Back
ब्लॉक सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई की मनाई गई जयंती
Tandiyawan, Uttar Pradesh
हरदोई। जिले के विकास खण्ड टड़ियावां स्थित स्व० झम्मन लाल सभागार में सोमवार के दिन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा लोक माता अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन भारत देश की सांस्कृतिक उत्थान व देश सेवा के लिए समर्पित कर दिए। उनके मन मस्तिष्क में हमेशा भारत बसता था।सही मायने में राष्ट क्या होता है इसकी छवि हमे अहिल्याबाई होलकर से मिलती हैं। संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रविप्रकाश ने की। ब्लॉक प्रमुख ने भी अपने संबोधन में लोक माता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और कहा अहिल्याबाई एक सक्षम न्यायप्रिय नेता के रूप में उभरी थी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com