icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट ने नारायण विहार रोड-सीवरेज के लिए जेडीए सचिव से शपथ पत्र मांगा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर के नारायण विहार स्थित विनायक रेजीडेंसी सोसाइटी के ब्लॉक 61 से 67 में रह रहे 200 परिवारों को रोड और सीवरेज की आधारभूत सुविधाएं नहीं मिलने से जुड़े मामले में जेडीए सचिव से शपथ पत्र मांगा है। अदालत ने सचिव से पूछा है कि यहां रोड और सीवरेज का निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा क्या है। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश स्थानीय निवासी हीरालाल गोठवाल की याचिका पर दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया की याचिकाकर्ता सहित अन्य परिवारों ने ब्लॉक 61 से 67 में जेडीए से साल 2005 में नियमित हुए फ्लैट्स व मकान खरीदे थे। दो दशक बाद भी यहां स्थानीय निवासियों को रोड लाइट, सीवरेज व रोड इत्यादि मुहैया नहीं कराई है। बारिश के दौरान यहां सीवरेज व नाली की व्यवस्था नहीं होने के चलते पानी मेन रोड से फ्लैट तक पहुंच जाता है और उनका आवाजाही का रास्ता ही बंद हो जाता है। इसके साथ ही सीवरेज टैंकों का पानी भी भर जाता है। जिससे यहां गंदगी और कीचड़ हो जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पूर्व में अदालत ने स्वायत्त शासन विभाग, जेडीए नगर निगम आयुक्त सहित अन्य संबंधित अफसरों से भी जवाब मांगा था। जेडीए ने जवाब में कहा कि इस इलाके में सीवरेज व रोड के लिए गत 18 अगस्त को टेंडर जारी किए हैं। जब अदालत ने पूछा कि कितने दिनों में कार्य पूरा हो जाएगा तो इसकी समय सीमा नहीं बताई गई। दूसरी ओर याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया की टेंडर को तीन दिन बाद 21 अगस्त को ही निरस्त कर दिया गया है। इस पर अदालत ने जेडीए सचिव से शपथ पत्र पेश कर जानकारी मांगी है। याचिका के वकील: विजय पाठक जयपुर。
0
0
Report

हादसे से जूझती मासूम अब मां की गोद में सुखी सांस ले रही है

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:मौत को मात देकर जिंदगी ने फिर थामा मासूम का हाथ, मां की गोद में लौट आई नन्ही परी… हादसे के बाद पहली बार खाई खिचड़ी, देशभर की दुआओं ने जगाई उम्मीद! बच्ची के माता-पिता ने बच्ची की वीडियो जारी कर देशभर से लोगों को दुआएं देने पर जताया आभार... चंडीगढ़ PGI में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मासूम बच्ची की हालत में आया सुधार, मां की गोद में सुकून से ली सांस… बच्ची के मुंह में पहला निवाला जाते ही छलक उठीं माता-पिता की आंखें, पूरे देश का जताया आभार। पंचकूला के स्कूल में हैवानियत का शिकार हुई मासूम बच्ची के लिए आखिरकार राहत और उम्मीद की खबर सामने आई है। मौत को मात देकर जिंदगी की जंग लड़ रही नन्ही परी ने एक बार फिर जिंदगी की ओर कदम बढ़ाए हैं। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन बच्ची अब अपनी मां की गोद में आकर सुकून से सांस ले रही है। जिस मासूम के लिए पिछले कई दिनों से देशभर के लोग दुआएं मांग रहे थे, उसकी सेहत में सुधार की खबर ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। हादसे के बाद पहली बार बच्ची ने अपने मुंह से खाना खाया। मासूम ने खिचड़ी का पहला निवाला लिया तो यह पल उसके माता-पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिस बच्ची को दोबारा मुस्कुराते और सामान्य जिंदगी की ओर लौटते देखने के लिए परिवार की आंखें तरस गई تھیں, उसे मां की गोद में देखकर परिजनों को जैसे नई जिंदगी मिल गई। इस मुश्किल दौर में बच्ची के माता-पिता के साथ पूरा देश खड़ा रहा। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर कोई इस नन्ही परी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था। अब बच्ची की हालत में सुधार और उसके पहला निवाला खाने की खबर ने उन सभी लोगों को भावुक कर दिया है। बच्ची के माता-पिता ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने, दुआएं करने और हौसला बढ़ाने वाले देशभर के लोगों का दिल से धन्यवाद किया है। कहते हैं कि दुआओं में बहुत ताकत होती है… इस मासूम की जिंदगी की जंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मां की गोद में लौटी इस नन्ही परी के लिए आज हर आंख में खुशी के आंसू हैं और हर दिल से बस एक ही दुआ निकल रही है—जल्दी से पूरी तरह स्वस्थ हो जाओ, हमारी नन्ही परी!
0
0
Report

