेट, 6 मोती माला, 5 ब्रेसलेट, 2 जोड़ी पैजनिया, 8 जोड़ी बच्चों के कड़े, 4 जोड़ी पुरानी पायल, 27 बिछिया, 80 पंचरत्न, बच्चों की मुंदरी, पायल, ब्रासलेट और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा एक छोटी अलमारी और बहीखाता किताब भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में तरकुलवा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी का सामान भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक फायरशुदा खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और चारों बाल अपचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव समेत पुलिसकर्मी तथा तरकुलवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण राय, कांस्टेबल अजीत कुमार और प्रदीप यादव शामिल रहे।
0
0
Report

पंचायत भवन में मांस-मछली बनाम विवाद, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाबा गरीब दास आश्रम के बगल स्थिति पंचायत भवन में बन रहे मांस मछली का विरोध करना कुछ ग्रामीणों व महंत दुर्गेश दास को पड़ा महंगा, पंचायत भवन से उपजा विवाद,पंचायत भवन में नॉनवेज बनाने को लेकर उपजा है विवाद जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल पंचायत भवन में मांस मछली बना रहे बुजुर्ग के परिजनों ने विवाद के बाद महंत व एक मीडियाकर्मी समेत 5 लोगों के खिलाफ SC-ST समेत कई धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, आरोप है की पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही हम लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव का है मामला
0
0
Report

गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर दबंगों का हमला, CCTV में कैद दबंगई

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर दबंगों का हमला: नुक्कड़ नाटक के बीच जमकर पिटाई, CCTV में कैद हुई दबंगई. सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रम में बवाल. कार्यक्रम बंद कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गाजीपुर के सिधौना बाजार में बीजेपी कार्यकर्ता संदीप यादव पर हमला. संदीप यादव की पिटाई और कार्यक्रम बंद कराने की धमकी का आरोप. महिला कलाकारों को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का भी आरोप. पूरी वारदात CCTV में कैद, वीडियो वायरल. पीड़ित की तहरीर पर खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज. सीओ शुभम वर्मा ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दबंगों ने हमला बोला. कार सवार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की. आरोप है कि कार से उतरे लोगों ने उन्हें घेरकर पिटाई की और कार्यक्रम नहीं होने देने की धमकी दी. आरोपियों पर महिला कलाकारों को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का भी आरोप. घटना के बाद कार्यक्रम बाधित हो गया. पीड़ित ने खानपुर थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top