होटल संचालक जानलेवा हमला,कार से कुचलने की कोशिश और फायरिंग CCTV में कैद

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनएच-2 हाईवे स्थित एक होटल के बाहर होटल संचालक पर हमला और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में कुछ लोग होटल संचालक के साथ मारपीट करते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4 से 5 लोगों ने होटल संचालक दुर्गेश राजपूत को कार से कुचलने की कोशिश की और इसके बाद कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि होटल संचालक टॉयलेट से लौटकर बाहर आया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों और होटल संचालक के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर में बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट, अंधेरे में फरार तीन बदमाश

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बेखौफ बदमाशों का धावा, बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग कर 6 सोने की चेन लूटकर फरार हुए तीन बदमाश, व्यापारियों में मचा हड़कंप सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम को बनाया निशाना कार सवार तीन बदमाश शोरूम में घुसे, पहले सोने की चेन पसंद की और फिर शुरू कर दी लूटपाट फायरिंग करते हुए बदमाश सोने की 6 चेन लूटकर मौके से फरार, इलाके में मची अफरा-तफरी सरेआम लूट की वारदात से व्यापारियों में दहशत, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सूचना पर पहुंचे एसपी विनय कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बीच बाजार एक ज्वेलर्स शोरूम में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कार सवार तीन बदमाशों ने संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पहले सोने की चेन पसंद की और फिर अचानक फायरिंग करते हुए सोने की 6 चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े शोरूम में हुई लूट की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लूट की यह पूरी वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर फायरिंग और लूट करने वाले इन बेखौफ बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ क्यों नहीं रहा? बाइट – विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर
0
0
Report

समाजसेवी अरिंजय चौधरी की पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा शुरू, गांव-गांव सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी अरिंजय चौधरी की पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा का शुभारंभ शनिवार को जय जावेद स्टेडियम, कन्दुनी से हुआ। समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी और फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा कैप्टन मनोज पांडेय की जन्मस्थली ग्राम रूडा, कमलापुर पहुंची। यहां कैप्टन मनोज पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पदयात्रा आगे के लिए रवाना हुई। शनिवार को पदयात्रा बिठौली पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। पांच नवंबर तक चलने वाली इस पदयात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के स्तर पर पहल करना है। अरिंजय चौधरी ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करने से उनकी स्थानीय समस्याओं की जानकारी मिलेगी। इन समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पदयात्रा में फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक, अभिवीर चौधरी, आयुष नाथ सिंह, धैर्य गुप्ता, अशोक बाजपेयी, रामसेवक बाजपेयी, विभव अवस्थी, शिवकुमार कठेरिया, गुड्डू अवस्थी, दीपोली सिंह, अब्दुल जावेद, मेराज चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग की हत्या: अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर मनियां थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर जघन्य हत्या करने के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश गोपाल सैनी ने यह फैसला सुनाया कोर्ट ने आरोपी राकेश कुमार पुत्र फकीरा उर्फ फकीर निवासी धोबी मोहल्ला मनियां को अपहरण कर जघन्य हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है प्रकरण के अनुसार दिनांक 30 अगस्त 2024 को आरोपी राकेश कुमार नाबालिग विवेक उर्फ ईशु पुत्र किताब सिंह निवासी मनियां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद बसई नवाब रोड स्थित गैस एजेंसी के पास एक खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी जघन्य हत्या कर दी। घटना को लेकर मृतक नाबालिग के पिता ने मनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर मनियां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और अनुसंधान शुरू किया। अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले गया, जिसकी पुष्टि गैस एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई। जांच के बाद मनियां थाना पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। मामले का विचारण अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में हुआ। विचारण के दौरान साक्षियों ने उक्त तथ्यों की पुष्टि की। न्यायालय ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने पर संतोष व्यक्त किया है बाइट 1 मुकेश सिकरवार अपर लोक अभियोजक
0
0
Report

धौलपुर-गढ़ी सांद्रा नई रेल लाइन बनाम स्पीड टेस्ट: 121 किमी/घंटा से क्षमता साबित

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर आगरा मंडल में रेल अवसंरचना के विकास और सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में धौलपुर में अहम कदम उठाया गया। धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड के अंतर्गत धौलपुर-गढ़ी सांद्रा नई रेल लाइन का रेल संरखा आयुक्त, उत्तर पूर्वी परिक्षेत्र ई. श्रीनिवास ने गहन निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया। इस दौरान धौलपुर से गढ़ी सांद्रा के बीच करीब 19.8 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित लाइन का बारीकी से जायजा लिया गया। धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड का नैरोगेज से ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार, बेहतर परिचालन और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने मोटर ट्रॉली के माध्यम से पूरी लाइन का विस्तृत परीक्षण किया। सबसे पहले धौलपुर रेलवे स्टेशन के पैनल रूम का निरीक्षण कर सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद धौलपुर से गढ़ी सांद्रा रेलखंड में ट्रैक, समपार फाटकों, सिग्नल प्रणाली और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नूरपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां उपलब्ध परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नूरपुरा-गढ़ी सांद्रा खंड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद गढ़ी सांद्रा स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद गढ़ी सांद्रा से धौलपुर के बीच सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा गति परीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रेन को 121 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर नवनिर्मित लाइन की क्षमता, ट्रैक की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को परखा गया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल सहित आगरा मंडल और मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

गिरिराज सिंह ने खड़गे के आवास पर ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ को नौटंकी कहा

Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होने वाले ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम पर कहा, "यह सब नौटंकी है। मॉक पार्लियामेंट क्या होता है? आप किसे मॉक दिखा रहे हैं? पहले यह देखिए कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में कितनी जीती? और कितनी हार हुई है। त्रिपुरा में 4,500 ग्राम सभाओं के चुनाव हुए, वहां कांग्रेस कहां जीती? असम के सिलचर में कहां जीती? एक-दो जगह जीती? क्या मिल गई, अब ये लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाकर अराजकता पैदा करना चाहते हैं? और गृहयुद्ध करवाना चाहते हैं। यही उनका मॉक ड्रिल है? और यही 1 नवंबर को होने वाली उनकी रैली का उद्देश्य है।"
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के सात साल में सेतु-फ्लाईओवर से बदली यात्रा, भोपा बाजार ओवरब्रिज का लोकार्पण

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में योगी सरकार के सात साल के कार्यकाल में सड़क और सेतु निर्माण के जरिए कनेक्टिविटी की तस्वीर तेजी से बदली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए अब तक 14 ओवरब्रिज और फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इन पर 1215 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च हुए हैं। अब रविवार 1 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बीते सात वर्षों में गोरखपुर को मिलने वाले सेतुओं की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी और इन पर कुल खर्च 1274 करोड़ 83 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। गोरखपुर में विकास के साथ आधुनिक कनेक्टिविटी का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। योगी सरकार ने शहर को जाम से राहत दिलाने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए ओवरब्रिज और फ्लाईओवर निर्माण पर विशेष जोर दिया है। पिछले सात वर्षों में 14 बड़े सेतुओं का निर्माण पूरा कर उन्हें जनता को समर्पित किया जा चुका है। अब इस कड़ी में भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज का नाम भी जुड़ने जा रहा है। 59 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज के शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब ओवरब्रिज से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी निर्बाध आवागमन में मदद मिलेगी। भोपा बाजार से पहले गोरखपुर में जिन 14 सेतुओं का निर्माण पूरा हुआ है, उनमें बढ़या ठाठर घाट, चंदा घाट, कम्हरिया घाट और बनकटा घाट जैसे नदी पुलों के साथ चौरीचौारा, बालापार-टिकरिया, डोमिनगढ़, बरगदवा और खजांची चौराहा के ओवरब्रिज व फ्लाईओवर शामिल हैं। सबसे बड़ी परियोजनाओं में 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बना टीपी नगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर भी शामिल है। इन परियोजनाओं पर 1215 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं भोपा बाजार ओवरब्रिज की लागत जोड़ने के बाद सात वर्षों में सेतु निर्माण पर कुल निवेश 1274 करोड़ 83 लाख रुपये हो जाएगा। इससे गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। कुल मिलाकर, गोरखपुर में एक के बाद एक बन रहे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर शहर को जाम से राहत दिलाने के साथ विकास की नई रफ्तार दे रहे हैं। रविवार को भोपा बाजार ओवरब्रिज के लोकार्पण के साथ इस कनेक्टिविटी अभियान में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top